Shraddha Kapoor Films: श्रद्धा कपूर की ये 5 फ़िल्मे वीकेंड में देखें

ब्लॉग | बॉलीवुड : श्रद्धा कपूर के कई सारी प्यारी फिल्में हैं जो आप देख सकते हैं। आने वाले वीकेंड पर आप श्रद्धा की सबसे मनोरंजक फिल्में देख सकते हैं वो आपको बेहद पसंद आएगी और आपका वीकेंड भी अच्छे से गुजरेगी। जानें अधिक इस ब्लॉग में-

author-image
Sonali
New Update
Shraddha Kapoor Films

Shraddha Kapoor Films (Image Credit : ABP News/Voot/Koimoi)

Shraddha Kapoor Films: श्रद्धा कपूर एक भारतीय अभिनेत्री हैं जो मुख्य रूप से हिंदी फिल्मों में काम करती हैं। भारत की सबसे अधिक कमाई जाने वाली अभिनेत्रियों में से एक है। श्रद्धा कपूर एक बहुत ही टैलेंटेड एक्ट्रेस में से एक है, जैसे उनकी एक्टिंग बेहद अच्छी है वैसे ही उनकी सिंगिंग भी बेहद अच्छी है, वह एक बहुत ही अच्छी सिंगर भी है। श्रद्धा कपूर ने कई सारी फ़िल्में की है और उनमें से कई फिल्म सुपरहिट रही है। अभी हाल ही में आई फिल्म तू झूठी मैं मक्कार रिलीज हुई थी जो काफी अच्छी रही थी और हिट भी हुई थी। श्रद्धा कपूर के कई सारी प्यारी फिल्में हैं जो आप देख सकते हैं। आने वाले वीकेंड पर आप श्रद्धा की सबसे मनोरंजक फिल्में देख सकते हैं वो आपको बेहद पसंद आएगी और आपका वीकेंड भी अच्छे से गुजरेगा। अगर आपको वीकेंड में छुट्टी मिलती है तो आप श्रद्धा कपूर की ये फिल्में जरूर देखें। आइए जानते हैं कि वीकेंड में आप श्रद्धा कपूर की कौन सी फिल्में देख सकते हैं। 

श्रद्धा कपूर की कौन-सी फ़िल्मे आप वीकेंड में देख सकते हैं 

श्रद्धा कपूर की ये 5 फ़िल्में वीकेंड में देखें :-

Advertisment

Shraddha Weekend Movie

1. Tu Jhoothi Main Makkaar

तू झूठी मैं मक्कार, अभी हाल ही में रिलीज होने वाली फिल्म है। यह फिल्म एक रोमांटिक और कॉमेडी मिश्रण है जो आपको बेहद पसंद आएगी और ये फिल्म आप अपने परिवार के साथ भी देख सकते हैं। इस फिल्म में एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर और एक्टर रणबीर कपूर एक्टिंग करते नजर आए हैं। यह फ़िल्म लव रंजन द्वारा निर्देशित और राहुल मोदी, लव रंजन द्वारा लिखित गई है। 

2. Aashiqui 2

2013 की यह फ़िल्म मोहित सूरी द्वारा निर्देशित की गई है। श्रद्धा कपूर की सबसे पहली फिल्म जिसे लोगो ने बेहद पसंद किया और इस फिल्म के बाद श्रद्धा को बहुत सफलता मिली, इस फिल्म में लव स्टोरी के बारे में दिखाया गया है, और काफी इमोशनल भी है। इस फिल्म में श्रद्धा कपूर के साथ आदित्य रॉय कपूर नजर आए थे। ये फिल्म आप अपने वीकेंड में जरूर देखें।

3. Chhichhore

Advertisment

छिछोरे 2019 की एक हिंदी भारतीय फिल्म है जिसे नितेश तिवारी ने डायरेक्ट किए है और यह फिल्म में कॉमेडी और ड्रामा है। इस मूवी में काफी सारे एक्टर्स हैं, ये फिल्म काफी दिलचस्प है जो रियल लाइफ के बारे में बताती है। इस फिल्म में अभिनेत्री श्रद्धा कपूर और अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत है।

4. Stree

स्त्री एक 2018 भारतीय हिंदी भाषा की कॉमेडी हॉरर फिल्म है, जिसके निर्देशन नवोदित अभिनेता अमर कौशिक ने किया है और इसे दिनेश विजान और राज एंड डी.के. द्वारा निर्मित किया गया है। इस फिल्म में श्रद्धा कपूर, राजकुमार राव, अपारशक्ति खुराना, और पंकज त्रिपाठी है। ये फिल्म कॉमेडी के साथ थोरी हॉरर भी है जो आपको देखने में काफी मजा आएंगे।

5. Ok Jaanu

ओके जानू 2017 की शाद अली द्वारा निर्देशित भारतीय हिंदी-भाषा की रोमांटिक ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म में अभिनेत्री श्रद्धा कपूर और अभिनेता आदित्य रॉय कपूर हैं। इस फिल्म में ज्यादातार लव स्टोरी दिखाई गई है।

श्रद्धा कपूर Shraddha Kapoor Films