Advertisment

Bharti Singh: भारत‌ की फीमेल कॉमेडियन भारती सिंह के बारे में 10 बातें

blogs | bollywood : भारती सिंह टेलीविजन इंडस्ट्री की जानी-मानी फेमस हस्ती में से एक हैं। भारती सिंह एक भारतीय कॉमेडियन है साथ ही टेलीविजन अभिनेत्री भी हैं। भारती सिंह ने अब तक कई कॉमेडी शो की हिस्सा बनी हैं और वे कई अवार्ड शो की कॉमेडियन भी बनी है।

author-image
Ayushi
New Update
Bharti Singh

Bharti Singh

Comedian Bharti Singh: भारती सिंह टेलीविजन इंडस्ट्री की जानी-मानी फेमस हस्ती में से एक हैं। भारती सिंह एक भारतीय कॉमेडियन है साथ ही टेलीविजन अभिनेत्री भी हैं। भारती सिंह ने अब तक कई कॉमेडी शो का हिस्सा बनी हैं और वे कई अवार्ड शो की कॉमेडियन भी बनी है। एक इंटरव्यू के दौरान भारतीय सिंह ने बताया कि, उनका बचपन बेहद गरीबी में गुजरा है और उनकी माता उन्हें इस दुनिया में लाना भी नहीं चाहती थीं। कॉमेडी शो हो या फिर रियल्टी शो भारती सिंह जब भी स्क्रीन पर आती है लोगों के चेहरे पर हर समय मुस्कुराहट ही रहती है।

Advertisment

भारती सिंह के बारे में कुछ बातें

  1. भारती सिंह का जन्म 3 जुलाई 1984 के पंजाब, अमृतसर शहर में हुआ था। वे एक पंजाबी परिवार से बिलॉन्ग करती है। भारती सिंह के पिता नेपाल देश से थे। जब वह दो साल की थी तब ही उसके पिता की मृत्यु हो गई थी। भारती सिंह के एक भाई और एक बहन है।
  2. 3 दिसंबर 2017 को भारती सिंह ने कुछ वर्षों तक लेखक हर्ष लिम्बाचिया को डेट करने के बाद उनसे शादी की।
  3. भारती सिंह को 'तीरंदाजी' और ‘पिस्टल’ निशानेबाजी में राष्ट्रीय स्तर पर स्थान मिला है। भारती सिंह अपने टैलेंट से सभी का दिल जीत ली है।
  4. भारती सिंह का बचपन बेहद गरीबी में गुजरा था। आज के युग में वे करोड़ों कमा रही है। उन्होंने बहुत से परेशानियों का सामना करना पड़ा था। उनका बचपन बहुत ही कठिनाइयों वाला था।
  5. भारती सिंह ने कई सारे शो में बताया था की जब वे अपनी मम्मी के पेट में थी तब उनकी माता उन्हें खत्म करना चाहती थी।
  6. भारती सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 'इंडियन लाफ्टर' चैलन्ज से की थी। उसके बाद भारती ने कई सारे कॉमेडी शोज़ में भी काम किया। 'कॉमेडी सर्कस', 'कॉमेडी सर्कस महासंग्राम', 'कॉमेडी सर्कस का जादू', 'कहानी कॉमेडी सर्कस की' और 'कॉमेडी नाइट्स बचाओ' जैसे श  में वे काम की और शो की हिस्सा बनी।
  7. कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़ भारती सिंह की कमाई लगभग 10.93 करोड़ रुपये है।
  8. भारती सिंह इस समय में वे अपने पति हर्ष के साथ 'इंडियाज बेस्ट डांसर' की एंकरिंग करती नजर आ रही हैं।
  9. भारती सिंह ने पंजाबी फिल्मों में भी काम किया है। कुछ फिल्म जैसे 'एक नूर', 'यमले जट यमले' और 'जट एंड जूलिएट-2' शामिल है।
  10. भारती सिंह  'द कपिल शर्मा शो' में भी अब नजर आ रही हैं।
भारती सिंह Comedian Bharti Singh इंडियन लाफ्टर
Advertisment