Advertisment

Digital Health: स्वास्थ्य सेवाओं में डिजिटल क्रांति

आधुनिक युग में टेक्नोलॉजी की उन्नति के साथ साथ, स्वास्थ्य सेवाओं में भी बड़े परिवर्तन आए हैं। डिजिटल स्वास्थ्य जिससे इंटरनेट, मोबाइल एप्लिकेशन और टेक्निकल टूल्स के उपयोग के साथ स्वास्थ्य सेवाओं को प्रभावी बनाने की प्रक्रिया कहा जाता है।

author-image
Ritika Negi
New Update
Importance of digital health

Digital Health (Image Credit: freepik)

Why is digital health important: आधुनिक युग में यह टेक्नोलॉजी की उन्नति के साथ साथ, स्वास्थ्य सेवाओं में भी बड़े परिवर्तन आए हैं। डिजिटल स्वास्थ्य जिससे इंटरनेट, मोबाइल एप्लिकेशन और टेक्निकल टूल्स के उपयोग के साथ स्वास्थ्य सेवाओं को प्रभावी बनाने की प्रक्रिया कहा जाता है। यह विशेष रूप से जगहों के दूरी और समय की कमी के कारण महत्वपूर्ण है। डिजिटल स्वास्थ्य के प्रमुख लाभों में से एक है कि लोग अपनी सेहत के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। वे अलग अलग तरह को बीमारी, उनके सिम्पटम्स और उपचार के बारे में जानकारी उपलब्ध कर सकते हैं। यह लोगो को सेहत संबंधी निर्णय लेने में सहायता प्रदान करता है।

Advertisment

कैसे करें डिजिटल स्वास्थ्य का उपयोग?

डिजिटल स्वास्थ्य का सुगम और सरलता से उपयोग किया जा सकता है। व्यक्ति अपने मोबाइल या कंप्यूटर के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाओं का उपयोग कर सकते हैं। डिजिटल प्लेटफार्म जैसे कि आरोग्यमित्र, मेडिकल एप्लीकेशंस और वेबसाइट के माध्यम से डॉक्टर्स से संपर्क कर सकते हैं और सलाह ले सकते हैं।डिजिटल स्वास्थ्य के उपयोग से स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच भी बड़ गई है। गांवों और छोटे शहरों में भी डिजिटल स्वास्थ्य का उपयोग हो रहा है। यह उन लोगों के लिए है जो दूरदराज में रहते हैं और समय से हॉस्पिटल नही पहुंच पाते या जिनके पास स्वास्थ्य सेवाओं को पहुंचने में दिक्कत होती है। 

हालांकि डिजिटल स्वास्थ्य के चुनौतीपूर्ण पहलू भी हैं। कई जगहों पर इंटरनेट की कनेक्टिविटी की कमी के कारण, टेक्निकल ग्लिच के कारण या फिर कुछ लोगो में तकनीकी ज्ञान की कमी के कारण डिजिटल स्वास्थ्य का उपयोग मुश्किल हो जाता है। इससे वे स्वास्थ्य संबंधी सेवाओं से वंचित हो जाते हैं। 

सरकार और स्वास्थ्य सेवा मंत्रियों को अधिक इंटरनेट कनेक्टिविटी और टेक्निकल नॉलेज प्रदान करने आवश्यकता है ताकि अधिक लोग इस लाभ का उपयोग कर सकें। डिजिटल स्वास्थ्य का उपयोग करने से न केवल लोगों की सेहत में सुधार होता है बल्कि सामाजिक और आर्थिक विकास में भी महत्वपूर्ण योगदान देता है। इसलिए यह बेहद जरूरी है कि हम इस नई टेक्नोलॉजी का समर्थन करें और एक स्वस्थ और समृद्ध समाज की ओर बड़ सकें।

इंटरनेट important digital health आरोग्यमित्र
Advertisment