Advertisment

Rakul Preet Singh : जानें रकुल प्रीत सिंह के बारें में कुछ खास बातें

बॉलीवुड : रकुल प्रीत ने हिंदी फिल्म में अपनी पहली शुरुआत यारियां फिल्म से की थी। उन्होंने यारियां फिल्म के पहले कई सारी तेलुगु, तमिल फिल्में कर चुकी थी। जानें अधिक इस ब्लॉग में-

author-image
Sonali
12 May 2023
Rakul Preet Singh : जानें रकुल प्रीत सिंह के बारें में कुछ खास बातें

Rakul Preet Singh (Image Credit : TOI/Filmfare.com/Bollywood Hungama/Pinterest)

Rakul Preet Singh: रकुल प्रीत सिंह एक भारतीय अभिनेत्री और मॉडल है, जो हिंदी, तेलुगु, और तमिल फिल्मों में काम करती है। वह एक बहुत ही टैलेंटेड एक्ट्रेस में से एक है। उनका जन्म नई दिल्ली के पंजाबी फैमिली में हुआ था। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक मॉडल के तौर पर शुरू की थी। उसके बाद उन्होंने मिस फेमिना इंडिया में हिस्सा ली थी। रकुल प्रीत ने हिंदी फिल्म में अपनी पहली शुरुआत यारियां फिल्म से की थी। उन्होंने यारियां फिल्म के पहले कई सारी तेलुगु, तमिल फिल्में कर चुकी थी। रकुल प्रीत सिंह के करियर की शुरुआत 2011 के कन्नड़ फिल्म गिल्ली से हुई थी जिसमे उन्होंने एक छोटी सी भूमिका निभाई थी। आइए जानते हैं रकुल प्रीत सिंह के बारे में कुछ बातें। 

अभिनेत्री रकुल प्रीत के बारें में कुछ दिलचस्प बातें 

  1. रकुल एक बहुत अच्छी गोल्फर है और उन्होंने नेशनल लेवल टूर्नामेंट में भी हिस्सा लिया था।
  2. वह भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी सानिया मिर्जा की बहुत बड़ी फैन में से एक है। और वह एक मार्शल आर्ट खिलाड़ी भी रह चुकी है, और उन्होंने उस में ब्लू बेल्ट भी जीता था।
  3. रकुल प्रीत सिंह अपने शानदार लुक और आकर्षक व्यक्तित्व के लिए जानी जाती हैं। सबसे अच्छी बात यह है कि वह युवाओं के बीच और अपने सभी सोशल मीडिया अकाउंट्स पर लोकप्रिय हैं।
  4. अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह के नाम के पिछे एक दिलचस्प कहानी भी है। उनके पिता, राजेंद्र सिंह, और माँ, कुलविंदर सिंह दोनों ने नाम से जोड़ कर रकुल नाम रखे थे।
  5. वह एक बेहतरीन मॉडल भी हैं और उन्होंने कई एजेंसियों के लिए काम किए है। यहां तक की उन्हें फेमिना मिस इंडिया 2011 सहित कई खिताबों से सम्मानित किया गया है। उन्होंने गणित में भी पढाई की थी और अच्छे अंक प्राप्त किए थे।
  6. रकुल प्रीत सिंह एक फिटनेस फ्रीक हैं और खुद को मेन्टेन करने के लिए सब कुछ करती हैं। वह फिट और स्वस्थ रहना पसंद करती है और बॉडी को फिट रखने के लिए अपने नियमित वर्कआउट रिजीम को कभी नहीं छोड़ती है।
  7. अभिनेता रकुल और अभिनेता निर्माता जैकी भगनानी एक दूसरे को डेट कर रहे हैं, उन्होंने 10 अक्टूबर 2021 को अपने रिश्ते को इंस्टाग्राम पर आधिकारिक बना दिए थे।
  8. रकुल प्रीत शाहरुख खान की बहुत बड़ी फैन हैं। वह बचपन में उनकी फिल्में देखते हुए बड़ी हुई हैं और तब से वह उनकी प्रशंसा करती हैं।
  9. उन्होंने एक कॉस्मेटिक मॉडल के रूप में अपना करियर शुरू की थी और विकको के लिए विज्ञापन करना चुना था।
  10. रकुल प्रीत ने भरतनाट्यम नृत्यांगना भी सीखा है और जब भी उन्हें अपनी शूटिंग के बीच में ऐसा करने का समय मिलता है तो, वह कला का अभ्यास करती हैं।
Advertisment
Advertisment