Advertisment

Movies for Couples: अपने पार्टनर के साथ ज़रूर देखें ये फिल्में

हम अक्सर रील जीवन की कहानियों को अपनी जिंदगी से जोड़ने की कोशिश करते हैं। फिल्मों के किरदार अपने पार्टनर के साथ सपने देखने पर मजबूर करते हैं, जिससे संबंध को मजबूती मिलती है। आइये जानें वो फिल्में जो पार्टनर के साथ ज़रूर देखनी चाहिए।

author-image
Niharikaa Sharma
New Update
MOVI).png

Image Credit- Freepik

 Movies for Couples: हम अक्सर रील जीवन की कहानियों को अपनी जिंदगी से जोड़ने की कोशिश करते हैं, खासकर जब बात प्यार की होती है। राज और सिमरन की लव स्टोरी ने हमें प्यार की सच्चाई और साथी के साथ वास्तविक संबंध की महत्वपूर्णता को समझाया है। इससे हमें यहाँ तक की ये सोचने पर मजबूर किया जाता है कि क्या हमारा संबंध भी उतना ही रोमांचक है और क्या हमारी कहानी भी उतनी ही प्रेमभरी है। यह सिर्फ राज और सिमरन ही नहीं, बल्कि अन्य फिल्मों के किरदार भी हमें अपने पार्टनर के साथ सपने देखने पर मजबूर करते हैं, जिससे हमारे संबंध को और भी मजबूती मिलती है। आइये जानें वो फिल्में जो पार्टनर के साथ ज़रूर देखनी चाहिए।

Advertisment

अपने पार्टनर के साथ ज़रूर देखें ये फिल्में

जब वी मेट

ये एक हिंदी फिल्म है जो 2007 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म के मुख्य कलाकारों में शाहिद कपूर, करीना कपूर और तरुण अरोड़ा शामिल हैं। इसके निर्देशक इम्तियाज़ अली है, ये एक रोमांटिक लव स्टोरी है। कहानी की बात करें तो ये दो अलग पर्सनेलिटी के व्यक्ति की ट्रेन में एक साथ यात्रा के बारे में है। गीत नाम की लड़की जब आदित्य नाम के लड़के से मिलती है तो अपने चुलबुलेपन से उसकी जिंदगी आसान बना देती है। अगर आप अपने रिश्ते को मजबूत रखना चाहते है तो ये फिल्म देख सकते है, अमेजन प्राइम पर मौजूद है।

Advertisment

सनम तेरी कसम

ये एक हिंदी फिल्म है जो 2016 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म के मुख्य कलाकारों में हर्षवर्द्धन राणे और मावरा होक्स की शामिल हैं। फिल्म की कहानी एक लड़की सारू (मावरा होक्स) और एक लड़का इंदर (हर्षवर्द्धन राणे) के बीच के असामान्य प्रेम के बारे में है। फिल्म में प्रेम, उतार-चढ़ाव, और परिवर्तन की कहानी है, जो दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित करती है। अपनी अहमियत का अंदाजा अपने पार्टनर को बताना चाहते है तो इसे जियो सिनेमा पर देखे।

रॉकस्टार

Advertisment

ये एक भारतीय हिंदी फिल्म है जो 2011 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म के निर्देशक इम्तियाज अली थे और फिल्म के मुख्य कलाकार रणबीर कपूर, नर्गिस फ़ाख़री और कुमुद मिश्रा थे।फिल्म की कहानी एक असफल युवा संगीतकार के चित्रण पर केंद्रित है, जो अपने सपनों को पूरा करने के लिए सफर करता है। नर्गिस फाखरी और रणबीर कपूर की केमिस्ट्री रॉकस्टार में काफी प्रशंसनीय रही। उनके बीच की रोमांस और भावनात्मक संवाद ने फिल्म को और भी विशेष बनाया। इस फिल्म को आप जियो सिनेमा पर देख सकते है।

कबीर सिंह

ये 2019 की भारतीय हिंदी फिल्म है, जिसमें शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी ने मुख्य भूमिका निभाई है। इस फिल्म में वह डॉ. कबीर सिंह का किरदार निभाते हैं, फिल्म का कहानी मुख्य रूप से प्यार और उसके परिणामों पर केंद्रित है। जब डॉ. कबीर सिंह अपने प्यार के लिए हर संभव कोशिश करते हैं, कहानी ने अपने रोमांचक तत्वों और अभिनय के लिए प्रशंसा प्राप्त की है, हालांकि कुछ लोगों ने इसे कठोरता और विवाद के रूप में भी देखा। आप इसे नेटफ्लिक्स पर अपने पार्टनर के साथ देखे और कुछ प्यार भरे पल बिताए।

उजड़ा चमन

उजड़ा चमन 2019 की भारतीय हिंदी फिल्म है, जिसमें सनी सिंह और मानवी गागरू मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म एक कॉमेडी-थ्रिलर है, इसका निर्देशक अभिषेक पाठक ने किया है। ये फिल्म गंजेपन की वजह से शादी न हो पाने की सिचुएशन को दर्शाती है। इस फिल्म ने काफी अच्छा मैसेज साझा किया है, बॉडी शेमिंग के बारे में और ये बताती है की लुक्स पर अपने पार्टनर को कभी जज नही करना चाहिए। असल मायने में सच्चा पार्टनर वो होता है जो आपके साथ हर सिचुएशन में खड़ा रहें। इसे आप अमेजन प्राइम पर देख सकते है।

प्यार लव स्टोरी रोमांचक Movies for Couples
Advertisment