Advertisment

Bollywood Movies: बॉलीवुड की ऐसी फिल्में जिनके क्लाइमैक्स ने दर्शकों को किया इमोशनल

बॉलीवुड में कई ऐसी फिल्में हैं जिनके क्लाइमेक्स सीन ने अभिनेता, निर्देशक और दर्शकों के दिलों पर एक गहरी छाप छोड़ी है। यहां हम आपको ऐसी कुछ फिल्मों की सूची प्रस्तुत कर रहे हैं जिनके क्लाइमेक्स सीन ने अभिनेता, निर्देशक और दर्शकों को रुला दिया है।

author-image
Niharikaa Sharma
New Update
movies).png

(Image Source- IMdb)

Bollywood Movies: बॉलीवुड में कई ऐसी फिल्में रिलीज़ होती है जो दर्शकों के दिल को छू जाती है, बॉलीवुड में कई ऐसी फिल्में हैं जिनके क्लाइमेक्स सीन ने अभिनेता, निर्देशक और दर्शकों के दिलों पर एक गहरी छाप छोड़ी है। इन सीन्स में अभिनेताओं की वास्तविकता और भावनाओं को ऐसे अद्वितीय तरीके से पेश किया गया है कि दर्शकों को रोना आता है और वह उनके साथ जुड़ जाते हैं। यहां हम आपको ऐसी कुछ फिल्मों की सूची प्रस्तुत कर रहे हैं जिनके क्लाइमेक्स सीन ने अभिनेता, निर्देशक और दर्शकों को रुला दिया है।

Advertisment

बॉलीवुड की ऐसी फिल्में जिनके क्लाइमैक्स ने दर्शकों को किया इमोशनल

शेरशाह

शेरशाह एक बॉलीवुड की जानी मानी फिल्म है जो भारतीय सेना के कप्तान विक्रम बत्रा की कहानी पर आधारित है। इस फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा ने विक्रम बत्रा की भूमिका निभाई है और इसमें कियारा आडवाणी भी मौजूद है। इसका क्लाइमैक्स बहुत इमोशनल है फिल्म के क्लाइमैक्स में दिखाया गया है कि विक्रम बत्रा और उनके साथी अपने जीवन को खतरे में डालते हैं और देश की रक्षा के लिए लड़ते हैं। यह सीन बहुत ही गहराई से भावनाओं को छूता है।

Advertisment

रॉकस्टार

ये 2011 में रिलीज़ हुई थी। इसमें रणबीर कपूर ने मुख्य भूमिका निभाई थी। यह एक म्यूजिकल ड्रामा फिल्म है जिसमें रणबीर कपूर एक प्रसिद्ध संगीतकार की भूमिका में हैं, जो अपने प्रेम के पीछे भटकते हैं। फिल्म के क्लाइमैक्स कुछ ऐसा है की नर्गिस फाखरी जो रणबीर कपूर की प्रेमिका का किरदार निभाती है उनकी मौत हो जाती है और रणबीर कपूर के अद्भुत अभिनय और गाने के माध्यम से इस सीन में भावनाओं का गहरा अनुभव किया जाता है।

वीर जारा

Advertisment

ये फिल्म 2004 में रिलीज़ हुई थी। इसमें शाहरुख खान और प्रीति जिंटा ने मुख्य भूमिका निभाई थी। ये एक रोमांटिक म्यूजिकल ड्रामा है और इसके क्लाइमैक्स सीन बहुत ही इमोशनल है इसको दर्शकों ने रूला दिया था इसमें वीर ने अपनी आजादी कुर्बान करी क्योंकि वो जारा से बहुत प्यार करता है और आप देखेंगे लास्ट में उनका एक दूसरे से मिलना। असल में ये मूवी बताती है के प्यार में कोई बाउंड्री नही होती।

देवदास

ये फिल्म 2002 में रिलीज हुई थी इसमें शाहरुख खान, ऐश्वर्या राय बच्चन और माधुरी दीक्षित ने अपना किरदार बखूबी निभाया है। इस फिल्म को दर्शक अगर आज भी देखे तो लगता ही नहीं की पहली बार नही देख रहें। ये फिल्म बहुत ही इमोशनल है और इस फिल्म के क्लाइमैक्स से आपके आसू आ ही जायेंगे। देवदास और पारो की आखरी बातचीत और उनकी अद्भुत कहानी का समापन, आँसू और दुःख से भरा होता है। यह दृश्य दर्शकों के दिलों को छू जाता है और उन्हें गहरे विचारों में डूबने के लिए प्रेरित करता है।

सनम तेरी कसम

ये फिल्म रिलीज हुई थी, इसमें हर्षवर्धन राणे और मावरा होकेन ने अपना किरदार बखूभी निभाया है। फिल्म के गाने बहुत हिट हुए थे और इस फिल्म के क्लाइमैक्स से दर्शकों की आंखो में आसू आ जाते है जब सारू और इंदर की प्रेम कहानी अपने अंतिम दौर पर पहुंचती है। उनकी प्रेम कहानी एक दुखद लेकिन प्रेरणादायक नोट पर समाप्त होती है, जिसमें उनकी आत्मा शांति पा लेती है और इंदर को अपने प्यार की यादें संभालकर आगे बढ़ने की शक्ति मिलती है।

Bollywood movies
Advertisment