New Update
/hindi/media/post_banners/NmiCMrO49WUtnVWQp6Rv.jpeg)
क्या था पूरा मामला ?
हमीरपुर के superintendent of police (SP) नरेंद्र कुमार सिंह ने सोमवार दोपहर कहा कि लड़की के परिवार ने 16 वर्षीय लड़के को कथित रूप से छेड़छाड़ करने के लिए पीटा था। पीड़ित परिवार ने उस समय शिकायत दर्ज करने से मना कर दिया था।
हालांकि, लड़की के परिवार ने बाद में आरोप लगाया कि लड़का अक्सर लड़की को छेड़ता था और परेशान करता था और सोमवार को भी उसने ऐसा ही किया था। लड़की इस छेड़खानी से परेशान हो चुकी थी, जिसके कारण उसने खुद पर मिट्टी का तेल डाला और मंगलवार सुबह आग में झुलस गई।
आगे के इलाज के लिए लड़की को भेजा कानपुर :
लड़की को आगे के इलाज के लिए कानपुर भेजने से पहले, एक मजिस्ट्रेट के सामने उसका बयान दर्ज किया गया है, एसपी ने कहा, लड़की के परिवार की शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
क्या है भारत में महिलाओ की स्थिति ?
भारत में यौन हिंसा, हमले और बलात्कार जैसे मामले बढ़ रहे हैं। छेड़खानी , पीछा करना , इन चीज़ो को सामना कभी न कभी हर महिला ने किया है। स्थिति की गंभीरता को समझने के लिए, आँकड़ों को देखना महत्वपूर्ण है। नेशनल क्राइम रिकॉर्ड्स ब्यूरो (NCRB) के 2019 के आंकड़ों के मुताबिक, हर दिन बलात्कार के 87 मामले सामने आए। वर्ष के दौरान महिलाओं के खिलाफ अपराध के कुल 4,05,861 मामले सामने आए। यदि 2018 और 2019 के आंकड़ों की तुलना करे, तो मामलों की संख्या में 7% की वृद्धि हुई है। UP में नाबालिग ने किया आत्मदाह