Mustard Oil Remedies For Hair: सरसों तेल में मिलाएं ये चीजें, बाल बनेंगे ख़ूबसूरत

author-image
Swati Bundela
New Update
mustard oil for hair

बालों को पोषण देने के लिए हम अक्सर तेल का इस्तेमाल करते हैं और मालिश करते हैं। बालों के लिए सरसों का तेल बहुत फायदेमंद और गुणकारी होता है। सदियों से सरसों तेल हमारी दादी, नानी और माँ की पीढीयां इस्तेमाल करती आ रही हैं। यह तेल हमारे बालो की लगभग हर समस्या को दूर कर देता है और उन्हें शाइनी, पोषित और हेल्थी बनाता है। लेकिन क्या आप यह जानते है कि घर में पाई जाने वाली कुछ चीज़ो को सरसों के तेल में मिलाकर बालों पर लगाने से बहुत फायदे मिलते हैं। आइए जानते हैं कुछ ऐसे ही घरेलु चीजों के बारे में जिन्हें इस्तेमाल करके आप अपने बालों की लगभग हर समस्या को दूर कर सकते हैं।

1. एलोवेरा

Advertisment

हम सभी जानते हैं कि एलोवेरा बालों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। लेकिन अगर आप सरसो तेल के साथ एलोवेरा मिलाते हैं तो यह आपको बालों को पोषित करता है। यह बालों को घना और शाइनी बनाता है। इस मिश्रण से आपके बालो की मजबूती भी बढ़ती हैं।

2. दही

दही में मौजूद पोषक तत्व बालों को स्मूथ और शाइनी बनाता है। अगर आप दही और सरसों तेल का मिश्रण बनाकर बालों में लगाते हैं तो यह आपकी रूसी की समस्या को दूर करता है। अगर आपको सर में एलर्जी की समस्या है तो उसमें भी इस मिश्रण से राहत मिलती है और आपके बाल शाइनी और मजबूत होते हैं।

3. नींबू या आंवला

नींबू या आंवले को सरसों तेल के साथ मिलाकर बालों मे लगाने से रूसी की परेशानी दूर होती है। इससे आपके सफ़ेद बाल भी कम होते हैं और काले होते हैं। ये दोनों ही विटामिन-सी का काफी अच्छा स्त्रोत है और बालों का झड़ना भी कम करते हैं।

4. फिटकरी

Advertisment

सरसों तेल को फिटकरी के साथ लगाकर मिलाने से बहुत-सी बालों की समस्या में राहत मिलती है। यह आपको रूसी और खुजली की समस्या में आराम देता है। साथ ही यह मिश्रण आपकी एलर्जी और सोरायसिस की परेशानी को कम करने के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है।

5. मेहंदी

मेहंदी हमारे बालों के लिए बहुत गुणकारी होती है। मेहंदी और सरसो तेल का मिश्रण आपके बालो को काला और घना बनाता है। इससे आपके बाल शाइनी और मजबूत होते हैं। साथ ही यह आपके बालों का झड़ना भी काफी कम करता है।

mustard oil for hair Hair Tips