Advertisment

Career In History: इतिहासकार से बन सकते हैं स्तंभकार

blog | career-skill: इतिहास एक ऐसा विषय है जिसमें आज असीम संभावनाएं हैं। भारत का इतिहास बहुत वृहद् और अद्भुत रहा है। ऐसे में इसमें संभावनाएं और बढ़ जाती हैं।

author-image
Prabha Joshi
New Update
Career In History

इतिहास विषय में भारत में हैं असीम संभावनाएं

Career In History: क्या आप भी पुरानी चीज़ों को देखकर आकर्षित होते हैं? क्या आपको पुरानी चीजों के प्रति उनका इतिहास जानने के पीछे जिज्ञासा रहती है? क्या आपको लगता है कि आप नए-नए ऐतिहासिक खुलासे करें? अगर हां, तो आपको है इतिहास में रुझान। ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के शब्दों में इतिहास की निम्न परिभाषा है :

Advertisment

इतिहास व्यक्ति, समाज, देश की महत्त्वपूर्ण, विशिष्ट एवं सार्वजनिक क्षेत्र की घटनाओं का कालक्रम से लिखा हुआ विवरण, तथ्यों घटनाओं का काल क्रमानुसार विवेचन है

इतिहास(History) एक ऐसा विषय है जिसमें आज असीम संभावनाएं हैं। वैसे ही भारत एक विशाल देश है, जिसमें पहले से ही विविध धर्मों का बोलबाला रहा है। इसके साथ ही भारत में प्राचीन काल से ही विविध देशों के लोग भ्रमण और राज्य संभालने के लिए आते रहें हैं, ऐसे में भारत का इतिहास और वृहद् बन जाता है। हालांकि इतिहास में रुचि रखने वाले लोग भारत ही नहीं अन्य देशों के इतिहास में भी स्टडी कर सकते हैं।

Advertisment

कैसे बनाएं इतिहास में करिअर

भारत में इतिहास में करिअर बनाने के लिए कोई विशेष कार्य नहीं करना है। पहले से ही हर बोर्ड दसवीं तक इतिहास पढ़ाता आया है। बारहवीं के बाद किसी अच्छे संस्थान से हिस्ट्री में ग्रेजुएशन किया जा सकता है। इसके बाद आप अपनी पढ़ाई को आगे बढ़ाने के लिए हिस्ट्री या इतिहास में मास्टर्स कर सकते हैं। मास्टर्स के बाद आपके लिए इतिहास में करिअर बनाना और आसान हो जाता है। मास्टर्स के बाद रिसर्च में जाने के लिए हिस्ट्री से पी.एच.डी की जा सकती है। 

इतिहास से जुड़े कौन-कौन से फील्ड हैं

Advertisment

इतिहास विषय से एक बार पढ़ाई कर लेने के बाद भारत में आपके लिए बहुत से करिअर ऑपशन्स हैं। आप निम्न जॉब ऑप्शन्स अपना सकते हैं :-

  • भारतीय पुरातत्व विभाग : भारत में इतिहास के लिए ये सबसे अच्छा विभाग है। इतिहास की पढ़ाई करने के बाद आप इसमें अपना करिअर बना सकते हैं। इसके साथ ही संस्कृति मंत्रालय में भी विभिन्न पदों पर खुलने वाली भर्ती के लिए आप आवेदन कर सकते हैं। 
  • इतिहासकार : इतिहास की पढ़ाई करने के बाद आप इतिहासकार होते हैं। एक स्तंभकार के रूप में इतिहास से संबंधित लेख आप अखबारों में दे सकते हैं। आप इतिहास से जुड़े लेखक  बन सकते हैं। 
  • वकालत : इतिहास में भी कानूनी जानकारी जरूरी होती है। इतिहास की पढ़ाई करने के बाद आप वकालत से जुड़कर अपना करिअर बना सकते हैं। 
  • टीचिंग : आजकल संस्थानों में हिस्ट्री से जुड़े अध्यापकों की मांग रहती है। आप किसी अच्छे संस्थान में हिस्ट्री के टीचर के रूप में आवेदन कर सकते हैं। इसके साथ ही हायर ऐजुकेशन संस्थानों में आप प्राफेसर के लिए एप्लाई कर सकते हैं। 
  • गाइड : इतिहास की पढ़ाई करने के बाद आप गाइड के रूप में भी अपने करिअर का चुनाव कर सकते हैं। इससे न केवल आपको नई-नई जानकारी मिलेगी बल्कि घूमने का अवसर भी मिलेगा।
  • अफसर : इतिहास से जुड़ी पढ़ाई करने के बाद आप सिविल सर्विसिज के लिए आवेदन कर सकते हैं। उनकी तैयारी कर, एग्जाम क्रैक कर आप देश के प्रति अपना योगदान दे सकते हैं। आप आई.ए.एस बन सकते हैं। 

इस तरह इतिहास की पढ़ाई करने के बाद आप अपनी करिअर लाइफ को अपने ही फील्ड में दिशा दे सकते हैं। इतिहास जिज्ञासा और रिसर्च से भरा फील्ड है। नई-नई जानकारी हासिल कर आप अपने देश के लिए इस फील्ड में आकर सेवा दे सकते हैं और सेवा कर सकते हैं। 

करिअर history Career In History इतिहास इतिहासकार
Advertisment