Successful Women: आज के समय में महिलाएँ हर छेत्र मे कर रही हैं तरक्की

आज के समय मे महिला हर तरह के छेत्र मे नजर आती है और साथ मे काफी तरक्की भी कर रही है। वह पुरुषों से पीछे नहीं है और कंधों से कंधे मिला कर चल रही है। महिलाएँ अलग अलग छेत्र मे तरक्की कर देश का सर गर्व से ऊंचा कर रही है।

author-image
Pratibha Murmu
New Update
Role Of Women In Different Field

Role Of Women In Different Field (Image Credit: Pinterest)

Successful Women: वह समय गया जब महिलाये सिर्फ घर पर काम किया करती थी। आज के समय मे महिला हर तरह के छेत्र मे नजर आती है और साथ मे काफी तरक्की भी कर रही है। वह पुरुषों से पीछे नहीं है और कंधों से कंधे मिला कर चल रही है। महिलाएँ अलग अलग छेत्र मे तरक्की कर देश का सर गर्व से ऊंचा कर रही है। 

Advertisment

आइए जाने कैसे महिलाएँ हर छेत्र मे कर रही हैं तरक्की 

Women In Sports

1. P.V. Sindhu

पी वी सिंधु बैडमिंटन प्लेयर है जो देश की पहली महिला है जिसने ओलिंपिक्स मे दो मेडल जीते हैं। वह एक सफल स्पोर्ट्स पर्सन है जिन्होंने कई टोर्नामेंट्स जैसे ओलिंपिक्स और BWF सर्किट मे कई मेडल्स जीते है और साथ ही 2019 के वर्ल्ड चैंपियंस मे गोल्ड हासिल किया है। 

2. Mary Kom 

मेरी कॉम एक बॉक्सर है जो पाँच बार की वर्ल्ड चैम्पीयन रही है और साथ ही 2012 के ओलिम्पिक मे ब्रान्ज़ मेडल हासिल किया है और उस समय पहली बार एक महिला बॉक्सर ओलिम्पिक गेम्स की हिस्सा बनी थी। 

3. Babita Kumari 

बबीता कुमारी फॉगत एक भारतीय रेस्टलेर है जिन्होंने 2014 के कामन्वेल्थ गेम्स मे गोल्ड जीता है। उन्होंने 2018 और 2010 के कामन्वेल्थ गेम्स मे सिल्वर और 2012 के वर्ल्ड रेस्टलिङ्ग चैम्पीअन्शिप मे ब्रान्ज़ हासिल किया है। 

Advertisment

Women In Politics 

1. Pratibha Patil 

प्रतिभा पाटील ने 2007 से 2012 तक 12th राष्ट्रपति के रूप मे काम किया है। वह भारतीय नैशनल काँग्रेस की सदस्य रही है और साथ ही वह देश की पहली भारतीय महिला राष्ट्रपति है। 

2. Indira Gandhi 

इंदिरा गांधी देश की पहली महिला प्रधानमंत्री है जिन्होंने 1966 से 1977 तक काम किया है। 1999 मे बीबीसी द्वारा हुए पोल मे इंदिरा गांधी को "वुमन ऑफ मिलेणीउम" के रूप मे जाना गया। 1971 मे वह पहली महिला बनी जिनको भारत रत्न से सम्मानित किया गया। 

3. Sucheta Kripalani 

सुचेता कृपलानी देश की पहली महिला मुख्यमंत्री है। वह पॉलिटिशन और फ्रीडम फाइटर रही है जिन्होंने 1963 से 1967 तक उत्तर प्रदेश के हेड के रूप मे काम किया है। 

Advertisment

Women In Business 

1. Nita Ambani 

नीता अंबानी रिलायंस फाउंडेशन, धीरुबाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल की चैरपर्सन और फाउन्डर है और रिलायंस इंडस्ट्रीज़ की डायरेक्टर है। 

2. Vineeta Singh 

विनीता सिंह एक भारतीय आन्ट्रप्रनुर है और वह शुगर कॉस्मेटिक्स की सीईओ और को-फाउन्डर है। वह बिजनस रीऐलिटी टीवी शो, शार्क टैंक इंडिया की शार्क भी रही है। 

3. Falguni Nayar 

फाल्गुनी नायर भारतीय अरबपति बिजनसवुमन है जो ब्यूटी और लाइफस्टाइल रीटेल कंपनी, नाईका की फाउन्डर और सीईओ है। 

Advertisment

Women In Science 

1. Rajeshwari Chatterjee 

राजेश्वरी चटर्जी एक भारतीय वैज्ञानिक रही है। कर्नाटक से वह पहली महिला इंजीनियर थी। वह इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ साइंस, बंगलोर मे प्रोफ़ेसर के रूप मे काम की थी और बाद मे इलेक्ट्रिकल कम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग डिपार्ट्मन्ट की चैरपेर्सन रही। 

2. Aditi Pant 

अदिति पंत समुद्र की विज्ञान थी जो 1983 मे इंडियन अंटार्कटिक प्रोग्राम के लिए अंटार्कटिका जाने वाली पहली महिला बनी। 

3. Kamal Ranadive 

कमल रनादीवे एक भारतीय बायोमेडिकल रेसरचर थी जो कैंसर और वायरस के बीच के संबंध के रिसर्च के लिए जानी जाती है। वह इंडियन वुमन साइअन्टिस्ट एसोसिएशन की फाउन्डर मेम्बर भी रही है। 

Advertisment

Women In Beauty Pageants

1. Sushmita Sen

सुष्मिता सेन भारतीय अभिनेत्री और मॉडेल है। 18 की उम्र मे फेमिना मिस इंडिया का खिताब जीतने के बाद सुष्मिता सेन ने 1994 मे मिस यूनवर्स का खिताब जीता है। वह भारत की पहली मिस यूनवर्स रही है। 

2. Manushi Chillar 

मानुषी चिल्लर ने हरियाणा को फेमिना मिस इंडिया मे रेप्रिज़ेन्ट किया जहाँ वह फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2017 का खिताब जीती है। इसके बाद वह 17 साल बाद भारत से मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने वाली महिला बनी। 

3. Harnaaz Sandhu 

हरनाज़ कौर संधु ने 2019 मे फेमिना मिस इंडिया पंजाब का खिताब हासिल कर फेमिना मिस इंडिया 2019 के सेमाइफाइनल मे अपनी जगह बनाई। उन्हे मिस यूनवर्स इंडिया 2021 का खिताब मिला और फिर वह 21 साल के लंबे समय को खतम करते हुए भारत से मिस यूनवर्स का खिताब जीतने वाली महिला बनी। 

Advertisment