/hindi/media/media_files/tyszGp7tLnT8nmp6fNME.jpg)
शादी को हमारे समाज में बहुत ज़रूरी चीज़ माना जाता है। जब से घर में लड़कियाँ जवान होने लगती है तब से ही माँ- बाप, रिश्तेदार, परिवार के लोग शादी की बात करने लग जाते हैं। उनको इस चीज़ से कोई फ़रक नहीं पड़ता है कि लड़की शादी करना चाहती है या नहीं। लड़की 25 की हो गई इसकी शादी कर दो। उसकी पढ़ाई, करियर किसी चीज को जरूरी नहीं समझा जाता है।
शादी से जरूरी है लड़की का पढ़े लिखे और आत्म-निर्भर होना
शादी का प्रेशर
लड़कियों के दिमाग़ में शादी का प्रेशर बना रहता है। शादी के कारण बहुत सी लड़कियाँ अपना करियर छोड़ देती है। वह अपनी लाइफ़ में कुछ नहीं कर पाती है। शादी एक ऐसी चीज़ जिसमें जो दो लोग एक दूसरे को अपने लिए चुनते है। इस के लिए किसी पर प्रेशर बनाना बिल्कुल सही नहीं है। अगर आप दो लोगों की शादी प्रेशर से करवा रहे हो। इसके नतीजे टाक्सिक भी हो सकती है। जब वे इस के लिए तैयार ही नहीं होंगे तो उन्हें रिश्ता निभाने में दिक़्क़त आ सकती है।
पढ़ाई और करियर सबसे जरूरी
लड़का हो चाहे लड़की पढ़ाई और करियर सबसे ज़रूरी है। पेरेंट्स अपने बच्चों ख़ासकर लड़कियों की जिंदगी का मकसद शादी ना रखें। उन्हें पढ़ने दे जो उन्होंने अपनी ज़िंदगी में सपने सोचे है उन्हें पूरा करने दे। एक बार आप उनको उड़ान तो भरने दे।
टाक्सिक रिश्ते से शादी ना करना ही अच्छा
ऐसी बहुत सी शादियाँ है जिसमें महिलाएँ हैं जो टाक्सिक रिश्ते में जी रही होती है। ऐसी शादी का कोई मतलब नहीं है जिसमें आप खुश नहीं हो। आप उस रिश्ते से आज़ाद होना चाहते लेकिन कभी परिवार, बच्चे या समाज के डर आप ऐसे रिश्ते सिर्फ़ रह रहे होते है। इसलिए कभी शादी में जल्दबाज़ी ना करें। सबसे पहले आप अपनी लाइफ़ पढ़ाई और करियर पर फ़ोकस करें। अगर आप किसी टाक्सिक रिश्ते में भी है आप किसी की चिंता किए बिना उस रिश्ते को छोड़ दे।
औरतों का आत्म- निर्भर होना जरूरी
औरतों का आत्म-निर्भर होना जरूरी है क्योंकि इससे उनको हर चीज़ के अपने परिवार या पति पर निर्भर नहीं होना पढ़ेगा। अपने फैंस्ले के लिए उनको किसी पर निर्भर होना जरूरी नहीं है। बहुत सी औरतें अगर टाक्सिक रिश्ते में भी होती है सिर्फ़ इस वजह से बाहर नहीं आ पाती क्योंकि वह आत्म-निर्भर नहीं होती है। उनके मन में यह डर रहता है कि अगर उन्होंने अपने पति को छोड़ दिया तो उनके बाद क्या होगा? इसलिए औरतों को ज़रूर अपने पैरो पर खड़े होना चाहिए।