Advertisment

Self–Isolation का ख्याल क्यों आता है हमारे मन में ?

Self Isolation का मतलब केवल शारीरिक रूप से अकेला नहीं होना है बल्कि यह मन, विचार और भावनाओं में भी दूरी बना लेना होता है। Self Isolation के ख्याल आने के पीछे भी बहुत सारे कारण होते हैं।

author-image
Sneha yadav
New Update
Is Being Self Obsessed Good Or Bad

(File Image)

Reason Behind Ariseing Thoughts of Self-Isolation in Our Minds: सेल्फ एक्सीलरेशन का ख्याल एक ऐसी भावना है जिससे हम सभी कभी ना कभी जरूर गुजरते हैं। इसकी भावना आना कोई चिंता की बात नहीं है बल्कि यह सभी के लिए सामान्य है। Self Isolation का मतलब केवल शारीरिक रूप से अकेला नहीं होना है बल्कि यह मन, विचार और भावनाओं में भी दूरी बना लेना होता है। इस समय के जीवन शैली में हम लगातार चुनौतियों और जिम्मेदारियों का सामना करते हैं जिससे हमारा तन और मन दोनों ही थक जाता है इसके आराम के लिए भी सेल्फ आइसोलेशन जरूरी होता है। यह ख्याल आने के पीछे भी बहुत सारे कारण होते हैं। तो आईए जानते हैं Self– Isolation का ख्याल क्यों आता है हमारे मन में ?

Advertisment

Self Isolation का ख्याल आने के 5 कारण 

1. मानसिक स्वास्थ्य और तनाव 

अक्सर हम तनाव, डिप्रेशन और एंजायटी का सामना करते हैं जिसके कारण लगातार हमारे मन में Self Isolation का ख्याल आता है जो की सामान्य है। जिस तरीके से शारीरिक स्वास्थ्य हमारे लिए जरूरी है ठीक वैसे ही मानसिक स्वास्थ्य का स्वस्थ होना भी बहुत महत्वपूर्ण है। लगातार कई चीजों के बारे में हम सोचते रहते हैं जो हमारे मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित करता है। इस प्रभाव से बचने के लिए भी Self Isolation का ख्याल हमारे दिमाग में आता रहता है।

Advertisment

2. सामाजिक थकान 

अक्सर हम लोगों से मिलते हैं बातचीत करते हैं और उनकी उम्मीदों को पूरा करने में जुटे रहते हैं जो हमें मन और तन दोनों से थका देता है। इस प्रकार की थकान से हमें ब्रेक लेने के लिए Self Isolation का ख्याल मन में आता है। जिससे हम फिर से इस ऊर्जा और जज्बे के साथ वापस आ सके। कुछ लोग दूसरों की भावनाओं को बहुत जल्दी महसूस करते हैं पर अपने लिए समय नहीं निकाल पाते जिसके लिए Self Isolation एक अच्छा विकल्प होता है।

3. आत्म निरीक्षण की जरूरत 

Advertisment

कभी-कभी Self Isolation का मुख्य कारण आत्म निरीक्षण की आवश्यकता हो सकती है। इस समय लोग खुद को बेहतर तरीके से जानने की कोशिश करते हैं और यह जानने के लिए वह अकेले रहना पसंद करते हैं। इससे वह अपने विचारों और लक्ष्यों पर ध्यान केंद्रित कर पाते हैं। अक्सर ऐसा भी देखने को मिलता है जब लोग अपने जीवन में किसी चुनौती का सामना करते हैं तो वह भी Self Isolation का मार्ग चुनते हैं।

4. मॉडर्न लाइफस्टाइल और डिजिटल थकान 

धीरे धीरे समय बिताते जा रहा है और जीवन में आधुनिकता आने लगती है जिसके कारण लोगों के जीवन शैली में लगातार बदलाव आते हैं। इस समय लोगों में Self Isolation की भावना आती है ताकि वह अपने इस व्यस्त जीवन से उसके लिए समय निकाल पाए। हमारे लाइफस्टाइल में सब कुछ डिजिटल होते जा रहा है जिसके कारण तनाव भी बढ़ रहा है इससे दूर रहने के लिए लोग Self Isolation का मार्ग चुनते हैं।

Advertisment

5. अकेले रहने की इच्छा 

कुछ व्यक्ति ऐसे होते हैं जिनका इंटरेस्ट रचनात्मक चीजों से जुड़ा होता है जैसे की पेंटिंग, राइटिंग या फिर संगीत तो ऐसे में Self Isolation का ख्याल आ सकता है। कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो स्वाभाविक रूप से अकेले रहना पसंद करते हैं यह उनके जीवन का हिस्सा होता है। अक्सर ऐसा देखा जाता है कि लोग बाहरी दुनिया से थक चुके होते हैं और उन्हें शांति चाहिए रहती है जिसके लिए Self Isolation एक अच्छा विकल्प होता है।

mental health self isolation Boost Mental Health
Advertisment