Advertisment

Breast Size Difference: दोनों ब्रेस्ट का साइज क्यों होता है अलग अलग

जब उम्र बढ़ने के साथ-साथ शरीर में हार्मोनल बदलाव होता है तो इस वजह से एक ब्रेस्ट की ग्रोथ पहले होने लगती है और दूसरी ब्रेस्ट की ग्रोथ बाद में होती है, पढे इस ब्लॉग में-

author-image
Monika Pundir
01 Dec 2022
Breast Size Difference: दोनों ब्रेस्ट का साइज क्यों होता है अलग अलग

breast size difference

Breast Size Difference: दोनों ब्रेस्ट का साइज क्यों होता है एक दूसरे से अलग

Advertisment

सभी महिलाओं का ब्रेस्ट साइज अलग अलग होता है। लेकिन अधिकतर महिलाओं में यह देखने को मिलता है की एक ब्रेस्ट का साइज बड़ा और एक ब्रेस्ट का साइज छोटा होता है। हालांकि एक ब्रेस्ट का दूसरी ब्रेस्ट से थोड़ा बड़ा होना बिल्कुल सामान्य है।

ब्रेस्ट का विकास यौवन की बढ़ती उम्र के दौरान होता है, हार्मोनल चेंज होने के कारण और समय के साथ बढ़ते यौवन के साथ ब्रेस्ट एक आकार के हो जाते हैं। लेकिन अगर इनके चेंज में काफी अंतर देखने को मिलता है तो फिर चांज की जरूरत है। आइए जानते हैं उन कारणों के बारे में जिनकी वजह से ब्रेस्ट के साइज में अंतर होता है।

1. शरीर में हार्मोनल बदलाव के कारण

Advertisment

दोनों ब्रेस्ट के साइज में अंतर हार्मोनल बदलाव के कारण होता है। जब उम्र बढ़ने के साथ-साथ शरीर में हार्मोनल बदलाव होता है तो इस वजह से एक ब्रेस्ट की ग्रोथ पहले होने लगती है और दूसरी ब्रेस्ट की ग्रोथ बाद में होती है लेकिन दोनों ब्रेस्ट की ग्रोथ एक साथ ही रूकती है। इस वजह से एक ब्रेस्ट का साइज छोटा और दूसरी का बड़ा हो जाता है।

2. अनुवंशिक कारणों के कारण

दोनों ब्रेस्ट के साइज में अंतर अनुवंशिक कारणों यानी जेनेटिक वजह से भी हो सकता है, हालांकि इस वजह से ब्रेस्ट के आकार में ज्यादा अंतर देखने को नहीं मिलता है।

Advertisment

3. असिमेट्रिक ब्रेस्ट की स्थिति

इस स्थिति में दोनों ब्रेस्ट के आकार में काफी अंतर देखने को मिलता है। यह अंतर आसानी से नोटिस हो सकता है। इस स्थिति में एक ब्रेस्ट का साइज बड़ा और टाइट होता है और दूसरी ब्रेस्ट का साइज छोटा ही रह जाता है।

4. ब्रेस्ट में गांठ का होना

Advertisment

ब्रेस्ट के अंदर टिश्यू डेवलपमेंट होने के कारण गांठ बन जाती है। ब्रेस्ट में इस गांठ के बन जाने की वजह से भी साइज में अंतर देखने को मिलता है। हालांकि ऐसी समस्या में महिलाओं को काफी दर्द होता है और कई बार यह ब्रेस्ट कैंसर का कारण भी बनता है।

5. ब्रेस्ट कैंसर के कारण

ब्रेस्ट कैंसर के कारण भी दोनों ब्रेस्ट के साइज में काफी अंतर देखने को मिलता है। ऐसी परिस्थिति में दोनों ब्रेस्ट के साइज में अचानक से बदलाव आता है। अगर आपने भी अचानक से अपने ब्रेस्ट के साइज में अंतर महसूस किया है तो आपको डाक्टर से परामर्श करने की जरूरत है।

6. स्तनपान करवाने के कारण

स्तनपान करवाने वाली महिलाओं के ब्रेस्ट साइज में भी अंतर देखने को मिलता है। यह अधिकतर उन महिलाओं के साथ होता है जो एक ही ब्रेस्ट से अधिक स्तनपान करवाती हैं। दोनों ब्रेस्ट के साइज को ठीक रखने के लिए आपको दोनों ब्रेस्ट से स्तनपान करवाना चाहिए।

Advertisment
Advertisment