Advertisment

Neha Sharma: जानिए एक्ट्रेस नेहा शर्मा के बारे में 10 बातें

नेहा शर्मा भारतीय फिल्म इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस और मॉडल हैं। दुनिया भर में उनके करोड़ों फैन्स मौजूद हैं। नेहा शर्मा को अक्सर हम सभी ने फिटनेस फ्रीक के तौर पर भी देखा है वे बॉलीवुड की फिट और बोल्ड स्क्ट्रेसेज में से एक हैं। अधिक पढ़ें इस ब्लॉग में -

author-image
Priya Singh
New Update
Neha Sharma

Know 10 Things About Actress Neha Sharma ( Image Credit - Pxfuel, English Ent, Quora )

Neha Sharma: नेहा शर्मा भारतीय फिल्म इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस और मॉडल हैं। दुनिया भर में उनके करोड़ों फैन्स मौजूद हैं। उनकी ख़ूबसूरती किसी को भी दीवाना बना सकती है। नेहा शर्मा को अक्सर हम सभी ने फिटनेस फ्रीक और बोल्ड एक्ट्रेस के तौर पर भी देखा है वे बॉलीवुड की फिट स्क्ट्रेसेज में से एक हैं। साल 2010 में बॉलीवुड से डेब्यू करने वाली नेहा शर्मा ने अब तक कई सफल फिल्मों में काम किया है। इसके साथ ही उन्होंने तमिल, तेलुगु, कन्नड़ की कई फिल्मों में काम किया है। तुम बिन - 2 में नेहा शर्मा के सादगी भले किरदार ने सभी का दिल जीत लिया था। नेहा शर्मा ने कई कॉमेडी फिल्म में भी काम किया है। 

Advertisment

एक्ट्रेस नेहा शर्मा से जुड़ी 10 बातें 

  1. नेहा शर्मा का जन्म 21 नवंबर 1987 को भागलपुर, बिहार में हुआ था। वह एक नॉन फिल्म बैकग्राउंड से हैं और उनके दो भाई-बहन हैं। उन्होंने नई दिल्ली में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (निफ्ट) से अपना फैशन डिजाइनिंग कोर्स पूरा किया है।
  2. फिल्म इंडस्ट्री में आने से पहले नेहा ने एक मॉडल के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी। नेहा शर्मा कई विज्ञापनों और प्रमुख ब्रांडों जैसे एवरयूथ, वोडाफोन और कई अन्य के लिए प्रिंट विज्ञापनों में दिखाई दी हैं।
  3. नेहा ने तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में साल 2007 में एक्टर राम चरण तेजा के साथ फिल्म "चिरुथा" से एक्टिंग की शुरुआत की थी। इस फिल्म ने खूब कमाई की जिसकी वजह से तेलुगु इंडस्ट्री में नेहा शर्मा के नाम को जाना जाने लगा।
  4. नेहा ने मोहित सूरी के डायरेक्शन में बनी रोमांटिक ड्रामा फिल्म "क्रूक" (2010) में अपने किरदार से बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाई। इस फिल्म से नेहा को पॉजिटिव रिविव मिले जिसके बाद उन्होंने खुद को के सफल अभिनेत्री के रूप में निखारा।
  5. नेहा शर्मा ने कई सफल बॉलीवुड फिल्मों में काम किया है, जिनमें "क्या सुपर कूल हैं हम" (2012), "यमला पगला दीवाना 2" (2013), "तुम बिन -2 " (2016), और "मुबारकां" (2017) शामिल हैं। उन्होंने तमिल, तेलुगु और मलयालम फिल्मों में भी लगातार काम किया है।
  6. नेहा शर्मा ने इन्टरनेशनल फिल्मों में डेब्यू चीनी फिल्म "ज़ुआनज़ैंग" (2016) से किया, जहाँ उन्होंने स्पोर्टिंग रोल किया था। उन्होंने अमेरिकी फिल्म "सोलो" (2017) में भी अभिनय किया, जिसे अंग्रेजी और मलयालम दोनों भाषाओं में शूट किया गया था।
  7. नेहा शर्मा फिटनेस फ्रीक के तौर पर जानी जाती हैं। वह एक स्ट्रिक्ट वर्कआउट का पालन करती हैं और अक्सर अपनी फिटनेस जर्नी को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करती हैं। नेहा को बॉलीवुड की फिट एक्ट्रेसेज में से एक माना जाता है।
  8. नेहा शर्मा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और उनके अच्छे खासे फ़ॉलोवर्स भी हैं। वे अपली लाइफ के मोमेंट्स को अपने दर्शकों के साथ शेयर करती हैं। साथ ही वे फैशन से जुड़ी बातें और फोटोज भी शेयर करती हैं। अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के माध्यम से अपने निजी जीवन की एक झलक देती हैं।
  9. नेहा शर्मा के पिता अजीत शर्मा एक राजनेता और बिहार के भागलपुर से कांग्रेस से विधायक रहे हैं। उनकी मां विभा शर्मा गृहिणी हैं। नेहा की छोटी बहन आयशा शर्मा भी एक एक्ट्रेस हैं और उन्होंने फिल्म "सत्यमेव जयते" (2018) से बॉलीवुड में डेब्यू किया था।
  10. एक्टिंग के अलावा, नेहा शर्मा की कई हॉबीज हैं। उन्हें पेंटिंग करना, पढ़ना, यात्रा करना और अपने परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताना अच्छा लगता है। वह एक एनीमल लवर भी हैं उनके पास सिम्बा नाम का एक पेट डॉग है।
बॉलीवुड Neha Sharma नेहा शर्मा फिटनेस फ्रीक
Advertisment