Advertisment

Female Models : जानें भारत की बेस्ट फीमेल मॉडल्स के नाम और जानकारी

blogs | bollywood: भारतीय मॉडल महिलाएं अपने टैलेंट और शानदार चेहरे की खूबसूरती, रूप और सुंदरता के लिए बहुत ज्यादा प्रसिद्ध और जानी जाती हैं। भारतीय मॉडल विज्ञापनों, एक्टिंग और स्टाइलिंग के काम के साथ ही अपना कैरियर बना रही हैं।

author-image
Ayushi
New Update
Female Models

Indian Female Model

5 Indian Female Model : भारतीय मॉडल महिलाएं अपने टैलेंट और शानदार चेहरे की खूबसूरती, रूप और सुंदरता के लिए बहुत ज्यादा प्रसिद्ध और जानी जाती हैं। भारतीय मॉडल विज्ञापनों, एक्टिंग और स्टाइलिंग के काम के साथ ही अपना कैरियर बना रही हैं और आज के युग में सबसे सुंदर भारतीय मॉडलों के एक रूप में हैं। भारत में कई मॉडल अपने सुंदरता और टैलेंट से सभी का दिल जीत रही है। भारतीय फीमेल मॉडल अपने फैंस के दिलों में राज कर रही हैं। हर एक मॉडल अपने-अपने जीवन में बहुत से संघर्ष करके उस मुकाम तक पहुंचती है और दूसरों के लिए एक प्रेरित मॉडल के रूप में निखरती है। बहुत से लोग उन्हें फॉलो करते हैं साथ ही इंस्पिरेशन भी लेते हैं।

Advertisment

भारत की कुछ फीमेल मॉडल्स के नाम

1. उर्वशी रौतेला

Advertisment

2021 में, 'उर्वशी रौतेला' दुनिया की 10 सबसे सेक्सी सुपर मॉडल में से एक मॉडल थीं। उर्वशी रौतेला 2009 में 'मिस टीन इंडिया' भी बनी थीं, 2011 में वे 'इंडियन प्रिंसेस' बनीं, 2011 में उर्वशी रौतेला 'मिस टूरिज्म वर्ल्ड' और 2011 में' मिस एशियन सुपरमॉडल' जैसे कई खिताब जीते और अपने नाम किये हैं। उर्वशी रौतेला 2011 की 'मिस टूरिज्म क्वीन ऑफ द ईयर'  खिताब भी जीता। उर्वशी रौतेला का जन्म 25 फरवरी 1994 को नैनीताल, उत्तराखंड शहर में हुआ था। उर्वशी रौतेला ने अपनी स्कूली शिक्षा कोटद्वार में की और अपनी कॉलेज शिक्षा नई दिल्ली के गार्गी कॉलेज में पूरी की।

2. समीया बंगेरा

'समीया बंगेरा' सोशल मीडिया स्टार के साथ-साथ काफी फेमस मॉडल भी हैं। समीया बंगेरा के सोशल मीडिया पर भी लाखों फैंस हैं। समीया काफी पॉप्युलर मॉडल भी हैं और वे बहुत सारे फैशन शो में प्रमुख फैशन डिजाइनर्स के लिए मॉडलिंग कर चुकी हैं। समीया बंगेरा के इंस्टाग्राम अकाउंट के हॉट और सेक्सी तस्वीरों के लिए उनके फैन्स बेसब्री से इंतजार करते रहते हैं। समीया बंगेरा के इंस्टाग्राम अकाउंट पर 268k फॉलोअर्स हैं।

Advertisment

3. ट्विंकल कपूर

'ट्विंकल कपूर' भी अब तक भारत के सेक्सिएस्ट मॉडल में से एक है। ट्विंकल कपूर एक लोकप्रिय इंस्टाग्राम ब्यूटी क्वीन भी हैं। ट्विंकल कपूर के इंस्टाग्राम अकाउंट पर 2 मिलियन फॉलोअर्स और फैंस हैं। ट्विंकल कपूर का जन्म 1 अप्रैल 1995 को हुआ था। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की।

4. नेहा मलिक

Advertisment

'नेहा मलिक' अब तक के भारत की सबसे सेक्सिएस्ट इंडियन मॉडल्स में से एक हैं। 2012 में नेहा मलिक ने अपने मॉडलिंग करियर की शुरुआत की। नेहा मलिक ने कई फैशन शो में भी हिस्सा लिया है। वे बहुत सारे म्यूजिक वीडियो में भी नजर आती हैं।

5. सबबी सूरी

सबबी सूरी भारतीय फिल्म अभिनेत्री के साथ मॉडल भी हैं। सबबी सूरी पंजाबी और बॉलीवुड फिल्मों में काम करती हैं। 2016 में उनकी पंजाबी फिल्म 'लार्ज डैडी–वर्ल्ड्स बेस्ट फादर' से अपने एक्टिंग की शुरुआत की‌ थी। 2016 में सबबी सूरी एक मॉडल के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी। सबबी सूरी अपने मॉडलिंग करियर में बहुत सारे सौंदर्य प्रतियोगिताओं और टीवी विज्ञापनों के साथ-साथ मॉडलिंग असाइनमेंट में भी दिखाई दीं।

भारत Indian Female Model फीमेल मॉडल
Advertisment