Advertisment

Tips For Focus On Your Studies : अपनी पढ़ाई पर ध्यान देने के लिए टिप्स

आज के जनरेशन में पढ़ाई करने के दौरान ध्यान भटकना आम बात है। आज की जनरेशन के बच्चों के लिए पढ़ाई पर फोकस करना बेहद मुश्किल हो चूका है। आइए इस ब्लॉग में जाने पढ़ाई पर ध्यान देने की पांच टिप्स -

author-image
Ayushi
New Update
png_20230220_100924_0000.png

5 Tips For Focus On Your Studies

Tips For Focus On Your Studies: पढ़ाई के दौरान फोकस बहुत ज़रूरी है। इसके लिए आपको कुछ टिप्स को फॉलो करना चाहिए।‌‌ आज की जनरेशन के बच्चों के लिए फोकस के साथ पढ़ाई करना बेहद मुश्किल हो चुका है‌ क्योंकि उनका दिमाग जल्दी डिस्ट्रैक्ट हो जाता है। इसलिए बच्चों का पढ़ाई पर फोकस करना कठिन हो चुका है। कई बार बच्चे पढ़ाई करने बैठते हैं, लेकिन फिर भी वो पूरी तरह से पढ़ाई पर फोकस कर नहीं पाते हैं। बच्चे अगर बिना फोकस पढ़ाई करें तो उन्हें याद रखना बेहद मुश्किल है। इसलिए बच्चों को जरूरी है कि पढ़ने के दौरान, अपना पूरा फोकस रखें। 

Advertisment

Tips For Focus On Your Studies : अपनी पढ़ाई पर ध्यान देने के लिए टिप्स

1. प्रॉपर रूटीन बनाएं

पढ़ने के दौरान फोकस बढ़ाने के लिए आप एक रूटीन बना लें। सही रूटीन बनाए और फॉलो करें। रूटीन फॉलो करने से आपको याद करना आसान हो जाएगा। रूटीन को रोजाना फॉलो करना ज़रूरी है। ऐसा करने से पढ़ाई के समय आपकी आदत आसानी से बन जाएगी। साथ ही आप अपनी स्टडी प्लान का पालन कर पाएंगे। रोजाना एक रूटीन फॉलो करने से आपको फोकस करके पढ़ने में आसानी होगी।

Advertisment

2. पढ़ने का अच्छा माहौल बनाएं

जब आप पढ़ने बैठें तब अपने आस-पास के सभी ऐसी चीजों को हटा दें जो आपका ध्यान को पढ़ाई से भटका सकती है। पढ़ने के दौरान ऐसे जगह बैठें जहां किसी भी तरह का शोर-शराबा नहीं हो‌ साथ ही टीवी, मोबाइल, कंप्यूटर और लैपटॉप रखने वाली जगह पर जा बैठे। पढ़ने के दौरान आप टेबल कुर्सी पर बैठे ऐसा करने से आपको पढ़ाई में मन लगा रहेगा साथ ही पढ़ने का माहौल बनेगा।

3. पढ़ने के दौरान बीच में ब्रेक लें

Advertisment

एक साथ पूरा सिलेबस न पढ़ें। लगातार पढ़ने से आप लंबे समय तक कुछ भी याद नहीं रख पाएंगे। पढ़ने के दौरान बीच में ब्रेक ले। ऐसा करने से आपके दिमाग को शांति मिलेगी। इन ब्रेक्स के दौरान आप टीवी या मोबाइल चलाने से दूर रहें। प्रयाश करें कि 30 से 45 मिनट की पढ़ाई करने के बाद आपको कम से कम 5 से 10 मिनट का ब्रेक ज़रूर ले।

4. गोल सेट करें

हर रोज़ पढ़ने लिए अपना एक टारगेट सेट करें। जब आप पढ़ने बैठे‌ तब अपने लक्ष्य को ध्यान रखें। ऐसा करने से आपका ज्यादा सिलेबस कवर होगा और आप लंबे समय तक याद रख पाएंगे। जैसे- जब भी पढ़ने बैठें, तब आप तय कर लें कि आपको किन चैप्टर को पूरा करना है‌ तब उस‌ गोल को पूरा करने के बाद ही आप अपनी जगह से उठें। आप अपने तय किए गए गोल्स को पूरा कर लेंगे, तब आपको भी अच्छा लगेगा साथ ही आप रोजाना इसी तरह से आप पढ़ाई पर फोकस कर पाएंगे।  

5. नियमित ब्रेक लें

पढ़ने के दौरान आप नियमित ब्रेक ले ऐसा करने से अपनी एकाग्रता में सुधार कर सकते हैं। अगर एक चैप्टर पूरा करें तब बीच में 15 से 20 ब्रेक लें। ब्रेक लेने से आपकी मेमोरी पावर बढ़ाने लगती है। ब्रेक के दौरान फोन, टीवी और लैपटॉप का इस्तेमाल ना करें। 

Tips For Focus On Your Studies पढ़ाई पर ध्यान
Advertisment