Mafiya Mundeer: हनी सिंह ने इस फेमस बैंड के बारें मे क्या कहा ?

अक्सर हम कई सिंगर्स के ग्रुप्स का नाम सुनते है जैसे BTS, इंडियन ओसियन, Euphoria, परवाज़ जैसे कई म्यूजिक बैंड के नाम सुनें वेसे ही एक 2000 के दशक में प्रचलित था “माफिया मुंडेर”। इस म्यूजिक ग्रुप ने उस समय अपने गानों से काफी सुर्खियां बटोरी थी।

author-image
kukshita kukshita
New Update
music

image credit: itsraaj youtube

Top Facts About Mafia Mundeer: अक्सर हम कई सिंगर्स के ग्रुप्स का नाम सुनते है जैसे BTS, इंडियन ओसियन, Euphoria, परवाज़ जैसे कई म्यूजिक बैंड के नाम सुनें वेसे ही एक 2000 के दशक में प्रचलित था “माफिया मुंडेर”। इस म्यूजिक ग्रुप ने उस समय अपने गानों से काफी सुर्खियां बटोरी थी। यह विशेष रूप से अपनी अनूठी धुनों और संगीत (रैप) की विविधता के लिए जाना जाता है। इस बैंड ने भारतीय संगीत दृश्य में एक अलग पहचान बनाई है और इसकी संगीनी शैली ने बहुत सारे प्रशंसा प्राप्त की है। इसने भारतीय हिप-हॉप के शुरुआती दौर में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और इसके सदस्यों ने कई हिट गाने दिए थे।

Advertisment

माफिया मुंडिर से जुड़ें कुछ महत्त्वपूर्ण तथ्य 

1. नाम का अर्थ

माफिया मुंडेर, यह नाम अपने आप में एक मजबूत छवि उकेरता है। 'माफिया' शब्द का तात्पर्य ताकतवर समूह से है, जबकि 'मुंडेर' एक स्थानीय शब्द है जिसका अर्थ है 'लड़का' या 'युवक'। इस नाम के पीछे का विचार यह था कि यह एक ऐसा समूह होगा जो संगीत की दुनिया में एक नया और शक्तिशाली अध्याय लिखेगा। माफिया मुंडेर की शुरुआत भारतीय हिप-हॉप दृश्य में एक नए युग के रूप में हुई। इस समूह ने पंजाबी लोक संगीत को आधुनिक हिप-हॉप धुनों के साथ मिलाकर एक अनूठा संगीत शैली विकसित की।

Advertisment

2. स्थापना और सदस्य

माफिया मुंडेर बैंड की स्थापना 2000 में हुई थी। जब हनी सिंह अपने गाने सोडा विहसकी के लिए मशहूर हुए थे । इस ग्रुप मे उस समय कई ऐसे गायक शामिल थे जो आज बॉलीवूड के सितारे है जिनमें बादशाह, रफ़्तार, इक्का, लिटिल गोलू इस बैंड में मुख्य रूप से युवा और प्रतिभाशाली संगीतकार शामिल हैं, जो विभिन्न संगीत शैलियों को एक साथ मिलाकर नया प्रयोग करते हैं। 

3. संगीत की विशेषताएँ

Advertisment

माफिया मुंडेर की संगीत शैली में भारतीय लोक संगीत खासकर पंजाबी, रॉक, पॉप का सम्मिलन होता है। बैंड के गाने अक्सर सामाजिक मुद्दों, जीवन की सच्चाइयों और व्यक्तिगत अनुभवों पर आधारित होते हैं। उनकी संगीत रचनाओं में धुनों का प्रयोग एक नया और प्रयोगात्मक तरीका प्रस्तुत करता है, जिससे श्रोता को एक अलग तरह का अनुभव होता है। 

4. बैंड का विघटन

कई कारणों से माफ़िया मुंडेर बैंड का विघटन हो गया। 2012 मे सभी बैंड के सदस्य अलग-अलग रास्ते पर चल पड़े। हालांकि, बैंड के गीत आज भी लोगों के दिलों में जिंदा हैं।

Advertisment

5. प्रमुख गीत 

माफिया मुंडीर ग्रुप ने कई सफल गाने दिए जिसमे प्रमुख है गबरू, हाय मेरा दिल, ग्लासि, गेट अप जवानी, सिफ़तान शामिल है। यह ग्रुप पञ्जाबी और हिप हॉप सॉन्ग को मिलाकर कई बेहतरीन गाने दिए जो दर्शकों के लिए सुनना और देखना बेहद आकर्षक रहता है। इस ग्रुप ने बॉलीवुड फिल्मों के लिए भी संगीत तैयार किए थे। 

music Music Directors Song Benefits Of Music New song released honey