ओटीटी पर मौजूद Sanya Malhotra की ये फ़िल्में जरूर देखें

बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री हैं सान्या मल्होत्रा, अपने दम पर इंडस्ट्री में सान्या मल्होत्रा ने बनाई है अपनी पहचान। चलिए आज जानते हैं ओटीटी पर मौजूद सान्या मल्होत्रा की ये फ़िल्में जो आपको जरूर देखनी चाहिए।

author-image
Niharikaa Sharma
New Update
sanya).png

(Image Source- Freepik)

Sanya Malhotra Movies: बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री हैं सान्या मल्होत्रा, इन्होंने कम उम्र में ही बॉलीवुड में बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है। अपने दम पर इंडस्ट्री में सान्या मल्होत्रा ने बनाई है अपनी पहचान, इनके लिए यहां तक पहुंच पाना आसान नहीं था सफलता हासिल करने के लिए कई कठनाइयों को पार करना पड़ा साल 2016 में अपने एक्टिंग करियर की शुरुवात की थी। चलिए आज जानते हैं ओटीटी पर मौजूद सान्या मल्होत्रा की ये मूवी जो आपको जरूर देखनी चाहिए।

ओटीटी पर मौजूद सानिया मल्होत्रा की ये मूवी जरूर देखें

दंगल

Advertisment

सान्या मल्होत्रा को अपनी पहली फिल्म बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता आमिर खान के साथ काम करने का मौका मिला, सान्या ने सुपरहिट फिल्म दंगल से अपना डेब्यू किया उनकी एक्टिंग की काफी तारीफ हुई थी। दंगल एक बायोग्राफिकल स्पोर्ट्स ड्रामा थी आगर अपने नही देखी तो देखें। ये ओटीटी प्लेटफार्म अमेजन प्राइम पर है।

कटहल

ये फिल्म हंसाते हुए कुछ ज़रूरी मुद्दों पर बात करती है, इस फिल्म में सान्या मल्होत्रा इस तरह के जोनर की मास्टर बनती जा रही है। कॉमेडी रोल में अपनी परफेक्शन दिखाती हुई अभिनेत्री ने धमाल मचाया था ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर है आप भी इसे देखे ये फिल्म चेहरे पर मुस्कान बिखेरती है।

पगलैट

इस फिल्म को उमेश बिष्ट ने डायरेक्ट किया है, रिश्तों का ताना बाना और पारिवारिक राजनीति को उन्होंने अच्छी तरह से पेश किया है। सान्या मल्होत्रा ने अपना किरदार बखूबी निभाया है और अपने फैंस को हमेशा की तरह अपनी एक्टिंग से खुश किया है। इस फिल्म में मौजूद हर कलाकार ने अपने अभिनय से कहानी को अच्छे से दर्शाया है। ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर है और ये आपको जरूर देखनी चाहिए।

लव हॉस्टल

Advertisment

इस फिल्म में सान्या ने अपने किरदार को भरपूर जिया है और इसमें जान डाल दी है। विक्रांत मैस्सी और सान्या मल्होत्रा दोनों एक साथ इस मूवी में क्यूट कपल नजर आ रहे हैं। ये फिल्म बहुत छोटी है और एक बार में ही देखी जा सकती है। ये फिल्म zee5 पर है आप इसे देख सकते हैं।

पटाखा

ये बड़ी ही कॉमेडी फिल्म है, इस फिल्म को आप अपनी बहन के साथ देखेंगे तो आप ज़्यादा एंजॉय कर पाएंगे। इसमें सान्या मल्होत्रा राधिका मदान के साथ नज़र आती है और दोनों ने ही अपने किरदार को सही ढंग से निभाया है। सान्या मल्होत्रा की ये तीसरी फिल्म थी और इसमें उनका किरदार देख कर ये अंदाज़ा नही लगाया जा सकता। ये अमेजन प्राइम पर है आप इस फिल्म को ज़रूर देखें।

movies Sanya Malhotra