Kolkata Durga Puja: महिलाओं के खिलाफ हो रही हिंसा को बयां करती "लज्जा" थीम पर आधारित कोलकाता का यह पंडाल

ब्लॉग: बंगाल के कोलकाता में विशेष तौर पर एक पंडाल का निर्माण “लज्जा” थीम पर आधारित बनाया गया है, जो समाज को संदेश दे रही है कि आज के समय में महिलाओं की स्थिति क्या है। यह थीम पूरी तरह से महिलाओं के खिलाफ हो रही हिंसा के विरोध को बयां कर रही है।

author-image
Ruma Singh
New Update
Pandal Based On Lajja Theme Built In Kolkata:

Pandal Based On Lajja Theme Built In Kolkata: दुर्गापूजा आते ही पश्चिम बंगाल का नाम जरूर आता है, क्योंकि पश्चिम बंगाल का दुर्गापूजा अपने आप में ही सबसे विख्यात है। जहां हर साल ऐसे पंडालों का निर्माण किया जाता हैं, जो दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित करता है। यहां विशेष थीम पर पंडालों का निर्माण किया जाता हैं। कुछ इसी तरह इस साल भी बंगाल अपने अद्भुत कला को लेकर प्रसिद्ध हुआ है। इस साल बंगाल के कोलकाता में विशेष तौर पर एक पंडाल का निर्माण “लज्जा” थीम पर आधारित बनाया गया है। जो समाज को संदेश दे रही है कि आज के समय में महिलाओं की स्थिति क्या है। यह थीम पूरी तरह से महिलाओं के खिलाफ हो रही हिंसा के विरोध को बयां कर रही है। साथ ही कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में हुई घटना को दर्शा रही है।

Advertisment

पंडाल के द्वारा किया गया महिलाओं के खिलाफ हो रहे हिंसा का विरोध

महिलाओं के खिलाफ हो रही हिंसा आए दिन बढ़ती जा रही हैं। ऐसी घटनाएं आज इंसानियत को शर्मसार कर चुकी है। कोलकाता आरजी कर अस्पताल में ट्रेनिंग डॉक्टर के साथ हुए दुष्कर्म के बाद पूरा समाज आज शर्मसार हो चुका हैं। जिसे बखूबी तौर से बयां कर रही है कोलकाता में बनी “लज्जा” थीम पर आधारित पंडाल। इस थीम ने कोलकाता में हुई घटना के दर्द को उकेरा है। जिसमें मां दुर्गा अपनी आंखें ढ़की हुई दिख रही हैं और उनके वाहन शेर भी सिर झुकाए हुए हैं। साथ ही उनके सामने एक सफेद कपड़े में लिपटी महिला का शव पड़ा हुआ है।

इन संकेतों से जाहिर की गई नाराजगी

Advertisment

बंगाल सरकार की योजना पर भी किया गया कटाक्ष

पंडाल में एक तरफ भंडार भी है, जो दर्शकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर रहा हैं। यह भंडार बंगाल सरकार द्वारा महिलाओं के लिए चलाया गया राज्य की लक्ष्मी भंडार योजना पर कटाक्ष कर रहा है। जिसमें महिलाओं को प्रति माह हजार रुपए दिए जाते हैं। इस दृश्य में दिखाने का प्रयास किया गया है कि सरकार ये सारी योजना लाकर लोगों को वास्तविकता से भटकां रही हैं। जिस पर बीजेपी से जुड़े आयोजक बिस्वजीत सरकार ने भी कहा है कि जो लोग वोट देने जाते हैं। उन्हें वोट देने से पहले राज्य में मौजूद वास्तविकता को देखनी चाहिए और महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए भविष्य में मतदान करना चाहिए।

Advertisment

 

Shardiya Navratri Special हिंसा बंगाल kolkata durga pandal Shardiya Navratri Theme पश्चिम बंगाल Navratri Nine Days Of Navratri Shardiya Navratri 2024