Advertisment

क्या आपके पीरियड्स समय से पहले आ गए? ये हैं इसके कारण

author-image
Swati Bundela
New Update




आजकल के टाईम में हमें काफी कम उम्र से ही काफी बड़ी बीमारियां घेर लेती हैं। पर क्यों? क्योंकि हमारा लाइफस्टाइल और खानपान हमारे काबू में नही है। इसका रिज़्लट हमें डायबिटीज, मोटापा बढ़ना, डिप्रेशन और इसके अलावा पीरियड्स में भी इर्रेगुलेरिटिज़ के रूप में दिखता  है। अगर आप भी समय से पहले पीरियड्स की समस्या से परेशान हैं, तो आइए जानते हैं लड़कियों को समय से पहले पीरियड आने के कारण और लक्षण क्या हैं? period jaldi aane ke karan

समय से पहले पीरियड्स आने पर आपको अपने शरीर मेॆ इन तरह के लक्षण दिखाई देते हैं -



1.यूट्रस में दर्द होना



2.भूख का कम होना



3. ब्रेस्ट, पेट, हाथ-पैर और कमर में दर्द होना



4.अधिक थकान, कब्ज और दस्त की शिकायत होना



5.यूट्रस में ब्लड क्लॉट्स का बनना



अब जानते हैं कि ऐसे कौन से कारण है जिनके वज़ह से समय से पहले पीरियड्स आते हैं -



-अगर आप दिन भर में 8-10 कप चाय या कॉफी पीती हैं, तो इससे लड़कियों में पीरियड्स के जल्दी शुरु होने की समस्या देखी जाती है। ऐसे में अपनी आदत को जल्द बदल लें।



-आजकल  तनाव होना आम जिंदगी का एक हिस्सा बन गया है। ऐसे में ज्यादा तनाव होने से जहां हाईपर टेंशन, हाई ब्लड प्रेशर और दिल की बीमारी का खतरा बढ़ जाता है। बच्चियों पर पढ़ाई और एक्स्ट्रा करिकुलर एक्टिविटी का प्रेशर, तो महिलाओं के लिए घर और ऑफिस के काम को मैनेज करने की टेंशन। ऐसे में ज्यादा तनाव यानि स्ट्रेस लेने से बॉडी में गड़बड़ी आ जाती है। जिससे लड़कियों के साथ महिलाओं में भी पीरियड्स समय से पहले आने की समस्या देखी जाती है। ऐसे में अधिक तनाव लेने से बचें।



-पीरियड्स का समय से पहले शुरु होने के मेन कारणों में से एक है शरीर में होने वाले हार्मोनल चेंज। समय के साथ लाइफस्टाइल, खान पान की आदतों में भी तेजी से बदलाव आया है। जिसे लड़कियों में भी हॉर्मोनलस चेंज का प्रोसेस तेज हो गया है। पहले जहां 14 साल की उम्र में लड़कियों को पीरियड्स की प्रॉब्लम शुरु होती थी वहीं अब अब ये उम्र 10 साल हो गई है। तेजी से हो रहे हॉर्मोनल चेंज के लिए डॉक्टर की सलाह जरुर लें।



-लड़कियों में जल्दी पीरियड्स शुरु होने के पीछे कई बार मौसमी या सीरियस बीमारी के लिए किया गया ज्यादा दवाओं का सेवन भी अहम भूमिका निभाता है। दवाओं के अधिक सेवन से शरीर के हॉर्मोनल बदलाव तेज़ी से होते है। ऐसे में डॉक्टर की सलाह से एंटीबॉयोटिक दवाओं का सेवन कम करें और सलाह पर ही किसी दवा का सेवन करें।



-बार-बार समय से पहले पीरियड्स से आने की समस्या आपकी ओवरी में होने वाली गंभीर बीमारी का एक संकेत भी हो सकता है। ऐसे में आप एक बार अपना ओवरी टेस्ट जरुर करवाएं.  ये थे period jaldi aane ke karan.



Advertisment




सेहत period jaldi aane ke karan इर्रेगुलर पीरियड्स
Advertisment