Jannat Zubair: बाल कलाकार जन्नत जुबैर के बारे में 10 अनोखी बातें

blogs | बॉलीवुड : जन्नत जुबैर रहमानी भारतीय फिल्म और टेलीविजन की अभिनेत्री हैं। जन्नत जुबैर रहमानी एक टिक टोक स्टार भी हैं। जन्नत जुबैर रहमानी टीवी सीरियल और फिल्मों में काम करती हैं। जन्नत जुबैर एक मल्टी टैलेंटेड लड़की है।

Ayushi
18 Mar 2023
Jannat Zubair: बाल कलाकार जन्नत जुबैर के बारे में 10 अनोखी बातें

10 Things About Jannat Zubair Rahmani

Jannat Zubair Rahmani : जन्नत जुबैर रहमानी भारतीय फिल्म और टेलीविजन की अभिनेत्री हैं। जन्नत जुबैर रहमानी एक टिक टोक स्टार भी हैं। जन्नत जुबैर रहमानी टीवी सीरियल और फिल्मों में काम करती हैं। जन्नत जुबैर एक मल्टी टैलेंटेड लड़की है। जन्नत जुबैर 'एक्ट्रेस','मॉडल', 'वॉइस आर्टिस्ट' और 'यूट्यूबर' भी है। जन्नत जुबैर को लोग टिक टोक की स्टार भी कहते थे। जन्नत जुबैर ने छोटी उम्र से ही एक्टिंग करना शुरू कर दिया था। 2011 में जन्नत जुबैर को कलर्स टीवी के 'फुल्वा' के जरिय से मान्यता प्राप्त हुई।

जन्नत जुबैर रहमानी के बारे में कुछ अनोखी बातें

  1. 2010 में जन्नत जुबैर रहमानी ने अपने करियर की शुरूआत स्टार वन चैनल के 'दिल मिल गए' टीवी सीरियल से की थी। जिसमे जन्नत जुबैर एक युवा के किरदार की भूमिका निभाई थी।
  2. जन्नत जुबैर रहमानी सोशल मीडिया पर बहुत ही ज्यादा फेमस है। जन्नत जुबैर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर काफी एक्टिव भी रहती हैं। जन्नत जुबैर के इंस्टाग्राम अकाउंट पर 38.4 मिलियन फॉलोवर्स से भी अधिक हैं। जन्नत जुबैर रहमानी फैंस के लिए अपनी तस्वीरें और  विडिओ शेयर करती है।
  3. 2019 में, जन्नत जुबैर रहमानी टिक टोक अकाउंट पर 10 मिलियन फॉलोअर्स होने के बाद वे भारत की नंबर 1 टिक टोकर बन गई थी। जन्नत जुबैर रहमानी बाद में, अपनी पहचान का जश्न मनाने के लिए 'ब्राउन गैल और वाइरस की विशेषता' वाले “टिक टोक क्वीन” एक गीत जारी कि।
  4. जन्नत जुबैर रहमानी का जन्म 29 अगस्त 2002 को महारष्ट्र के मुंबई शहर में हुआ था। उनके पिता का नाम जुबैर अहमद रहमानी है और माता का नाम नाजनीन रहमानी है। उनका एक छोटा भाई भी है। जन्नत जुबैर  अपने पिता से बेहद करीब हैं। उनके पिता जुबैर अहमद रहमानी एक अभिनेता हैं।
  5. जन्नत ने कहा है कि "वे कलाकार बनने की प्रेरणा अपने पिता से लेती हैं"। उनका एक छोटा भाई है। उनके भाई का नाम अयान जुबैर रहमानी है। अयान जुबैर रहमानी भी एक बाल कलाकार हैं। अयान जुबैर ने टीवी सीरियल ‘जोधा अकबर’ से डेब्यू किया है।
  6. जन्नत जुबैर रहमानी ने अपनी शिक्षा की शुरुआत मुंबई के 'कांदिवली वेस्ट स्तिथ ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल' से प्राप्त की थी। 2019 में, जन्नत जुबैर ने बारहवीं कक्षा के 'एचएससी बोर्ड में  81%' नंबर लाई थी।
  7. जन्नत जुबैर रहमानी अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत 8 साल की उम्र में ही की थी। उन्होंने 2010 में अपने एक्टिंग करियर सीरियल ‘दिल मिल गए’ से छोटी सी भूमिका के साथ की थी। जन्नत जुबैर रहमानी ने और भी बहुत सारे सीरियलो में भी काम किया। जिनमे से कुछ के नाम 'अल्लादीन', 'चाँद के पार चलो', और 'अंतरा' आदि शामिल है।
  8. जन्नत जुबैर रहमानी का मंथली इनकम लगभग 8 से 10 लाख रुपए हैं। जन्नत जुबैर एक एपिसोड का '50k to 60k' लेती है।
  9. 2018 में जन्नत जुबैर रहमानी ने 'तू आशिकी' के लिए भी गोल्ड अवार्ड 'फ़ॉर बेस्ट डेब्यूट ऑफ द ईयर' फीमेल का आवर्ड भी जीता थी।  
  10. 2011 में, जन्नत जुबैर रहमानी को एक्टिंग के लिए बेस्ट फीमेल चाइल्ड आर्टिस्ट श्रेणी में 'इंण्डियन टेली अवार्ड' और '4th बोरोप्स गोल्ड अवार्ड' मिला था। 2011 में जन्नत जुबैर ने फ़िल्म आगाह और लव का दी एंड में भी काम किया।

अगला आर्टिकल