Advertisment

Weekend Celebration: वीकेंड के दौरान कर सकते हैं कुछ नया

पूरे हफ्ते हम वीकेंड का इंतजार करते हैं। कोई वीकेंड पर परिवार के साथ बाहर जाता है तो कोई आसपास ही कुछ मजेदार चीजें करना चाहता है। लेकिन वीकेंड की प्लानिंग हर किसी के लिए बहुत जरूरी होती है। जाने कैसे बनाएं अपने वीकेंड को मजेदार इस ब्लॉग के जरिए

author-image
Aastha Dhillon
31 Dec 2022
Weekend Celebration: वीकेंड के दौरान कर सकते हैं कुछ नया

Weekend Celebration

Weekend Celebration: पूरे हफ्ते काम करने के बाद वीकेंड को अपनी छुट्टियों की तरह देखते हैं। फिर चाहे हम उन वीकेंड पर कुछ भी ना करें। खुद से सवाल पूछे क्या यह सही है? जवाब है नहीं। वीकेंड पर आप बहुत सी ऐसी चीजें कर सकते हैं जो न केवल आपकी जीवनशैली बल्कि आपके आने वाले वीक को बेहतर बना सकती है। आइए जानते हैं कि क्या नई चीजें हम कर सकते हैं अपने वीकेंड्स को बेहतर बनाने के लिए, इस ब्लॉग के जरिए

Advertisment

अपनी लाइफ स्टाइल को बेहतर करने के लिए अपनाएं यह आदतें अपने वीकेंड पर 

 1.जनरलाइजिंग (Maintain A Journal)

अगर आप को लिखना पसंद है और पूरे हफ्ते किसी से अपने मन की बातें नहीं कर पाए हैं तो इस वीकेंड जर्नल लिखें। इसमें आप अपने पुरे हफ्ते की बातें लिखे। आप इसमें चित्र बना सकते हैं। 

Advertisment

2.पिकनिक पर जाएं 

पूरे हफ्ते 9 से 5 तक काम करने और रोज की जिंदगी को थकने के बाद हर कोई चाहता है कि उसे इन सब से थोड़ा ब्रेक मिले और वह एंजॉय कर सकें। ऐसे में वीकेंड पर पिकनिक मनाना सबसे अच्छा विकल्प है। यह आपको संतुष्टि देगा।

Advertisment

3. नया नाश्ता बनाएं (Making breakfast)

रोज रोज नाश्ते में ब्रेड और बटर खा कर ऊब गए हैं तो इस बार कुछ नया करके देखिए। इस वीकेंड की शुरुआत जबरदस्त लजीज नाश्ते से कीजिए। आपको जो भी चीज़ सबसे ज़्यादा पसन्द है वह अपने हाथों से बनाइए। कुकिंग आपके मूड को रिफ्रेश करने का एक बहुत अच्छा तरीका होता है। 

Advertisment

4.घूमने जाएं (Going for a walk)

अक्सर देखा गया है कि हम अपने आसपास की जगह की जानकारी नहीं रखते। लेकिन एक अच्छा मौका है जब हम अपने आसपास के एरिया को घूमने के लिए वीकेंड पर निकल सकते हैं। इससे ना केवल हमें अपने जगह को जानने का मौका मिलेगा बल्कि यह हमारी सेहत के लिए भी अच्छा रहेगा।

5.Community Services

Advertisment

हम पूरे दिन काम करने में इतना बिजी हो जाते हैं कि हम अपनी सोसाइटी के बारे में सोच ही नहीं पाते। वीकेंड एक अच्छा अवसर है जब हम अपनी सोसाइटी के लिए कुछ काम करें। यह काम हो सकते हैं पेड़ लगाना, orphanages आकर बच्चों के साथ समय बिताना, Old Age Homes में जाकर बड़ों की सेवा करना और न जाने कितने ही अनेक काम हम वीकेंड पर कर सकते हैं।

image widget
Advertisment
Advertisment