Advertisment

Kiss Types: जानें किस या चुंबन के प्रकार और उनसे जुड़े रिश्ते

ब्लॉग : अपने जीवन में हर किसी ने किसी न किसी को कभी न कभी किसी न किसी मौक़े पर किस ज़रूर किया है। किस के बिना शायद ही कोई हो। पर किस था कौन से प्रकार का?

author-image
Prabha Joshi
New Update
किस

माथे पर किस किसी एचीवमेंट पर भी दिया जाता है

Kiss Types: जब हम किसी को प्यार करते हैं तो कुछ लोग प्यार को बिना जताए नहीं रह पाते। प्यार को जताने के लिए किस या चुंबन बताकर या न बताकर कर लेते हैं। किस (Kiss) व्यक्ति-दर-व्यक्ति बदल जाता है। अपने प्रिय को, बच्चों को, माता-पिता को आदि रिश्तों के साथ-साथ किस के प्रकार भी बदल जाते हैं।

Advertisment

किस के प्रकार क्या हैं

वेलेंटाइन वीक अब दूर नहीं, ऐसे में किस को जानना ज़रूरी है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं किस के प्रकार जो आपको जानने चाहिएं :-

  • माथे में किस : अकसर जब कोई हमसे बड़ा या हमारी उम्र से छोटा होता है तो अपने प्यार को जताने के लिए माथे पर किस दिया जाता है। माथे पर किस किसी एचीवमेंट पर भी दिया जाता है। ये कोई भी किसी को किसी अच्छी बात पर दे सकता है।
  • फ़्रेंच किस : ये किस लवर्स के बीच में पाया जाने वाला बहुत इंटीमेट और गहरा किस या चुंबन है। इस किस को करने के दौरान लवर्स एक दूसरे को प्यार की गहराईयों का अहसास दिलाते हैं। 
  • ऐस्किमो किस : इस किस में एक दूसरे की नाक का प्रयोग होता है। जो जिसे एस्किमो किस देना चाहता है उसकी नाक से अपनी नाक मिलाता है। ये किस बड़ों द्वारा बच्चों को ज़्यादा दिया जाता है।
  • कान में किस : ये इंटीमेट किस होता है जिसमें पार्टनर्स एक दूसरे के कान को किस करते हैं या दांत से कट करते हैं। ये भी प्यार की गहराईयों को दर्शाने का एक तरीक़ा है।
  • सिंगल लिप किस : सिंगल लिप किस भी लवर्स के बीच चलता है। इसमें प्यार की गहराईयां और नज़दीकियां दर्शाने के लिए लवर्स एक दूसरे के लिप्स पर सक करते हैं। इस किस की ख़ासियत ये है कि इसमें सिंगल लिप का प्रयोग होता है, या तो ऊपर के होंठ का या नीचे के। ये भी बहुत इंटीमेट किस है। 
  • गाल पर किस : अकसर मॉम-डैड अपने बच्चों को या बच्चे अपने मॉम-डैड को या दोस्तों के बीच केयर या कंसर्न दिखाने, प्यारे दिखाने के लिए इसका प्रयोग करते हैं। इसमें सिंपल गालों में किस दिया जाता है। ये किस किसी को भी दे सकते हैं। 
  • स्पाइडर मैन किस : ये किस भी इंटीमेट होता है। ये भी होठों में दिया जाता है लेकिन पार्टनर्स की पोज़िशन इस तरह से होती है कि उनका फेस अप-डाउन होता है। स्पाइडर मैन फ़िल्म में इस किस को दर्शाया गया था। 

इस तरह किस का प्रयोग प्यार, नज़दीकियां, केयर और कंसर्न जैसी फ़ीलिंग्स को दिखाने के लिए किया जाता रहा है। 

Kiss Kiss Types किस किस के प्रकार वेलेंटाइन
Advertisment