Home Sweet Home: ऐसे पौधे जो आपके घर में लाते है पॉजिटिविटी

पौधे हमें पॉजिटिव एनर्जी देते हैं। वह केवल घर के वातावरण को सुंदर और हरा-भरा ही नहीं बल्कि पॉजिटिविटी से भर देते हैं। पुराणों और भारतीय संस्कृति के अनुसार पौधें को सुख, समृद्धि और शांति का प्रतीक माना जाता है।

author-image
Sneha yadav
New Update
Plants That Brings Positivity To Your Home

Home sweet home: ऐसे पौधे जो आपके घर में लाते है पॉजिटिविटी (image credit: pinterest)

PlantsThatBringsPositivityToYourHome: पौधें हमारे जीवन का बहुत ही महत्वपूर्ण हिस्सा है। यह सिर्फ वातावरण को हरा – भरा और मनमोहक ही नही बल्कि हमारे मानसिक और शारीरिक स्वास्थ पर भी असर डालता है। पुराणों और भारतीय संस्कृति के अनुसार पौधें को सुख, समृद्धि और शांति का प्रतीक माना जाता है। पौधे हमें पॉजिटिव एनर्जी देते हैं। वह केवल घर के वातावरण को सुंदर और हरा-भरा ही नहीं बल्कि पॉजिटिविटी से भर देते हैं। घर में पौधा लगाने से नकारात्मक ऊर्जा नहीं आती। पौधों को लगाने से घर में सुख, समृद्धि और शांति बनी रहती है। अब के समय में सब किसी न किसी तनाव, परेशानियां और स्ट्रेस से गुजर रहे होते है इसको दूर करने के लिए पौधा एक बहुत ही अच्छा और नेचुरल उपाय हो सकता है। पौधों को लगाने से हम नकारात्मक प्रभाव से बच सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कुछ ऐसे पौधों के बारे में जो हमारे घर में‌ पॉजिटिविटी लाती है–

5 ऐसे पौधे जो आपके घर में लाते है पॉजिटिविटी –

1. मनी प्लांट 

Advertisment

मनी प्लांट एक ऐसा पौधों हैं जो सभी लोगो के घर में देखने को मिल जाता है। मनी प्लांट को घर में समृद्धि और वृद्धि का प्रतीक माना जाता है। यह पौधा नकारात्मक ऊर्जा को सकारात्मक ऊर्जा में बदल देता है। इसे लगाने का कोई फिक्स स्थान नहीं है पर विद्वानों के अनुसार इसे दक्षिण पूर्व की दिशा में रखना शुभ माना जाता है। इसकी देखभाल करना बहुत सरल है यह कम रोशनी में भी रह सकता है और पानी भी इसको पर्याप्त चाहिए रहता है।

2. बांस 

वास्तु के अनुसार बांस का पौधा घर के बहुत लाभकारी माना जाता हैं। इसे घर में रखने से स्वास्थ्य, सुख, समृद्धि और सौभाग्य प्राप्त होता है। इसे घर के दक्षिणी पूर्व या पूर्व दिशा में रखें। यह आपको सकारात्मक ऊर्जा देने के लिए सही जगह है। इसकी देखभाल करना उतना भी कठिन नहीं। इसे सिर्फ धूप और प्रतिदिन साफ पानी की जरुरत होती है। इसके पानी को सप्ताह में एक बार जरूर बदले। इसे आप किसी छांव वाली जगह पर भी रख सकते हैं।

3. तुलसी 

पुराण और शास्त्रों में भी तुलसी का महत्व बताया गया है। तुलसी न केवल एक पौधा है बल्कि एक जड़ी बूटी का भी काम करती है। तुलसी को भगवान के साथ जोड़ा गया है। भारतीय संस्कृति में तुलसी को बहुत ही पवित्र पौधा मानते हैं। यह पौधा घर में सकारात्मक, सुख और शांति लाता है। इसे घर के आंगन में या फिर मुख्य द्वार के पूर्व दिशा मे रखे। यह नकारात्मक ऊर्जा को दूर करता है और वातावरण को शुद्ध करता है। पौधे को पानी की जरूरत बहुत होती है और साथ ही यह धूप में खिला रहता है।

4. एलो वेरा 

Advertisment

एलोवेरा स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। यह हवाओं में प्रस्तुत टॉक्सिक पदार्थों को हटाता है और वातावरण को शुद्ध करने का काम करता है। इसमें प्रस्तुत जेल को हम स्किन केयर और अन्य स्वास्थ्य पदार्थ की तरह यूज कर सकते हैं। इस घर के दक्षिण या पूर्व दिशा में रखें जहां सूर्य की रोशनी अच्छी आती है। इसे पानी की इतनी जरूरत नहीं होती और धूप सीधी इस पर नहीं पढ़नी चाहिए जिससे कि वह सुख जाए।

5. पीस लिली 

पीस लिली का पौधा न केवल सुन्दर और आकर्षित के साथ वातावरण के टॉक्सिक पदार्थों को फिल्टर करने का काम भी करता है। इसे एनवायरमेंट 

शुद्ध होता है। इसे घर में रखने से शांति और संतुलन का माहौल बना रहता है। इसे आप घर में किसी भी कोने पर रख सकते हैं पर ध्यान रखें वह जगह ऐसी हो जहां सूरज की किरणें बहुत कम आती हो जैसे बाथरूम या फिर बेडरूम। इसे नियमित पानी और नमी की जरूरत रहती है। इसलिए इसको ऐसी जगह रखें जहां सीधी धूप नहीं पड़ती।

Home Plant