Advertisment

Weekly Horoscope: 1 से 8 सितंबर तक कैसा रहेगा आपके लिए यह सप्ताह

जानें इस सप्ताह (1 से 8 सितंबर) मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए क्या लाएगा। जानें करियर, स्वास्थ्य, प्रेम संबंध और आर्थिक स्थिति में संभावित उतार-चढ़ाव।

author-image
kukshita kukshita
एडिट
New Update
rashifal

Weekly Horoscope From 1 To 8 September 2024: हिन्दू धर्म में राशिफल का बहुत महत्व है। ग्रहों की चाल और उनके शुभ अशुभ प्रभाव से व्यक्ति की जीवन पर बहुत प्रभाव पड़ता है। इस सप्ताह चंद्रमा तीन राशि सिंह, कन्या और तुला राशि से गोचर करेंगे। वहीं बुध इस सप्ताह के मध्य मे राशि परिवर्तन कर सिंह राशि से गोचर करेंगे। तो आइए जानते है ये सप्ताह किस राशि वालों के लिए रहेगा शानदार और किस राशि वालों को बरतनी होगी सावधानी। साथ ही आने वाले सप्ताह आपको अपने जीवन के महत्वपूर्ण क्षेत्रों जैसे करियर, आर्थिक स्थिति, स्वास्थ्य, प्रेम संबंध और पारिवारिक जीवन में किन उतार चढ़ावों का सामाना करना होगा। 

Advertisment

Weekly Horoscope: 1 से 8 सितंबर तक कैसा रहेगा यह सप्ताह

मेष राशि (Aries Weekly Horoscope) 

बीते सप्ताह के मुकाबले ये सप्ताह आपके लिए अच्छा रहने वाला है। इस सप्ताह के शुरुआत में मेष राशि वाले जातकों के लिए प्रेम की शुरुआत करने के लिए अच्छा है। स्वास्थ्य की दृष्टि से मानसिक तनाव की स्थिति बन सकती है इसके लिए सप्ताह की शुरुआत से ही ध्यान करना प्रारंभ कर देवे। जो छात्र उच्च शिक्षा के लिए प्रयासरत है उनको सफलता मिलेगी। साथ ही व्यावसायिक और पेशेवर जीवन सामान्य रहेगा। कुछ नया होंगे की संभावना नहीं है। दाम्पत्य जीवन में सप्ताह के अंत तक सुधार होने की संभावना है। 

Advertisment

वृष राशि (Taurus Weekly Horoscope)

वृष राशि वालों के लिए ये सप्ताह मिला जुला रहेगा। जीवन के किसी भी क्षेत्र मे या कुछ भी नया शुरू करने से पहले सोच समझ कर कदम उठाए और सलाह जरूर लेवें। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह सप्ताह अच्छा नहीं रहेगा। कोर्ट कचहरी के चक्कर लगाने पड सकते है। लंबे प्रेम संबंध टूटने की संभावना है तो अपने विचारों इस सप्ताह न बताएं और विश्वास बनाएं रखे। पूरे सप्ताह मानसिक तनाव बन रहेगा। यदि आप नौकरी में है तो लोगों से उलझना या उनसे बिना अपेक्षा किए अपने कार्य पर फोकस रखें। लेखन और रचनात्मक क्षेत्र में कार्यरत लोगों के लिए ये सप्ताह बेहतरीन रहने वाला है।  

मिथुन राशि (Gemini Weekly Horoscope)

Advertisment

मिथुन राशि वालों को सप्ताह के शुरुआती दिनों मे समस्या का सामना करना पड सकता है। 6 सितंबर तक व्यवसाय में कोई भी निर्णय लेने से बचे। स्वास्थ्य की दृष्टि से ये सप्ताह अच्छा रहेगा । दाम्पत्य जीवन सामान्य रहेगा। घर के साज सज्जा के समान मे व्यय की संभावना है। छात्रों को सफलता मिलेगी लेकिन अत्यधिक मेहनत की आवश्यकता रहेगी। सप्ताह के अंत में भाग्य आपका साथ देगा। नौकरी बदलने का निर्णय इस सप्ताह उचित नहीं है। 

कर्क राशि (Cancer Weekly Horoscope)

कर्क राशि वालों के लिए पहाड़ों की ओर यात्रा के योग बनेंगे। बहनों से मन मुटाव हो सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा। सप्ताह के अंत तक भागदौड़ भरे इस सप्ताह से राहत मिलेगी। कार्यक्षेत्र में कर्मचारियों से सहयोग मिलेगा। जीवन में मिली सफलता के कारण उत्साह भरा सप्ताह रहेगा। पारिवारिक दृष्टि से ये सप्ताह शुभ और आनंदमय रहेगा। मेहमानों का आना होगा साथ ही प्रेम संबंधों के शुरुआत के लिए ये सप्ताह अच्छा माना जाएगा। व्यवसाय में प्रगति के योग बनेंगे।

Advertisment

सिहं राशि (Leo Weekly Horoscope)

सिंह राशि वालों के लिए यह सप्ताह शुभ और इसमे भाग्य आपका साथ देगा। पिछले सप्ताह की परेशानियों से राहत मिलेगी। साथ ही आपको इस सप्ताह यश और प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी और पुरुस्कार से सम्मानित किया जा सकता है। छात्रों को भी पढ़ाई के क्षेत्र में यश और अवॉर्ड मिल सकता है। सप्ताह का पूर्वार्ध सभी दृष्टि से अच्छा रहेगा  परंतु सप्ताह के अंत में वाणी पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य और दाम्पत्य जीवन अच्छा रहेगा। नौकरी में पदोन्नति की संभावना है। कारोबार मे बढ़ोतरी होगी।

कन्या राशि (Virgo  Weekly Horoscope)

Advertisment

सप्ताह की शुरुआत में स्वास्थ्य संबंधी समस्या का सामना करना पद सकता है। आज का काम आज ही समाप्त कर ले। नौकरी पेशा वाले इधर उधर की बातों मे न ध्यान देखे अपने कार्य पर फोकस करें। छात्रों के लिए ये सप्ताह दुविधा भरा रहने वाला है। पढ़ाईं में मन नहीं लगेगा। रिश्तों में मन मुटाव हो सकता है इसलिए अनावश्यक क्रोध करना, चिड़चिड़ापन और वाणी पर नियंत्रण रखें। जीवनसाथी के मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखें और उनके साथ समय व्यतीत करें।

तुला राशि (Libra Weekly Horoscope)

तुला राशि वालों के लिए ये सप्ताह मिला जुला रहने वाला है। पारिवारिक दृष्टि से अच्छा है। बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। नौकरी पेशा वाले आवेश मे आकर कोई भी निर्णय न लेवे। एक्सपोर्ट - इम्पोर्ट का कार्य करने वालों के लिए यह सप्ताह लाभदायक रहेगा। हाउस वाइफ की रुचि अध्ययन की और बढ़ेंगी जीवनसाथी की सलाह मानें। व्यय बढ़ेगा। गहन अध्ययन के लिए ये सप्ताह लाभदायक रहेगा। 

Advertisment

वृश्चिक राशि (Scorpio Weekly Horoscope)

वृश्चिक राशि वालों के लिए यह सप्ताह शुभ फलदायी रहेगा। मनचाहे कार्य होंगे। व्यवसाय में सफलता मिलेगी। यदि सरकारी टेंडर भरना चाहते है तो 4 सितंबर के बाद शुभ मुहरत में कार्य प्रारंभ कर सकते है। पिता से उलझन हो सकती है समझदारी रखें । स्वास्थ्य की दृष्टि से ये सप्ताह आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। दंपती जीवन खुशहाल रहेगा।  

धनु राशि ( Sagittarius Weekly Horoscope)

Advertisment

धनु राशि वाले यदि आप नौकरी मे है तो शत्रुओ से सावधान रहें। जल्दबाजी में निर्णय न लेवे। सप्ताह के अंत तकपिछले सप्ताह से चली आ रही समस्याओं से राहत मिलेगी। छात्रों की छोटी यात्रा हो सकती है। कुछ आश्चर्यजनक और अनचाही घटना घटित हो सकती है। साहस, संयम और धैर्य बनाए रखें। 

मकर राशि (Capricorn Weekly Horoscope)

मकर राशि वालों में इस सप्ताह आत्मविश्वास में कमी देखी जा सकती है। भाग्य आपका साथ नहीं देगा। इसलिए कोई भी कार्य के लिए मेहनत अत्यधिक करनी होगी। जीवनसाथी के साथ मन मुटाव हो सकता है। प्रेम संबंधों के लिए ये सप्ताह अच्छा रहेगा। गलतफहमी हो सकती है तो उसे बातों से सुलझाने की कोशिश करें। छात्रों के लिए ये सप्ताह रोमांचक और अच्छा रहेगा। व्यापारियों के लिए ये सप्ताह मंदी भरा रह सकता है सप्ताह के अंत तक सुधार होगा। वाहनों को सावधानी से चलाएं। 

कुम्भ राशि (Aquarius Weekly Horoscope)

इस सप्ताह आप अंतर्द्वंद की स्थिति से परेशान रहेंगे। इसलिए आपको ध्यान अवश्य करना चाहिए। वाणी पर नियंत्रण रखें। मानसिक तनाव बन रहेगा। पिछले सप्ताह की बीमारी बड़ा रूप ले सकती है तो इलाज जल्द कर लें। पढ़ाई की दृष्टि से आपके लिए ये सप्ताह अच्छा रहेगा। मनचाहा परिणाम पाने के लिए मेहनत और लगन से कार्य करना होगा। जीवनसाथी के साथ अनबन हो सकती है। बोलने पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। संतान से कुछ सुखद समाचार मिलेगा। 

मीन राशि (Pisces Weekly Horoscope)

मीन राशि वाले इस सप्ताह प्रेम संबंधों मे जल्दबाजी से और दिखावे से बचे। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। छात्रों को ध्यान रखना है की वो केवल पढ़ाई पर ध्यान देवें अन्यथा के मामलों म न उलझे बोलने का विशेषकर ध्यान रखें। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। नौकरी पेशा वालें किसी भी प्रकार की प्रतिक्रिया देने से बचे। आर्थिक दृष्टि से यह सप्ताह मीन राशि वालों के लिए सामान्य रहेगा।

नोट: यह राशिफल सामान्य भविष्यवाणियों पर आधारित है। व्यक्तिगत जन्म कुंडली के अनुसार परिणाम भिन्न हो सकते हैं। 

September Horoscope Horoscope Aries Weekly Horoscope Taurus weekly Horoscope Gemini weekly Horoscope Capricorn weekly Horoscope Aquarius weekly Horoscope Leo weekly Horoscope Scorpio weekly Horoscope Cancer weekly Horoscope Libra Weekly Horoscope Sagittarius Weekly Horoscope Horoscope predictions
Advertisment