Safety Tips: 5 सेफ्टी टिप्स जो महिलाओं को जरूर पता होना चाहिए

ब्लॉग | फ़ीचर्ड : आज के समय में महिलाओं को बाहर निकालना सुरक्षित नहीं है। महिलाओं के साथ लूट, छीनाझपटी, छेड़छाड़, अपहरण, रेप आदि घटनाएं बढ़ती ही जा रही हैं। जाने अधिक इस ब्लॉग में-

author-image
Sonali
New Update
Women walking alone

Safety Tips

Safety Tips : आज के समय में महिलाओं का बाहर निकालना सुरक्षित नहीं है। महिलाओं के साथ लूट, छीनाझपटी, छेड़छाड़, अपहरण, रेप आदि घटनाएं बढ़ती ही जा रही हैं। महिलाएं सिर्फ घर से बाहर ही नहीं अपने घर में भी सुरक्षित नहीं हैं। लेकिन आपको डरना नहीं चाहिए बल्की हिम्मत से काम करना चाहिए। मुसीबत या किसी ऐसी स्थिति के समय जो सबसे जरुरी चीज ध्यान रखनी है वो है की किसी भी स्थिति में डरें नहीं। आइए जानते हैं की कैसे महिलाएं अकेले चलते समय सुरक्षा सावधानियां रखें।

अकेले चलते समय महिलाओं के लिए सुरक्षा के कुछ टिप्स 

1. रास्ते पर रहें सतर्क

Advertisment

अकेले सफर करते समय सुनसान रास्ते से ना जाएं। ऐसे में जाने पहचाने और भीड़ भाड़ रास्ते पर चलना सबसे अच्छा रहता है और साथ ही रात के समय अंधेरे रास्ते को भी अवॉइड करें। महिलाओं को अक्सर रात में जल्दी बाहर निकालना ही नहीं चाहिए। 

2. खुद को रखें हमेशा तैयार

अकेले सफर करने के दौरन असुरक्षित महसूस होन पर ऑटो या कैब का नंबर किसी करबी को मैसेज करें और अपना लोकेशन भी शेयर कर के रखें। इसके अलावा आप गूगल मैप पर आसपास के पुलिस स्टेशन की लोकेशन भी चेक कर सकते हैं।

3. सही आदमी के साथ रहें

अकेले घर से बहार रहने के दौरन आप अपने भाई, बहन, पिता या दोस्त जैसे किसी बेस्ट बडी को कॉल कर सकते हैं। ऐसे में आप उनको कैब या ऑटो का नंबर बताकर खुद को सुरक्षित रख सकते हैं और नहीं तो आप पुलिस के नंबर स्पीड डायल में रख सकते है, कुछ भी गलत लगे तो तुरंत कॉल कर सकते है। 

4. अपने चेहरे पर घबराहट न लाएं 

Advertisment

ज्यादातर सेक्सुअल अटैक उन महिलाओं पर होते हैं, जिनकी बॉडी लैंग्वेज़ में कॉन्फिडेंस नहीं झलकता। अपराधी उन्हीं महिलाओं को शिकार बनाते हैं, जो आसान टारगेट होती हैं। इसलिए अपने चेहरे पर घबराहट न लाएं और हमेशा कॉन्फिडेंस में रखें खुदको।

5. खाली बस से रहें दूर

ऐसी बस में न चढ़ें, जिसमें सिर्फ ड्राइवर और कंडक्टर हों। ऐसे बस में ज्यादा खतरा होता है। वह महिलाओं को देखकर जल्दी बस रोक लेते है, ताकि आप कुछ गलत ना सोचें उनके बारे में, वह लोग बहुत शातिर रहते है। 

रेप Safety Tips छीनाझपटी अपहरण छेड़छाड़