/hindi/media/media_files/0YV5LLp7CBsLvrhGs4Rt.png)
( Credit Image: File Image)
Symptoms Of Puberty In Girls: लड़कियों के जीवन का सबसे खास व पहला पड़ाव प्यूबर्टी का होता है। यह ऐसा समय होता है जब उनके जीवन व शरीर में कई तरह के बदलाव होने शुरू हो जाते हैं। यह बदलाव शारीरिक, मानसिक व भावनात्मक सभी तरह से होते हैं। जिसमें सबसे पहला बदलाव शारीरिक तौर पर होता है। इस दौरान वो उस उम्र में पहुंच जाते हैं, जब उनमें पीरियड शुरू होने वाले होते हैं। इसकी शुरुआत 8 या 13 वर्ष के बीच होती है, लेकिन कई बार ऐसा होता है कि जब मां अपनी बेटियों की प्यूबर्टी को समझ नहीं पाती, तो ऐसे में आप इन संकेतों के माध्यम से अपनी बेटी के प्यूबर्टी को समझ सकती हैं।
लड़कियों में प्यूबर्टी के संकेत
1. शारीरिक बदलाव
प्यूबर्टी में आते ही सबसे पहला बदलाव शारीरिक तौर पर दिखना शुरू हो जाता है, क्योंकि उनका शरीर अब एक स्त्री के रूप में विकसित हो रहा होता है। इस दौरान शरीर के विभिन्न अंगों के आकृतियों में परिवर्तन होते हैं। साथ ही वजन व ऊंचाई बढ़ती है, क्योंकि इस समय हो रहे हार्मोनल परिवर्तन के कारण उनके शरीर में अधिक फैट जमा हो जाता है।
2. प्यूबिक हेयर
प्यूबिक हेयर का होना यौवन का एक आम लक्षण है। जो जननांग क्षेत्र व प्राइवेट एरिया पर विकसित होते हैं। साथ ही ब्रेस्ट का भी विकास होना शुरू हो जाता है, लेकिन कई लड़कियों में ब्रेस्ट का विकास होने से पहले ही प्यूबिक हेयर का विकास होना शुरू हो जाता है। हालांकि, पूरी तरह से हेयर को विकसित होने में कुछ साल का समय लग जाता है।
3. ब्रेस्ट का विकास
ब्रेस्ट का आकार बढ़ना भी प्यूबर्टी का एक लक्षण होता है। हालांकि, यह कुछ लड़कियों में 8 साल की उम्र में ही शुरू हो जाते हैं, तो कुछ लड़कियों में देरी से ब्रेस्ट का आकार बढ़ता है। दरअसल, शरीर में जब एस्ट्रोजन हार्मोन का स्तर बढ़ता है, तो उस दौरान ब्रेस्ट ग्रंथियां वाले क्षेत्र में फैट बढ़ने और जमा होने शुरू हो जाते हैं। जो ब्रेस्ट के आकार बढ़ाने का कारण बनता है।
4. वजाइनल डिस्चार्ज
वजाइनल डिस्चार्ज भी यौवन का ही एक लक्षण है, तो यदि आपकी बेटी के अंडरगारमेंट्स पर व्हाइट डिस्चार्ज दिख रहे हैं, तो समझ जाएं कि प्यूबर्टी शुरू हो चुकी है। जो इस बात का संकेत देती है कि बच्ची के पीरियड्स जल्द शुरू होने वाले हैं।
5. मुंहासे
टीनएज में मुंहासे की समस्या हो सकती है, जो कि हार्मोनल बदलाव का परिणाम होता है, क्योंकि इस दौरान सीबम प्रोडक्शन बढ़ जाता है। जिसकी वजह से आपको अपने बच्चों के चेहरे व पीठ पर मुंहासे दिख सकते हैं, जो कि प्यूबर्टी का ही एक आम लक्षण होता है।