Advertisment

Interview Tips: 5 टिप्स इंटरव्यू क्रैक करने के लिए

करिअर-कौशल: सभी मुलाकातों के लिए पहला इंप्रेशन ही आखिरी इंप्रेशन होता है। आप जब एक इंटरव्यू देने जा रहे हो यह बहुत ही ज्यादा जरूरी है कि आपका वह पहला इंप्रेशन अच्छा हो ताकि आप उस जॉब को हासिल कर सके। इसके लिए आपको कुछ छोटी-छोटी चीजों का ध्यान रखना पड़ेगा।

author-image
Ria Dey
New Update
Interview Tips(Betterup.com).png

5 Tips To Crack Your Interview(Image Credit:Betterup.com)

5 Tips To Crack Your Interview: सभी मुलाकातों के लिए पहला इंप्रेशन ही आखिरी इंप्रेशन होता है। आप जब एक इंटरव्यू देने जा रहे हो यह बहुत ही ज्यादा जरूरी है कि आपका वह पहले इंप्रेशन अच्छा हो ताकि आप अपना ड्रीम जॉब को हासिल कर सकें। इसके लिए आपको कुछ छोटी-छोटी चीजों का ध्यान रखना पड़ेगा।

Advertisment

5 टिप्स इंटरव्यू क्रैक करने के लिए

1. सही कपड़े पहनें

आप जब भी एक इंटरव्यू के लिए जा रहे हो हमेशा ठीक से कपड़ा पहनना बहुत जरूरी है। इससे आपका एक इंप्रेशन पड़ता है जो लोग इंटरव्यू ले रहे हैं उनके ऊपर। आप इसके लिए कुछ फॉर्मल शर्ट एंड पैंट पहन सकते हैं, ब्लैक एंड व्हाइट में। पर कभी भी टी-शर्ट या फिर फ्लावर प्रिंटेड शर्ट पहनकर ना जाए। एक इंटरव्यू के लिए वह सभी कपड़े अच्छे नहीं है।

Advertisment

2. कॉन्फिडेंस

आप जब भी इंटरव्यू के लिए जा रहे हो तब अपने आप में कॉन्फिडेंस रखिए। आप डरे हुए या फिर घबराए हुए लगेंगे तो आपका इंप्रेशन अच्छा नहीं पड़ेगा। इसलिए आप जो भी कर रहे हो अब जैसे बात कर रहे हो उनमें एक कॉन्फ्रेंस राखिए जिससे लोग आपसे खुश हो। अब जब भी इंटरव्यू का सवाल का उत्तर देंगे तब कॉन्फिडेंस के साथ देना।

3. जानकारी

Advertisment

किसी चीज के बारे में अगर हम अच्छे से जानकारी रखें तो उसके बारे में बात करने के लिए समस्या नहीं होती। इसीलिए आप जिस कंपनी में इंटरव्यू देने जा रहे हो आप हमेशा उस कंपनी के बारे में ठीक से जानकारी रखिए ताकि आप इंटरव्यू के प्रश्न के समय अच्छे से, कॉन्फिडेंस के साथ उत्तर दे सके। बिना जानकारी के जाएंगे तो आप वहां पर जाकर घबरा जाएंगे।

4. CV और जरुरी डॉक्यूमेंट्स

इंटरव्यू के लिए सबसे ज्यादा जरूरी है आपका CV और जरूरी डॉक्यूमेंट। आप जब भी इंटरव्यू देने जा रहे हो अपना CV का 10 कॉपी अपने साथ लेकर जाइए और साथ में अपना जो आईडेंटिटी प्रूफ या फिर जरूरी डाक्यूमेंट्स है उनको अपने साथ लेकर जाए। ताकि अगर वहां पर वह कुछ डॉक्यूमेंट मांगे उस समय आपको कोई समस्या ना हो।

5. समय पर जाएं

हमेशा कोशिश कीजिए कि आप इंटरव्यू के समय के 30 मिनिट पहले वहां पर पहुंच जाए। आप हमेशा अपने हाथ में समय रखिए ताकि रास्ते में अगर कुछ समस्या हो तो उससे आपको इंटरव्यू में कोई बाधा ना आए। सही समय पर जाने से आपका एक अलग इंप्रेशन बनता है।और भी कुछ चीज जो आपके ख्याल रखती चाहिए अब जब भी उत्तर दे रहे हो अपना उत्तर को ज्यादा ना घुमाए उत्तर सीधा-सीधा दे अगर आप एक घटना से दूसरे घटना को जोड़ेंगे तो इंटरव्यूअर कंफ्यूज हो जाएंगे इससे आपका इंप्रेशन गलत कर सकता है।

job Interview जानकारी
Advertisment