Advertisment

February Movie Release: फरवरी में रिलीज होने वाली कुछ फिल्में

कोविड-19, 2020 के बाद से बॉलीवुड फिल्मों का क्रेज बहुत है। लोग आए दिन नए-नए बॉलीवुड फिल्म के रिलीज होने का वेट कर रहे हैं। आइए जानें इस ब्लॉग में फरवरी में रिलीज होने वाली कुछ फिल्मों के नाम

author-image
Prabha Joshi
New Update
शाहिद

फरवरी में शाहिद कपूर की फर्जी फिल्म होगी रिलीज

February Movie Release: कोविड-19, 2020 के बाद से बॉलीवुड फिल्मों का क्रेज बहुत है। लोग आए दिन नए-नए बॉलीवुड फिल्म के रिलीज होने का वेट कर रहे हैं। बॉलिवुड और हॉलिवुड में फेमस हाल ही मेंं रिलीज पठान मूवी ने करोड़ों रुपए कमाए। आइए जानें फरवरी में रिलीज होने वाली कुछ फिल्मों के नाम :-

Advertisment

फ़िल्में जो फरवरी में होंगी रिलीज़

फर्जी

Advertisment

इस फिल्म के डायरेक्टर का नाम कृष्णा डीके है। यह फिल्म 10 फरवरी को रिलीज होगी। इस फिल्म में शाहिद कपूर, राशि खन्ना, नवाज़ुद्दीन सिद्धकी और बहुत सारे फेमस सेलिब्रिटी को कास्ट किया गया है। ये मूवी एक हिंदी क्राइम थ्रिलर मूवी है। इस मूवी में शाहिद कपूर, राशि खन्ना और विजय सेतुपति को लीड रोल में देखा जाएगा और रेजिना, नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी, कैसेंड्रा, के. के. मेनन, कुब्रा सैत और कई अन्य लोगों को सहायक भूमिकाओं में देखा जाएंगा। 

लॉस्ट

लॉस्ट फिल्म के डायरेक्टर का नाम अनिरुद्ध रॉय चौधरी है। यह फिल्म 16 फरवरी को आएगी। इस फिल्म में यामी गौतम, पंकज कपूर, राहुल खन्ना, नील भूपलम और भी फेमस सेलिब्रिटी को कास्ट किया गया है। ये मूवी सस्पेंस थ्रिलर है। यह एक भावनात्मक थ्रिलर है। इस फिल्म के डायरेक्टर ने‌ बहुत-सी अच्छी-अच्छी फिल्म बनाई है।

Advertisment

फोबिया 2

फिल्म के डायरेक्टर का नाम पवन कृपलानी है। यह फिल्म फरवरी में रिलीज होगी। यह फिल्म नवाजुद्दीन सिद्दीकी द्वारा कास्ट किया गया है। इस फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी ऐसे इंसान का किरदार कर रहे हैं जिसको एवियोफोबिया है। नवाजुद्दीन सिद्दीकी फोबिया 1 में भी मेन रोल में थे इन्होंने अपना किरदार बखूबी रूप से निभाया है, यह फेमस एक्टर है।

दोस्ताना 2

Advertisment

इस फिल्म के डायरेक्टर का नाम तरुण मनसुखानी और कॉलिन डी. कुन्हा  है। इस मूवी में कार्तिक आर्यन और जाह्नवी कपूर को कास्ट किया गया है। यह फिल्म‌ कॉमेडी रोमांटिक स्टोरी है। इस फिल्म के प्रोड्यूसर करण जौहर है। हाल ही में कार्तिक आर्यन को फॉरेन कंट्रीज में देखा गया है और बहुत सारा प्यार दिया गया जनता के द्वारा। हाल ही में करण जौहर को बिग बॉस में देखा गया है। यह एक मशहूर प्रोड्यूसर और डायरेक्टर है। इन्होंने बहुत सारी फेमस फिल्म बनाई है।

अफवाह

यह फिल्म 24 फरवरी को रिलीज होगी और इसके राइटर का नाम सुधीर मिश्रा है। नवाजुद्दीन सिद्दीकी, जाह्नवी सोनी, भूमी पेडनेकर, कार्ल ज़ोहन और कृष्ण भार्गव को कास्ट किया गया। यह एक ड्रैमेटिक फिल्म है। यह फिल्म हिंदी भाषा में है। अफवाह के प्रोड्यूसरों का नाम भूषण कुमार और अनुभव सिन्हा है।

सूचना : इस आलेख को केवल संपादित किया गया है। मौलिक लेखन आयुषी गुप्ता का है।

February Movie Release फरवरी फर्जी अफवाह
Advertisment