Advertisment

Kriti Sanon: कृति सेनन की ये 5 फ़िल्में ज़रूर देखें

बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री हैं कृति सेनन, इंडस्ट्री में लगभग 10 सालों से काम कर रही हैं। करियर की शुरुवात 2014 में फिल्म हीरोपंती में मुख्य भूमिका का किरदार निभा के की। आइये जानें उनकी वो फिल्में जो आपको जरूर देखनी चाहिए।

author-image
Niharikaa Sharma
New Update
kriti sanon.png

Image Credit: IMDb

Kriti Sanon: बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री है कृति सेनन, इंडस्ट्री में लगभग 10 सालों से काम कर रही हैं। ये अपने उत्कृष्ट अभिनय और चार्म की वजह से मशहूर हैं। कृति को जो भी रोल मिलता है वो चुनौतीपूर्ण होता है और वे भूमिका को निभाने से जरा नहीं झिझकती। कृति सेनन ने बहुत कम समय में बॉलीवुड की बेहतरीन अभिनेत्रियों के बीच अपनी जगह बनाई हैं। कृति ने इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल करी और कुछ समय फैशन मॉडल का काम किया। उन्होंने अपने अभिनय में करियर की शुरुवात 2014 में फिल्म हीरोपंती में मुख्य भूमिका का किरदार निभा के की। आइये जानें उनकी वो फिल्में जो आपको जरूर देखनी चाहिए।

Advertisment

कृति सेनन की ये 5 फ़िल्में ज़रूर देखें

क्रू

ये फिल्म 2024 में रिलीज़ हुई थी, इसमें मुख्य भूमिका करीना कपूर, तब्बू और कृति सेनन ने निभाई हैं। इस फिल्म का निर्देशक राजेश ए कृष्ण ने किया हैं, ये एक कॉमेडी फिल्म है। फिलहाल ये थिएटर में लगी हुई है और काफी अच्छी कमाई कर रही हैं। इस फिल्म की कहानी की बात करें तो ये तीन अलग अलग उम्र की महिलाओं के बारे में है जो अपनी जिंदगी में कुछ करना चाहती हैं मगर नहीं कर पाती। ये फिल्म अलग और काफी मज़ेदार दृष्टिकोण अपनाती हैं। कृति सेनन की बात करें तो उनका अभिनय करीना और तब्बू के आगे ज़रा भी फीका नही पड़ा।

Advertisment

भेड़िया

ये फिल्म 2022 में रिलीज़ हुई थी, इसमें कृति सेनन और वरुण धवन मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। यह एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है, इसका निर्देशक अमर कौशिक ने किया है। कहानी की बात करें तो ये रात को जंगल से लोटते समय एक लड़के को भेड़िया काट लेता है, उसकी जान भले ही बच जाती है मगर उसके अंदर भेड़िये की शक्तियां आ जाती है। ये फिल्म नेचर को लेकर है और जो लोग नेचर से जुड़े हुए हैं उन्हें ये फिल्म ज़रूर देखनी चाहिए। ये जियो सिनेमा (Jio Cinema) पर मौजूद है आप इसे देख सकते हैं।

मिमी

Advertisment

ये फिल्म 2021 रिलीज़ हुई थी, इसमें कृति सेनन और पंकज त्रिपाठी ने मुख्य भूमिका निभाई है। ये एक कॉमेडी ड्रामा फिल्म है, इसका निर्देशक लक्ष्मण उतेकर ने किया है। कहानी की बात करें तो ये एक लड़की की कहानी है जो अपने सपने पूरा करना चाहती है और उसके लिए जो रास्ता चुनती है वो एक अलग मोड़ पर ला खड़ा कर देता है। ये फिल्म दिल को छू लेती है, इस फिल्म ने अपना संदेश सही ढंग से दर्शकों तक पहुंचाया है। आप इसे नेटफ्लिक्स (Netflix) पर देख सकते है ये वहा मौजूद है।

लुका छुपी

ये फिल्म 2019 रिलीज़ हुई थी, इसमें कृति सेनन और कार्तिक आर्यन ने मुख्य भूमिका निभाई है। ये एक कॉमेडी रोमांस फिल्म है, इसका निर्देशक लक्ष्मण उतेकर ने किया है। कहानी की बात करें तो ये दो प्रेमियों की कहानी है जहा लड़का शादी करना चाहता है मगर लड़की लिव इन रिलेशनशिप में रहने के लिए बोलती है। दोनों तैयार हो जाते है एक मकान लेकर और शादी शुदा होने का नाटक करते है कहानी मज़ेदार तब होती है जब घरवाले भी ये बात जान जाते है। ये फिल्म जियो सिनेमा (Jio Cinema) पर मौजूद है।

बरेली की बर्फी

ये फिल्म 2017 रिलीज़ हुई थी, इसमें कृति सेनन, राजकुमार राव, आयुष्मान खुराना और पंकज त्रिपाठी ने मुख्य भूमिका निभाई है। ये एक कॉमेडी रोमांस फिल्म है, इसका निर्देशक अश्विनी इयर तिवारी ने किया है। कहानी की बात करें तो ये एक लव ट्राएंगल पर बेस्ड है इस फिल्म में दर्शाया है के कैसे लड़की एक लेखक के प्यार में पड़ जाती है और इसके लिए वो एक लोकल प्रिंटिंग प्रेस के ओनर की मदद लेती है। ये फिल्म नेटफ्लिक्स (Netflix) पर मौजूद है।

बॉलीवुड kriti Sanon अभिनेत्री
Advertisment