Advertisment

Period Sex: पीरियड्स सेक्स ट्राई करने से पहले, जान ले यह बातें

आइए इस ब्लॉग के जरिए जानते हैं ऐसे ही कुछ टिप्स जो हमें पीरियड सेक्स से पहले अपने दिमाग में रखनी चाहिए। इससे ना केवल आपका रिलेशनशिप बेहतर होगा बल्कि सेहत में भी फायदा मिलेगा।

author-image
Aastha Dhillon
03 Jan 2023
Period Sex: पीरियड्स सेक्स ट्राई करने से पहले, जान ले यह बातें

Period Sex

Period Sex: पीरियड्स के दौरान सेक्स करने को एक गलत चीज माना जाता है। कई लोग पीरियड सेक्स करने से डरते हैं तथा कई लोग आज भी इसे एक टेबू (Taboo) टॉपिक मानते हैं। फिर भी कुछ लोग पीरियड सेक्स को अपनाते हैं। पीरियड्स सेक्स को करने से अनेक फायदे मिलते हैं जैसे कि पीरियड क्रैंप्स में राहत। परंतु हमें जानना होगा पीरियड सेक्स से पहले हमें कुछ चीजों का ध्यान रखना होता है। 

आइए इस ब्लॉग के जरिए जानते हैं ऐसे ही कुछ टिप्स जो हमें पीरियड सेक्स से पहले अपने दिमाग में रखनी चाहिए। इससे ना केवल आपका रिलेशनशिप बेहतर होगा बल्कि सेहत में भी फायदा मिलेगा।

Advertisment

अगर पहली बार कर रहे हैं पीरियड सेक्स तो ध्यान में रखें ये बातें

1.टाॅवल या बेडशीट का प्रयोग करें

यदि आप पीरियड सेक्स कर रहे हैं तो यह जरूरी है कि आप पहले एक बड़ा टाॅवल या कुछ डार्क बेडशीट्स बिछाएं। ऐसा करने से यदि ब्लड बाहर आता भी है तो जा आपका बेड खराब नहीं करेगा यह आसान सा स्टेप्स आपके लिए काफी लाभदायक होगा।

Advertisment

2.शावर में सेक्स

अगर आप को बेड पर सेक्स करना अच्छा नहीं लग रहा या आपको पीरियड्स में सेक्स करने से अच्छा महसूस नहीं हो रहा है, तो आप शावर(Shower) के नीचे सेक्स कर सकते है। ऐसा करने से खून महसूस नहीं होगा और आप सेक्स का मजा ले पाएंगे।

Advertisment

3. प्रोटेक्शन का इस्तेमाल करें (Use Protection)

पीरियड्स में सेक्स करने से आप प्रेगनेंट नही होगे ये सोचना गलत है। पीरियड्स में आप मेंस्ट्रुअल स्टेज पर हो या ovulating स्टेज पर हो ये आपको पता नही होता| इसलिए पीरियड्स में सेक्स करने से आप प्रेगनेंट हो सकते हो। पीरियड में प्रोटेक्शन का इस्तेमाल करना जरूरी होता है।

Advertisment

4.प्रोसेस का मजा ले

अक्सर देखा गया है कि जब पहली बार पीरियड सेक्स करते हैं तो सफाई का बहुत ध्यान रखते हुए, लोग सेक्स की प्रोसेस को इंजॉय करना भूल जाते हैं। परंतु अब इस बात का ध्यान रखें कि आप उस आनंद को नहीं भूल रहे हैं और सेक्स को ज्यादा से ज्यादा आनंदमयी बनाएं। 

5. इंटीमेट वाइप्स को रखे पास

पीरियड सेक्स के दौरान इंटिमेट वाइप्स (Intimate Wipes) को अपने आस पास ही रखें। इनको अपने पास रखने से यदि ब्लड का फ्लो ज्यादा होता है तो अपने जेनिटल्स की सफाई में मदद होगी। यह वाइप्स ना केवल सफाई तथा अपनी पर्सनल हाइजीन के लिए भी बहुत काम आते हैं ऐसे में पीरियड के समय एक अहम जरूरत बन जाते हैं। 

Advertisment
Advertisment