Advertisment

Lata Mangeshkar: स्वर कोकिला लता मंगेशकर के आज ज़रूर सुनें ये गीत

न्यूज़/ ब्लॉग : आज देश के लिए स्वर सम्राज्ञी लता मंगेशकर की पहली पुण्यतिथि है। गायिका लता ने ऐसे बहुत से गीत दिए जो आज भी संगीत प्रेमियों में बसे हुए हैं। इतना ही नहीं गायिका लता ने भजन से भी लोगों का दिल जीता है।

author-image
Prabha Joshi
New Update
लता मंगेश्कर

स्वर कोकिला लता मंगेशकर ने भजनों को भी सुर दिए

Lata Mangeshkar: स्वर कोकिला और भारत रत्न से सम्मानित लता मंगेश्कर ने ऐसे बहुत-सी फ़िल्मों में गाने दिए जो आज भी सिने प्रेमियों के बीच गूंजते हैं। इसके साथ ही गायिका लता ने भजन भी गाए हैं। आज हम पाशर्व गायिका लता मंगेशकर की पुण्यतिथि पर ऐसे गीत सामने ला रहे हैं, जो न केवल उनके करिअर में हिट साबित हुए बल्कि उन्होंने उन गीतों में अपनी आवाज़ का जादू देकर सिने और संगीत प्रेमियों के बीच हमेशा-हमेशा के लिए अपनी पहचान छोड़ दी।

Advertisment

गायिका लता मंगेशकर के हिट गीत

  • आएगा आने वाला : आएगा आने वाला गीत लता दीदी के हिंदी फ़िल्मी करिअर का सबसे पहला गीत था। इस गीत को 1949 में आई महल फ़िल्म में अभिनेत्री मधुबाला पर फ़िल्माया गया था। फ़िल्म का गीत गीतकार नक़्शब ने लिखा है वहीं संगीत दिया है संगीतकार खेमचंद प्रकाश ने।
  • मुझसे छल किए जा : सन् 1965 में आई फ़िल्म गाईड का ये गाना सुपरहिट साबित हुआ। इस गाने को अभिनेत्री वहिदा रहमान पर फ़िल्माया गया है। गाने को लिखा है गीतकार शैलेंद्र ने वहीं संगीत दिया है संगीतकार एस.डी. बर्मन ने। इस गीत को आज भी इवेंट्स में गाया जाता है।
  • ऐ मेरे वतन के लोगों : देशभक्ति गीतों में आज भी इस गीत को उसी पॉपुलेरिटी के साथ गाया जाता है। कहते हैं जब-जब ये गीत गायिका लता ने गया तब-तब सुनने वालों के आंसू छलक पड़े। इस गीत को लिखा है गीतकार प्रदीप ने वहीं संगीत दिया है संगीतकार सी. रामचंद्र ने।  गीत को सबसे पहली बार 27 जनवरी 1963 में आवाज़ दी गई थी।
  • आप की नज़रों ने समझा : ये गीत सन् 1962 में आई फ़िल्म अनपढ़ का है। गीत को महान अभिनेत्री माला सिन्हा पर फ़िल्माया गाया है। गीत लिखा है गीतकार राजा मेहदी अली खान वहीं संगीत दिया है संगीतकार मदन मोहन ने। इस गीत को आज भी संगीत प्रेमियों के बीच सुना जा सकता है।
  • सत्यम् शिवम् सुंदरम् : ये गीत आज भी गीत नहीं भजन के रूप में मंदिरों में बजाया जाता है। इसको अभिनेत्री जीनत अमान पर फ़िल्माया गया है। सन् 1978 में आई फ़िल्म सत्यम् शिवम् सुंदरम् के इस गीत को गीतकार पं. नरेंद्र शर्मा ने लिखा है वहीं संगीतकार लक्ष्मीकांत और प्यारेलाल ने इसमें अपना संगीत दिया है।

ऐसे ही अनेक हिट गीतों को गायिका लता ने आवाज़ दी है। पाशर्व गायिका के तौर पर लता मंगेशकर ने मधुबाला, माला सिन्हा, नरगिस, नूतन, हेमा मालिनी, जीनत अमान, वैज्यंती माला, बीना रॉय और वहिदा रहमान जैसी तब की प्रसिद्ध लीडिंग अभिनेत्रियों को आवाज़ दी थी। ऐसा भी कहा जाता है, गायिका लता की आवाज़ का जादू देखते हुए उनके गले पर रिसर्च करने तक की बात विदेशों में उठाई गई थी।

Lata Mangeshkar लता मंगेशकर लता दीदी
Advertisment