Pornography: क्या हमें पोर्नोग्राफी पर चर्चा सामान्य करनी चाहिए?

आज के आधुनिक समय में माता पिता अपने बच्चों के साथ खुल कर रहना चाहते हैं और कूल मम्मी-डैडी का टाइटल भी चाहते हैं। अगर आप उन्हीं में से एक हैं और सोच रहे हैं कि आपको अपने जवान होते बच्चे से पोर्नोग्राफी के बारे में कैसे बात करनी चाहिए?

Rajveer Kaur
24 Nov 2022
Pornography: क्या हमें पोर्नोग्राफी पर चर्चा सामान्य करनी चाहिए?

Pornography

आज के आधुनिक समय में माता पिता अपने बच्चों के साथ खुल कर रहना चाहते हैं और कूल मम्मी-डैडी का टाइटल भी चाहते हैं। अगर आप उन्हीं में से एक हैं और सोच रहे हैं कि आपको अपने जवान होते बच्चे से पोर्नोग्राफी के बारे में कैसे बात करनी चाहिए?

Pornography: क्या हमें पोर्नोग्राफी पर चर्चा सामान्य करनी चाहिए?

तो आइए जानते हैं कुछ रामबाण तरीके-
• सबसे पहले सुनिश्चित करें कि आपका बच्चा किशोरावस्था या युवावस्था में है क्योंकि इस समय ही एक बच्चे का दिमाग इन सभी चीजों की ओर काफी अग्रसर रहता है। 
पोर्नोग्राफी बच्चों के साथ बात करने के लिए वाकई एक कठिन विषय हो सकता है, विशेष रूप से युवा लोगों के साथ। लेकिन आपके बच्चे को यह बताना ज़रूरी है कि पोर्नोग्राफ़ी सेक्स और रिश्तों की वास्तविक तस्वीर नहीं दिखाती है। 
•उन्हें शर्मिंदा महसूस न करने दें, क्योंकि ये शर्मिंदगी उनके भविष्य में बनने वाले रिश्ते तक पर असर डाल सकती है।

आखिर क्यों जरूरी है बच्चों को पोर्नोग्राफी के बारे में जानकारी देना?

1. सबसे पहले यह जान ले बच्चे को कभी भी पोर्नोग्राफी देखते समय पकड़े जाने पर डांटे नहीं एवं मारपीट भी ना करें, उसे प्यार से समझाएं की कि जिस संसार को पोर्नोग्राफी बढ़ावा दे रहा है वह असलियत से कोसों परे है। पोर्नोग्राफी सिर्फ और सिर्फ जिस्म को सेक्सुलाइज करता है।

2. उन्हें पोर्नोग्राफी के बारे में विस्तृत जानकारी देने के लिए उन्हें सरल भाषा में उनके शरीर को समझने में मदद करिए और आप एक सकारात्मक शरीर की छवि विकसित करने में उनका समर्थन कर सकते हैं।

3. यह आपको एक बेहतर विचार देने का अवसर देता है कि सेक्स और रिश्ते क्या हैं।

4. उन्हें एक बेहतर समझ दीजिए कि एक स्वस्थ यौन संबंध क्या होना चाहिए और क्या नहीं होना चाहिए।

5. बेहतर है कि आप उस बातचीत को इस तरह से नियंत्रित करें जो उचित हो और बच्चों को प्रश्न पूछने और यह महसूस करने की अनुमति दें कि वे आपके पास आ सके।

6.सबसे बड़ा और सबसे महत्वपूर्ण मैसेज जो आप अपने बच्चे को दे सकते हैं, वो ये है कि उन्हें ये कहें कि सेक्स कोई गंदा शब्द नहीं है, इसलिए शर्मिन्दा होने की जरूरत नहीं। आज इसी की बदौलत हम अपने पर्यावरण एवं मानव के बीच संतुलन बना पा रहे हैं।

अगला आर्टिकल