Advertisment

Toxic Habits: जानिए कुछ ऐसी आदतें जिन्हें आपको अब छोड़ देना चाहिए

हमारी आदतों का मानसिक और शारीरिक सेहत पर बहुत ज्यादा प्रभाव पड़ता है। जैसा भी हम दिन में करते हैं वैसा ही हमारे आने वाले समय को भी निर्धारित करता है। आज हम आपको कुछ ऐसी टॉक्सिक आदतें बताएंगे जिन्हें आपको छोड़ देना चाहिए-

author-image
Rajveer Kaur
New Update
Habits To Boost Self Confidence

(Image Credit: Pinterest)

Toxic Habits That Should Be Break: हमारी आदतों का मानसिक और शारीरिक सेहत पर बहुत ज्यादा प्रभाव पड़ता है। जैसा भी हम दिन में करते हैं वैसा ही हमारे आने वाले समय को भी निर्धारित करता है। आज हम आपको कुछ ऐसी टॉक्सिक आदतें बताएंगे जिन्हें आपको छोड़ देना चाहिए क्योंकि यह आदतें आपकी लाइफ के ऊपर बहुत बुरा प्रभाव डाल रही हैं लेकिन आपको पता नहीं लग रहा है। आइये जानते हैं-

Advertisment

Toxic Habits: जानिए कुछ ऐसी आदतें जिन्हें आपको अब छोड़ देना चाहिए

खुद की दूसरों के साथ तुलना

कुछ लोग खुद की दूसरों के साथ तुलना करते हैं उन्हें तुरंत ही छोड़ देना चाहिए क्योंकि आप अपने साथ बहुत बुरा कर रहे हैं। हर किसी की जर्नी अलग है जैसे कठिनाइयां, फाइनेंसियल कंडीशन, माइंडसेट और गोल आदि। इसलिए सिर्फ अपनी जिंदगी की दूसरों के साथ तुलना करने से आप खुद के ऊपर ही कठोर हो रहे हैं और अपनी मानसिक सेहत पर बुरा प्रभाव डाल रहे हैं। खुद के ऊपर ध्यान दीजिए।

Advertisment

मानसिक सेहत पर ध्यान न देना

शारीरिक सेहत के साथ-साथ मानसिक क्षेत्र पर भी ध्यान देना बहुत जरूरी है लेकिन हम ऐसा नहीं करते हैं। क्योंकि हमें इसके बारे में बताया ही नहीं जाता है। जब हमें बुखार होता है तब हम डॉक्टर के पास जाते हैं लेकिन जब हम में से किसी को भी डिप्रेसन, एंजायटी और स्ट्रेस या किसी भी तरीके की कोई भी मानसिक समस्या आती है हम उसके बारे में बात ही नहीं करते हैं। जिस कारण कई बार व्यक्ति सुसाइड भी कर लेता है। इसलिए अगर आपको इनमें से कोई भी समस्या लग रही है या कुछ भी नॉर्मल से अलग फील हो रहा है तो थैरेपिस्ट से मदद लेने में कोई बुराई नहीं है।

खुद की वैल्यू मत करना

Advertisment

लाइफ में खुद की वैल्यू करना सीखें। आप बहुत ज्यादा कीमती हैं। अपनी फिजिकल और मेंटल वेल बीइंग का ध्यान रखें। रोजाना एक्सरसाइज करें। हर दिन अपने आप को बढ़िया बनाने की कोशिश करें। किसी के बने हुए जोन में फिट होने की कोशिश ना करें। आप अलग है। आपकी जर्नी अलग है। उसे इंजॉय कीजिए क्योंकि कोई भी चीज डिफाइन नहीं कर सकती हैं। आप बेस्ट हैं। किसी को आपकी क़ीमत नहीं पता है।

लोग क्या कहेंगे?

बहुत बार हम अपने मन की नहीं सुनते हैं। इसके बजाय जो लोग कहते हैं, वह सुनते हैं। जिस कारण हम दुखी रहते हैं। हम कभी भी ऐसे खुश नहीं हो सकते। लोगों को आपके बारे में नहीं पता है। आपको खुद के बारे में पता है तो आपको किसकी ज्यादा सुननी चाहिए, यह आप खुद ही तय कर सकते हैं. जितना आप उन लोगों की सुनेंगे, उतना वह आपको सुनाएंगे। आप खुद को खत्म करते जाएंगे। उनका प्रभाव आपके ऊपर ज्यादा बढ़ता जाएगा। इसलिए लोगों की सुनना बंद कीजिए। 

जंक फंड खाना

जंक फूड खाने की बजाय आप हेल्दी खाने पर ध्यान दीजिए। इससे आपको पौष्टिक तत्व मिलेंगे और आपकी फिजिकल वेल बीइंग भी अच्छी रहेगी इससे आपका वजन भी नहीं बढ़ेगा और आप बहुत सारी बीमारियों से भी बच सकते हैं। जंक फूड खाने से स्ट्रेस और एंजायटी भी बढ़ती है। यह भी काबू में आ सकती हैं।

habits toxic
Advertisment