Advertisment

Women Empowerment: क्यों महिलाओं के दबंग होने से डरता है समाज

महिलाएं अपने जीवन में जो भी ठोस कदम खुद से उठाती हैं हमारे समाज को उससे परेशानी है। आज जानते हैं कि ऐसे कौन सी चीजें हैं जो महिलाएं करती हैं, जिन्हें समाज में सराहना नहीं मिलती इस ब्लॉग के जरिए

author-image
Aastha Dhillon
06 Jan 2023
Women Empowerment: क्यों महिलाओं के दबंग होने से डरता है समाज

Women Empowerment

Right Things That Women Do: समाज में आज न जाने कितने प्रकार की गंदगी फैली हुई है। कहीं समाज में भ्रूण हत्या जैसे पाप है उसी जगह दहेज जैसे कुकर्म आज भी प्रचलित हैं। हमारे समाज को इन चीजों से कभी परेशानी नहीं हुई उन्हें परेशानी हुई तो महिलाओं के द्वारा की जाने वाली अनगिनत चीजों से।

महिलाएं अपने जीवन में जो भी ठोस कदम खुद से उठाती हैं हमारे समाज को उससे परेशानी है। आज जानते हैं कि ऐसे कौन सी चीजें हैं जो महिलाएं करती हैं, जिन्हें समाज में सराहना नहीं मिलती इस ब्लॉग के जरिए

Advertisment

कांप उठता है समाज, महिलाओं के यह 5 चीजें करने पर

1.अपनी आवाज उठाना (Raising Voice)

Advertisment

हम अक्सर अपने घरों में यह बात देखते हैं कि महिलाओं की आवाज को दबाया जाता है। उन्हें पूर्ण रूप से बोलने का मौका नहीं दिया जाता। और यदि ऐसे में कोई महिला अपने हक और अपने ओपिनियन के लिए आवाज उठाई तो समाज उनकी निंदा करता है। समाज को महिलाओं का यह व्यवहार बिल्कुल पसंद नहीं आता।



2.यदि बड़ी हो कमाई (Earning More Than Men)

Advertisment

समाज में एक एक कथित नियम है कि पुरुष महिला से ज्यादा ही कमाएंगे। पर हम में से किसी ने भी इस नियम पर प्रश्न उठाने की जरूरत नहीं समझी है। यदि कोई महिला अपने पति से ज्यादा पैसे कमाने लगे तो ऐसे में उस पुरुष को हीन समझा जाता है और उस महिला पर भी प्रश्न उठाए जाते हैं। 

3.खुद को प्रायरिटाइज करना (Prioritise Yourself)

हम अक्सर जीवन में महिलाओं को compromise करता हुआ ही पाते हैं। फिर वह चाहे अपने पति के लिए हो या अपने बच्चों के लिए। यदि कोई महिला अपने आप को प्रायरिटाइज करें तो उसे गलत मानकर उसकी निंदा की जाती है। उससे एक्सपेक्ट किया जाता है कि वह अपने करीबी लोगों को प्रायरिटाइज करें।

Advertisment

4.पढ़ाई और जीवन साथी चुनने की छूट

हमारे समाज महिलाओं को इस रूप में भी दबाता है। महिलाओं को उनके पसंद की शिक्षा नहीं लेने दी जाती। उसके साथ-साथ यदि वह ज्यादा पढ़ना चाहें तो उन्हें बीच में ही रोक दिया जाता है। ना केवल शिक्षा बल्कि यदि महिलाएं अपना जीवनसाथी पसंद करना चाहे तो उस पर भी उन्हें हजारों प्रश्नों के उत्तर देने पड़ते हैं। समाज के अनुसार महिलाओं को एक सीमित एरिया में रहकर पढ़ना और सामाजिक रुप से शादी करनी चाहिए। 

Advertisment



5.सेक्सिस्ट जोक के खिलाफ बोलना (Standing Against Sexist Jokes)

किसी भद्दे मज़ाक या चुटकुले को सेक्सिस्ट लगने पर उसके खिलाफ बोलना। बहुत बार आपको सुनने को मिलेगा “मज़ाक लेना सीखो”। सेक्सिस्ट जोक्स औरतों के इमेज के लिए हानिकारक होते हैं। सबसे खतरनाक बात होगी अगर कोई बच्चा ऐसा मज़ाक देख या सुन ले। वह औरतों की रेस्पेक्ट करना छोड़ देगा।

Advertisment
Advertisment