Women In 30s: महिलाओं को पैसे से जुड़ी ये बातें जरूर पता होनी चाहिए

30 की उम्र में महिलाओं के जीवन में एक नए पड़ाव शुरू होता है। कई बार इस उम्र में आकर महिलाएं शादी कर लेती हैं या रिलेशनशिप में आ जाती हैं। इस उम्र में आकर महिलाएं पैसे कमाने के साथ-साथ उसे मैनेज और इन्वेस्ट करने पर ध्यान देने लग जाती हैं।

author-image
Rajveer Kaur
New Update
money management

Women Should Know These Things Related To Money In 30: 30 की उम्र में महिलाओं के जीवन में एक नए पड़ाव शुरू होता है। इसमें हमारे रोल बदलने शुरू हो जाते हैं। कई बार इस उम्र में आकर महिलाएं शादी कर लेती हैं या रिलेशनशिप में आ जाती हैं। इसके साथ ही करियर में भी  स्टेप आगे बढ़ जाते हैं। इन सब चीजों का असर हमारे पैसे पर भी पड़ता हैं। इस पड़ाव में हम मैच्योरिटी की तरफ भी बढ़ने लग जाते हैं। हम हर चीज फॉर ग्रांटेड नहीं ले सकते हैं। ऐसे में महिलाएं पैसे कमाने के साथ-साथ उसे मैनेज और इन्वेस्ट करने पर ध्यान देने लग जाती हैं। आज हम जानेंगे कि 30 की उम्र में महिलाओं को कौन सी बातें पैसों से जुड़ी पता होनी चाहिए-

Women In 30s: महिलाओं को पैसे से जुड़ी ये बातें जरूर पता होनी चाहिए

Budgeting

Advertisment

20 हमारी जिंदगी में ऐसा फेस होता है जहां पर हमारे अंदर मैच्योरिटी नहीं होती है। हम नया-नया करियर शुरू करते हैं। इस पड़ाव पर हमें चीजों और लोगों की भी इतनी समझ नहीं होती है तब हम जिंदगी को बिना मैनेज किया भी जी सकते हैं। 30 की उम्र में आकर हमारी जिम्मेदारियां बढ़ जाती है। हमारे रोल बदल जाते हैं और हमारे ऊपर एक बोझ आ जाता है। इसलिए पैसे को बजट करके चलना बहुत जरूरी हो जाता है। कितना पैसा आ रहा है और कितना खर्च कर रहे हैं और कैसे इसको इन्वेस्ट करना है यह सब फैसला हमें लेने पड़ते हैं। इस स्थिति में बजटिंग अहम रोल अदा करती है।  

Emergency Fund

30 की उम्र के बाद हमारे पास इमरजेंसी फंड बिल्कुल मौजूद होना चाहिए क्योंकि आपदा का समय तय नहीं है। आप नहीं जानते कब आपके ऊपर मुसीबत आ जाए। ऐसे समय में परिवार से मदद मांगना भी अच्छा नहीं लगता क्योंकि हम अब उस स्टेज से निकल गए हैं। इसलिए हमारे पास जरूरत के समय पर कुछ ऐसा फंड जरूर होना चाहिए कि हमें किसी के आगे हाथ ना फैलाना पड़े। 

Money Goals

आपकी जिंदगी में मनी गोल होना बहुत जरूरी है। इससे आप एडवांस में ही यह तय कर सकते हैं कि आप कितना खर्च रहे हैं और कितना कमा रहे हैं। इससे आपका क्रेडिट स्कोर ज्यादा नहीं बढ़ता है। आप पहले से ही खर्चों को मैनेज करके चलते हैं। मनी गोल से आप आने वाले समय को आज ही मैनेज कर सकते हैं। इससे आपको चीजों का हिसाब रहता है कि अभी आपके पास कितना है और आगे आपको कितनी जरुरत है। यह आपको मोटिवेट भी करता है कि अभी आपको आगे जाना है। 

Start Investing

Advertisment

आज के समय में आप सिर्फ अपनी कमाई से अपनी जरूरतों और इच्छाओं को पूरा नहीं कर सकते।  इसके लिए इंवेस्टिग बहुत जरुरी है। अभी की कमाई को इन्वेस्ट करके आने वाले समय सेट को कर सकते हैं।  इसलिए इस पड़ाव में इन्वेस्टिंग की जर्नी को स्टार्ट कर दीजिए। इन्वेस्टिंग में बहुत सरे ऑप्शन हैं जैसे म्युचुअल फंड स्टॉक मार्केट आदि। इनमें से आप कहीं भी अपना पैसा इन्वेस्ट कर सकते हैं। यह आपकी साइड इनकम का सोर्स भी हो सकता है। 

Educate Yourself

फाइनेंशियल एजुकेशन बहुत जरूरी है। क्या आप सिंगल है या पार्टनर के साथ रह रहे हैं। उस हिसाब से अपनी मनी को प्लेन करना भी बहुत जरूरी है। अभी  अभी मार्केट में नया क्या चल रहा है, किस तरीके से आप अपने पैसे को अच्छे तरीके से इन्वेस्ट कर सकते हैं,  क्रेडिट स्कोर क्या है, कैसे आप अपने खर्चों को कम कर सकते हैं और सैलरी को खर्चों में कैसे  बांट सकते हैं आदि। यह सब जानना बहुत जरुरी है।