Advertisment

Tips To Improve Fertility: बढ़ती उम्र मे घरेलू उपाय से बढ़ाए फर्टिलिटी

अगर आप 30 की उम्र के बाद गर्भधारण करने का सोच रही हैं और इंफर्टिलिटी का सामना करना पड़ रहा है तो आपको अपने लाइफस्टाइल में बदलाव करने की आवश्यकता है। जाने फर्टिलिटी बढ़ाने के घरेलू उपाय इस ब्लॉग में-

author-image
Monika Pundir
एडिट
New Update
tips to improve fertility

Tips To Improve Fertility

Tips To Improve Fertility: बढ़ती उम्र में घरेलू उपाय से बढ़ाए फर्टिलिटी

Advertisment

बढ़ाती उम्र के साथ महिलाओं की प्रजनन क्षमता कम होने लगती है। पर ऐसा सभी के साथ हो यह जरूरी नहीं है। लेकिन अगर आप 30 की उम्र के बाद गर्भधारण करने का सोच रही हैं और आपको इंफर्टिलिटी का सामना करना पड़ रहा है तो आपको अपने लाइफस्टाइल में बदलाव करने की आवश्यकता है। आपको दैनिक दिनचर्या में ऐसे बदलाव करने होंगे जिनकी वजह से प्रजनन क्षमता (fertility) बढ़ सके और आप गर्भधारण कर सके। आइए जानते हैं कुछ घरेलू उपाय के बारे में जिनकी मदद से आप अपनी फर्टिलिटी को बढ़ा सकती हैं।

1. पौष्टिक आहार का सेवन करें

फर्टिलिटी को बढ़ाने के लिए आपको पोषक तत्वों से भरपूर खाना खाना चाहिए। इससे आपके शरीर को सभी जरूरी पोषक तत्व मिलते हैं और वजन भी कंट्रोल में रहता है। अधिक वजन बढ़ने के कारण भी महिलाओं को गर्भधारण करने में समस्या आती है। इसलिए आपको फलों और सब्जियों का सेवन करना चाहिए और प्रोस्सड फूड नहीं खाना चाहिए।

Advertisment

2. भारी व्यायाम ना करे

फर्टिलिटी को बढ़ाने के लिए आपको शारीरिक गतिविधियों पर ध्यान देना चाहिए लेकिन अगर आप गर्भधारण करना चाहती हैं तो फिर भारी भरकम काम करने और भारी व्यायाम व एक्सरसाइज करने से बचना चाहिए क्योंकि इस वजह से इंप्लांटेशन नहीं हो पाता है और इंफर्टिलिटी बढ़ती है।

3. कैफीन का अधिक सेवन ना करें

Advertisment

अगर आप बहुत अधिक मात्रा में कैफीन का सेवन करते हैं तो यह गर्भधारण करने में समस्या पैदा कर सकता है। अधिक मात्रा में कैफीन लेने से प्रजनन क्षमता पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है और इंफर्टिलिटी बढ़ती है। इसलिए आपको ज्यादा कैफीन न लेकर दूध को अपनी डाइट का हिस्सा बनाना चाहिए।

4. धूम्रपान और शराब से बचें

अधिक धूम्रपान और शराब पीने से प्रजनन क्षमता बहुत प्रभावित होती है। ऐसा देखा गया है कि जो महिलाएं अधिक धूम्रपान करती हैं उनमें मेनोपॉज बहुत जल्दी आ जाता है। इसलिए अगर आप गर्भधारण करने का सोच रही हैं तो धूम्रपान और शराब का सेवन करने से बचना चाहिए।

5. पर्याप्त आराम है जरूरी

भरपूर आराम लेना भी बहुत जरूरी है क्योंकि आराम ना लेने से तनाव बढ़ता है और प्रजनन क्षमता प्रभावित होती है व गर्भधारण करने में परेशानी होती है। तनाव को कम करने के लिए योग और मेडिटेशन करना चाहिए और पर्याप्त नींद लेनी चाहिए जिससे शरीर को सही आराम मिल सके।

Tips To Improve Fertility fertility
Advertisment