Advertisment

Chess Special: फ़ुर्सत के समय चेस या शतरंज खेलकर बढ़ाएं दिमाग़ी कौशल

क्या आप एक ही तरह का खेल खेलकर बोर हो गए हैं? अगर हां, तो आज से शुरू करिए चेस। चेस खेल बहुत ही अच्छा इंडोर गेम है। इसको आप अपना शौक़ भी बना सकते हैं। आइए जाने चेस खेलने से जुड़े फ़ायदे इस ब्लॉग में

author-image
Prabha Joshi
18 Jan 2023 | एडिट 20 Jan 2023
Chess Special: फ़ुर्सत के समय चेस या शतरंज खेलकर बढ़ाएं दिमाग़ी कौशल

शतरंज तनाव दूर करने के साथ याददाश्त बढ़ाता है

Chess Special: क्या आप एक ही तरह का खेल खेलकर बोर हो गए हैं? अगर हां, तो आज से शुरू करिए चेस। इंडोर गेम चेस एक ऐसा खेल है जिसे आप आसानी से घर पर फ़ैमिली या फ़्रेंड्स के साथ खेल सकते हैं। बोर्ड गेम में आने वाला ये चेस खेल है कि बादशाह भी पीछे नहीं! 

Advertisment

जी हां, प्रसिद्ध लेखक मुंशी प्रेमचंद्र की कहानी 'शतरंज के खिलाड़ी' को ज़रा पढ़िए। शतरंज जब राजा-महाराजा खेल सकते हैं, फिर आप क्यों पीछे हैं! शतरंज या चेस को खेलने के लिए आपको किसी तरह के ताम-झाम की ज़रूरत नहीं, बस एक छोटा-सा बोर्ड और पीसिस या मोहरे। फिर सारा खेल दिमाग़ का। एक बार इस खेल से जुड़ जाएं तो फिर सावधान! हो सकता है आपको इसकी लत भी पड़ जाए। कोई बात नहीं, खेल, खेल हैं!

ज़रूरी नहीं हर समय काम ही किया जाए। कभी आप खेल भी खेल सकती हैं। किटी पार्टी हो या अन्य पार्टी, ख़ाली समय में शतरंज न केवल मनोरंजन का एक अच्छा साधन है बल्कि यह कई तरह से शारीरिक और मानसिक फ़ायदे पहुंचाता है। जानिए किस तरह शतरंज खेलकर हम अपने में एक अलग ही बदलाव देख सकते हैं।

Advertisment

पॉसिटीविटी से जुड़ा है खेल 

शतरंज का खेल पॉजिटिविटी से जुड़ा खेल है। दिनभर की थकान या मानसिक तनाव के बाद अगर आप लो फ़ील कर रहे हैं तो थोड़ी देर बैठकर इस खेल को खेल सकते हैं। आप देखेंगे मज़े-मज़े में आपका मूड कैसे फ्रैश हो रहा है। इसके साथ ही वीकैंड में आप समय निकालकर दोस्तों या फ़ेमिली मेंबर्स के साथ चेस खेल सकते हैं।

दिमाग़ी स्किल्स बढ़ाता है

Advertisment

ये तो आपने सुना होगा चेस या शतरंज खेलने से दिमाग़ बढ़ता है। जी हां, चेस या शतरंज खेलने से आपकी न केवल याददाश्त बढ़ती है, बल्कि यह प्राब्लम सॉल्विंग, लॉजिकल और एनालिटिकल स्किल्स को भी बढ़ाता है। इससे खेलने के बाद आप अपने दिमाग़ी कौशल में बदलाव महसूस कर सकेंगे।

बोर होने से बचाएगा

अगर आप बोर हो रहे हैं तो आप चेस या शतरंज खेलकर बोरियत दूर कर सकते हैं। घर पर अगर आपको पार्टनर नहीं मिल पा रहे तो आप चेस डॉट कॉम जैसे ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म पर चेस खेल सकते हैं। ऑनलाइन प्लेटफ़ार्म में आप देश-विदेश के लोगों से जुड़ सकेंगे। इसकी अच्छाई ये है कि आप किसी भी समय इस पर चेस खेल सकते हैं। ऑनलाइन प्लेटफ़ार्म में प्लेयर्स 24/7 चेस खेलते हैं।

Advertisment

बस पार्टनर चाहिए

चेस या शतरंज की यह अच्छाई है कि इसे बस दो लोग खेलते हैं। ग्रुप में भी यह खेला जा सकता है पर मेन प्लेयर्स दो होते हैं। ऐसे में आपको बस एक पार्टनर ढूढ़ना या सर्च करना है, और शुरू कर देना है ये खेल। आप ऑनलाइन चेस ऐप भी डाउनलोड कर सकते हैं।

इस तरह आप शतरंज या चेस को अपनी दिनचर्या में शामिल कर सकते हैं। ये खेल एक ग़जब की मेनटल पॉवर जेनेरेट करता है, जिससे आप इसके आदि हो सकते हैं। आप समय निकालकर ख़ाली समय में इसे खेल सकते हैं। ध्यान रहे ऐसा न हो आपका ये खेल आपके काम प्रभावित कर दे। वर्क बैंलेस कर इसे खेलें।

Advertisment
Advertisment