Weekly Horoscope: 6 मार्च से 12 मार्च तक क्या लिखा है आपकी राशि

Blog: आज के इस ब्लॉक में हम होली से भरे त्योहारों वाले सप्ताह के राशिफल के बारे में जानते हैं, जानिए क्या लिखा है आपकी राशि में आपके लिए 6 मार्च से 12 मार्च तक-

author-image
Vaishali Garg
New Update
March Horoscope Predictions

Weekly Horoscope

Weekly Horoscope: होली का त्योहार बहुत नजदीक है ऐसे में लोग बहुत सारे शुभ कार्य करने का भी सोच रहे होंगे और हर किसी के मन में होगा क्यों ना कोई शुभ काम करने से पहले हम अपने राशिफल के बारे में थोड़ा बहुत कुछ जान लें, तो आइए आज के इस ब्लॉग में हम 6 मार्च से 12 मार्च तक के राशिफल के बारे में जानते हैं एस्ट्रोलॉजर रितु जी द्वारा-

Weekly Horoscope -

1. मेष राशि (Aries Weekly Horoscope)

Advertisment

करियर के लिए सप्ताह बहुत अच्छा रहने वाला है। उच्च पदाधिकारियों से सम्बन्ध प्रगाढ़ होंगे। अपनी योग्यता को निखारने का प्रयास करेंगे। विद्यार्थियों को इस सप्ताह कई बेहतरीन उपलब्धियाँ मिल सकती हैं।

2. वृषभ राशि  (Taurus Weekly Horoscope)

सप्ताह की शुरुआत आपके लिये शुभ रहेगी। कार्यक्षेत्र में आपके प्रयासों और योग्यता के द्वारा नया कार्य शुरू हो सकता है। राजनीति से जुड़े लोगों को उच्च पद मिल सकता है।

3. मिथुन राशि (Gemini Weekly Horoscope)

लोग आपकी बहुत प्रशंसा करेंगे। नयी योजना बनाने के लिये समय उत्तम है। कठिन कार्यों को आसानी से पूरा कर लेंगे। भौतिक सुखों का अच्छा आनन्द लेंगे । राजनीति और कानूनी मामलों को लेकर आप काफी सक्रिय रहेंगे।

4. कर्क राशि ( Cancer Weekly Horoscope)

Advertisment

सप्ताह की शुरुआत बहुत ही अच्छी रहेगी। लम्बे समय से • आ रही किसी समस्या का इस सप्ताह समाधान निकाल आयेगा। नये विचारों से भरपूर रहेंगे। मीडिया और पर्यटन से जुड़े व्यवसाय में उन्नति होगी।

5. सिंह राशि  (Leo Weekly Horoscope)

घर के अविवाहित लोगों को वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकते हैं। बॉस आपसे काफी प्रसन्न रहेंगे। जरूरतमन्द लोगों की आप काफी मदद करेंगे। इन्टरनेट और फोनकॉल्स के माध्यम से शुभ सूचना मिलेगी।

6. कन्या राशि (Virgo Weekly Horoscope)

सप्ताह की शुरुआत बहुत ही अच्छी रहेगी। आपके कारोबार का विस्तार हो सकता है। मित्रों के साथ हास्य और मनोरञ्जन भरा समय बीतेगा। आपके मौलिक विचारों की लोग प्रशंसा करेंगे।

7. तुला राशि (Libra Weekly Horoscope)

Advertisment

सप्ताह की शुरुआत बहुत अच्छी रहेगी। इस सप्ताह आपको कोई पुरस्कार मिल सकता है। बौद्धिक लोगों के बीच आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। भाग्य इस सप्ताह पूरी तरह आपके साथ रहेगा।

8. वृश्चिक राशि (Scorpio Weekly Horoscope)

इस सप्ताह आप सुख के साधनों पर पर्याप्त धन खर्च "करेंगे। पूरा सप्ताह शुभ सूचनाओं से युक्त रहेगा। लोक- कल्याण के कार्यों में योगदान अवश्य देंगे। कानूनी मामलों में सफलता मिलेगी।

9. धनु राशि (Sagittarius Weekly Horoscope)

आप जिस काम को हाथ में लेंगे उसे पूरा करके ही दम लेंगे। व्यवसाय को लेकर नयी सम्भावनायें मिलने की सम्भावना है। सरकारी नौकरी कर रहे लोगों के लिये यह सप्ताह शानदार रहेगा।

10. मकर राशि (Capricorn Weekly Horoscope)

Advertisment

सप्ताह की शुरुआत बहुत अच्छी रहने वाली है। अविवाहित लोगों का विवाह तय हो सकता है। कार्यक्षेत्र की परेशानियाँ घटेंगी। पारिवारिक जीवन और जॉब में बेहतरीन सन्तुलन बना रहेगा।

11. कुम्भ राशि (Aquarius Weekly Horoscope)

कार्यक्षेत्र के विवादों का निपटारा करने में सफलता मिलेगी। "सन्तान की ओर से सुखद समाचार प्राप्त हो सकते हैं। युवा वर्ग अपने करियर को लेकर काफी आशान्वित रहेंगे। सेहत काफी अच्छी रहेगी। नया वाहन या घर खरीदने का विचार बना सकते हैं।

12. मीन राशि (Pisces Weekly Horoscope)

नयी नौकरी ढूँढ रहे है तो इस सप्ताह उत्तम परिणाम मिलेंगे। प्रेम सम्बन्धों को लेकर सन्तुष्ट और प्रसन्न रहेंगे आपके ऊपर जिम्मेदारियाँ बढ़ने वाली है लेकिन आप इनका अच्छी तरह से निर्वहन कर लेंगे।

तुला राशि वृश्चिक राशि मीन राशि वृषभ राशि कुम्भ राशि Horoscope Weekly Horoscope राशिफल मिथुन राशि कर्क राशि मेष राशि सिंह राशि मकर राशि धनु राशि कन्या राशि