Advertisment

'मिस नवी मुंबई’ की विजेता दिव्या अग्रवाल के बारे में जानें अनोखी बातें

blogs | बॉलीवुड: दिव्या अग्रवाल भारतीय अभिनेत्री के साथ-साथ मॉडल, एंकर, डांसर और कोरियोग्राफर भी हैं। दिव्या अग्रवाल ने अपने एक्टिंग करियर की शुरआत 2017 के एमटीवी शो 'स्प्लिट्सविला' से की थी।

author-image
Ayushi
03 Apr 2023
'मिस नवी मुंबई’ की विजेता दिव्या अग्रवाल के बारे में जानें अनोखी बातें

10 Things About Divya Agarwal

10 Things About Divya Agarwal: दिव्या अग्रवाल भारतीय अभिनेत्री के साथ-साथ मॉडल, एंकर, डांसर और कोरियोग्राफर भी हैं। दिव्या अग्रवाल ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत 2017 के एमटीवी शो 'स्प्लिट्सविला' से की थी। दिव्या अग्रवाल का जन्म नवी मुंबई में हुआ था और उनका पालन-पोषण एक मध्यमवर्गीय परिवार में हुआ है। दिव्या अग्रवाल शुरुआती दौर में हिंदी हॉरर वेब सीरीज 'रागिनी एमएमएस: रिटर्न्स 2' में भी काम कर चुकी हैं। दिव्या अग्रवाल बहुत सारी ब्यूटी पेजेंट सौंदर्य प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले चुकी हैं। 

Advertisment

दिव्या अग्रवाल के बारे में 10 अनोखी बातें

  1. एक व्यावसायिक विज्ञापन फिल्म के लिए दिव्या अग्रवाल ने एक पाकिस्तानी कोरियोग्राफर की सहायता भी की थी। 2010 में आईपीएल के लिए भी दिव्या अग्रवाल ने कोरियोग्राफी की है। इसमें दिव्या अग्रवाल ने लगभग 3000 नर्तकियों को कोरियोग्राफ किया था।
  2. दिव्या अग्रवाल ने अपने करियर के साथ-साथ अपनी पढ़ाई को भी जारी रखा। दिव्या अग्रवाल ने शुरुआती पढ़ाई 'सेंट जेवियर्स हाई स्कूल', नवी मुंबई से की थी। इसके बाद दिव्या अग्रवाल ने 'संपदा कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड टेक्नोलॉजी', नवी मुंबई से स्नातक किया। उसके बाद एक्टिंग के साथ-साथ अपनी पढ़ाई को भी पूरा किया और फिर 'कनाडा विश्वविद्यालय', दुबई से पत्रकारिता में मास्टर डिग्री प्राप्त की।
  3. 2015 में दिव्या अग्रवाल ने ‘मिस नवी मुंबई’ सौंदर्य प्रतियोगिता में हिस्सा लिया और सौंदर्य प्रतियोगिता की विजेता भी बनी थी। इसके बाद दिव्या अग्रवाल ने 2016 में ‘मिस इंडियन प्रिंसेस’ का खिताब भी जीता। दिव्या अग्रवाल अपने करियर में आगे बढ़ती रहीं और 2016 में वे 'मिस टूरिज्म इंटरनेशनल इंडिया’ की विजेता भी बनीं।
  4. 2019 में दिव्या अग्रवाल ने ऑल्ट बालाजी के हिंदी वेब ड्रामा 'पंच बीट' में भी काम किया। इस वेब ड्रामा में दिव्या अग्रवाल ने कैमियो का भूमिका निभाई थी।
  5. 18 सितंबर 2021 को दिव्या अग्रवाल बिग बॉस की पहली विजेता भी बनीं।
  6. 5 दिसंबर 2022 को दिव्या अग्रवाल ने 'अपूर्व पडगांवकर' से सगाई की और अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने रिलेशनशिप के बारे में भी बताया।
  7. अपूर्व पडगांवकर ने दिव्या अग्रवाल को उनके 30वें बर्थडे के मौके पर प्रपोज किया और दोनों ने सगाई भी कर ली‌। दिव्या अग्रवाल और अपूर्व पडगांवकर की रोमांटिक तस्वीरें हर जगह वायरल भी हुईं।
  8. दिव्या अग्रवाल करोड़ों फैंस की फेवरेट हुआ करती थीं लेकिन जब से उन्होंने वरुण सूद के साथ ब्रेकअप करके एक्स बॉयफ्रेंड अपूर्व पडगांवकर से सगाई की है, तब से लोग उन्हें बहुत ज्यादा ट्रोल कर रहे हैं।
  9. दिव्या अग्रवाल के मंगेतर अपूर्वा पडगांवकर काफी पढ़ें लिखे हैं। अपूर्वा पडगांवकर के पास इंजीनियरिंग और एमबीए की डिग्री भी है। अपूर्वा पडगांवकर मुंबई में चार रेस्तरां के मालिक हैं।
  10. दिव्या अग्रवाल अपने लव लाइफ की वजह से हमेशा चर्चे में रहती हैं। दिव्या अग्रवाल के पहले बॉयफ्रेंड प्रियांक शर्मा थे।
Advertisment
Advertisment