Women's Day Special: बॉलीवुड अभिनेत्रियों जिन्होंने महिला सशक्तिकरण को दिया बढ़ावा

blog | bollywood : आज के युग में सभी क्षेत्रों के महिलाओं को मजबूत बनाना बहुत ही जरूरी है। महिलाओं के लिए संविधान ने बहुत सारे नियम कानून बनाए हैं मगर फिर भी कई बार इस कानून और नियम को फॉलो नहीं किया जाता है।

Ayushi
04 Mar 2023 | अद्यतनित 07 Mar 2023
Women's Day Special: बॉलीवुड अभिनेत्रियों जिन्होंने महिला सशक्तिकरण को दिया बढ़ावा

5 Actress Who Talk About Female Right

Women's Day Special: कल संपूर्ण विश्व में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाएगा। आज के युग में सभी क्षेत्रों के महिलाओं को मजबूत बनाना बहुत ही जरूरी है। महिलाओं के लिए संविधान ने बहुत सारे नियम कानून बनाए हैं मगर फिर भी कई बार इस कानून और नियम को फॉलो नहीं किया जाता है। बहुत सी ऐसी महिलाएं हैं जिन्होंने कभी खुद के लिए आवाज़ नहीं उठाई। दुनिया के सबसे बड़े फिल्म इंडस्ट्री बॉलीवुड में लगभग हर चीज में भारतीयों को प्रभावित करता है। जब अभिनेत्रियां महिलाओं के मुद्दों पर अपनी आवाज उठाती हैं, तो महिला सशक्तिकरण पर बातचीत को सामान्य बनाने में एक महत्वपूर्ण कदम बन जाता है। हर एक क्षेत्रों के सभी महिलाओं को सशक्त बनाना मूलभूत तरीकों में से एक है जिसके माध्यम से महिलाओं के लिए समान अधिकार प्राप्त किए जा सकते हैं।

जानें कौन सी अभिनेत्रियों ने महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा दिया है

1.दीपिका पादुकोण

बॉलीवुड की सबसे फेमस और फिट अभिनेत्री दीपिका पादुकोण अधिकतर समय जेंडर इक्वलिटी को लेकर बोलती है। वे हमेशा महिलाओं को सपोर्ट करती है और साथ ही वे हमेशा कहती है की एक्टर और सभी पुरुष को हमेशा महिला से ज्यादा तंखा क्यों मिलती है‌ जबकि महिला और पुरुष दोनों ही अपना बराबर मेहनत करते हैं फिर भी पुरुष को महिला से ज्यादा तंखा मिलती है। अधिकतर समय दीपिका पादुकोण महिलाओं के प्रति जागरूकता दिखाती है।

2. प्रियंका चोपड़ा

हमेशा से ही प्रियंका चोपड़ा की फिल्म सभी को बेहद पसंद आई है। फिल्म के साथ-साथ प्रियंका चोपड़ा ने हमेशा महिलाओं के लिए आवाज उठाई है। पुरुष या महिला के बीच भेदभाव के प्रति प्रियंका चोपड़ा ने हमेशा अपनी आवास उड़ाई है। वह भारत की सभी महिलाओं के अधिकार के बारे में सोचती और उनको हक के लिए आपनी आवाज उड़ाती हैं।

3. कंगना राणावत

अधिकतर इंटरव्यू और पोस्ट में कंगना राणावत को महिलाओं के प्रति जागरूकता और सोच सभी को बेहद पसंद आई है। वे फिल्म इंडस्ट्री के साथ साथ अपना नाम लोगों के दिल में भी बना चुकीं हैं। कंगना राणावत की अधिकतर मूवी महिलाओं के प्रति जागरूकता पर बेस्ड होती है।

4. अदिति रॉय 

अदिति रॉय ने भी महिलाओं के प्रति कई बार जागरूकता दिखाई है‌ साथ ही वे बहुत सी महिलाओं की मदद की है। आदिति रॉय अधिकतर समय इंटरव्यू और मीडिया पर पुरुष और महिला के बीच अनइक्वलिटी के प्रति बोलती देखीं है। 

5. सोनम कपूर 

सोनम कपूर यंग और ख़ूबसूरत अभिनेत्री है ‌‌‌‌‌ह। बॉलीवुड में इन्होंने अपने टैलेंट से इंडिया का दिल जीता है साथ ही महिलाओं के प्रति जागरूकता को बढ़ावा दिया है। सोनम कपूर ने महिलाओं के प्रति अत्याचार पर कई बार मीडिया के बीच अपनी बात रखी है।

अगला आर्टिकल