Kangana Ranaut: जानिए कंगना रनौत की 5 बेहतरीन फिल्में

कंगना रनौत जिन्हें बॉलीवुड की क्वीन कहा जाता है जो अपनी बेहतरीन ऐक्टिंग और निडर पर्सनैलिटी के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने अपने बेहतरीन प्रदर्शन से भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई। वह अपनी फिल्म की कहानी को काफी सोच समझ के चुनती हैं।

author-image
Pratibha Murmu
New Update
Kangana Ranaut

Best 5 Movies Of Kangana Ranaut (Image Credit- Koimoi)

Kangana Ranaut: कंगना रनौत जिन्हें बॉलीवुड की क्वीन कहा जाता है जो अपनी बेहतरीन ऐक्टिंग और निडर पर्सनैलिटी के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने अपनी बेहतरीन प्रदर्शन से भारतीय फिल्म इंडस्ट्री मे अपनी पहचान बनाई। वह अपनी फिल्म की कहानी को काफी सोच समझ कर चुनती हैं।  

जानिये कंगना रनौत की 5 बेहतरीन फिल्में 

1. Queen 

Advertisment

"क्वीन" कंगना रनौत की एक प्रसिद्ध फिल्म मानी जाती है जिनमें उन्हे बेस्ट ऐक्ट्रिस के लिए नैशनल फिल्म अवॉर्ड भी मिला है। इस फिल्म को निर्देशित विकाश बहल ने किया। यह कहानी रानी मेहरा नाम की एक लड़की की है जिनके मंगेतर ने शादी से पहले उसे छोड़ दिया। तभी वह अकेले हनीमून पर जाने का निर्णय लेती है। इस फिल्म मे कंगना के साथ लिसा हायदों और राजकुमार राव भी नजर आए। 

2. Tanu Weds Manu

तनु वेड्स मनु 2011 की भारतीय रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा है जिसके निर्देशक आनंद राय हैं और इसे शैलेश सिंह द्वारा प्रोड्यूस किया गया है। इस फिल्म मे कंगना रनौत के साथ आर. माधवन और स्वरा भास्कर भी नजर आए। इस फिल्म में अपने 4 साल की शादी के बाद एक जोड़े के बीच कई मुश्किलें आती जिसके कारण उनकी शादी टूट जाती है। फिर पति के मन मे एक युवा लड़की के लिए भावनाएँ आती हैं जो उनकी पत्नी की तरह ही दिखती है। 

3. Tanu Weeds Manu Returns

यह फिल्म तनु वेड्स मनु की सीक्वल है। इस फिल्म मे कंगना ने दो किरदार का रोल निभाया जो तनु और कुसुम का था और दोनों ही किरदार उन्होंने बखूबी निभाया। लोगों को उनका प्रदर्शन काफी अच्छा लगा और इसके लिए उन्हे नैशनल अवॉर्ड के साथ कई अवॉर्ड मिले। 

4. Manikarnika:The Queen Of Jhansi

Advertisment

मणिकर्णिका एक ऐतिहासिक फिल्म है जिसको कंगना ने को-डायरेक्ट भी किया है। यह कहानी रानी लक्ष्मी बाई के बारे मे है। कंगना के प्रदर्शन की लोगों ने काफी तारीफ की और उनकी ऐक्टिंग और उनका डेडीकेसन लोगों ने काफी पसंद किया। 

5. Panga

कंगना की फिल्म "पंगा" की कहानी जया निगम के ऊपर है जो एक पूर्व कबड्डी चैम्पीयन रही हैं। इस फिल्म में जया निगम की संघर्ष की कहानी है और कैसे वो एक चैम्पियन बनीं। 

Kangana Ranaut