Arrange Marriage: अरेंज मैरिज करने के 5 फायदे

आप अपने पैरेंट्स को अपनी चॉइसेस और प्रेफरेंसेस के बारे में बता सकते हैं और शादी से पहले पार्टनर को जानने और समझने के लिए डेट कर सकते हैं। जाने इस ओपिनियन ब्लॉग में अरेंज मैरिज करने के फायदे-

author-image
Swati Bundela
एडिट
New Update

Marriage

Arrange Marriage: शादी आपकी ज़िंदगी के सबसे ज़रूरी फ़ैसलों में से एक है, आप सारी उम्र एक इंसान के साथ गुज़ारने की उम्मीद से शादी करते हैं इसलिए आप इस फै़सले में कोई भूल चूक नहीं करना चाहते। शादी के बाद ज़िंदगी कितनी बेहतर होगी, ये बहुत हद तक इस बात पर डिपेंड करता है कि आपके और आपके पार्टनर के बीच कैसा रिश्ता है। शादी करने के दो तरीके हो सकते हैं - लव मैरिज या अरेंज मैरिज। अरेंज मैरिज क्या है? अरेंज मैरिज के फायदे

अरेंज मैरिज क्या है?

Advertisment

अरेंज मैरिज एक सामाजिक रूप से स्वीकृत (accepted) विवाह है। इस तरह की शादी में आपके माता-पिता और करीबी रिलेटिव्स आपके लिए योग्य पार्टनर की तलाश करते हैं और शादी से जुड़ी प्लानिंग करते हैं। अरेंज मैरिज को भारतीय संस्कृति (culture) का हिस्सा माना जाता है। भारत में सदियों से अरेंज मैरिज की प्रथा चली आ रही है।

अरेंज मैरिज के फायदे क्या हैं ?

अरेंज मैरिज ने खुद को समय के हिसाब से बदला है। पहले के समय में शादी से पहले लड़का लड़की का मिलना भी गुनाह था लेकिन अब आप शादी से पहले अपने पार्टनर और उनकी फैमिली से मिल सकते हैं, उन्हें अच्छे से जानने के बाद ही आप शादी के लिए हाँ करते हैं इसलिए अगर आप अरेंज मैरिज करने की सोच रहे हैं तो घबराइये नहीं, अरेंज मैरिज के भी अपने फायदे हैं।

अरेंज मैरिज के फायदे कुछ इस प्रकार हैं -

1. आपके पास ऑपशन्स की कमी नहीं होती हैं।

आपके लिए ढेरों रिश्तें आ सकते हैं। आप अपनी ज़रूरतों को ध्यान में रखते हुए अपने पर्फेक्ट लाईफ पार्टनर का चुनाव कर सकते हैं। अगर तब भी ऑप्शन्स कम लगें तो आप मैट्रिमोनियल साइट्स का यूज़ कर सकते हैं जो आपके ऑप्शन्स और बढ़ा देती हैं।

2. आप पार्टनर ढूँढ़ने के स्ट्रेस से बच जाते हैं।

Advertisment

हर किसी के लिए शादी से पहले किसी को पसंद करना आसान नहीं। हो सकता है आपने कभी किसी को डेट न  किया हो और न ही रिलेशनशिप में रहे हो और आगे भी नहीं करना चाहते या आप लव मैरिज को लेकर श्योर न हों या ये भी हो सकता है कि आप प्यार में पड़ने का वेट न करना चाहते हों, ऐसे में शादी के लिए किसी को ढूँढ़ने के स्ट्रेस से बचने का सबसे आसान और बेहतरीन तरीका है अरेंज मैरिज

3.  अच्छा सक्सेस रेट

कई स्टडीज ने ये प्रूव किया है कि अरेंज मैरिज का सक्सेस रेट अच्छा है। अगर आप अरेंज मैरिज करते हैं तो आपकी शादी के सरवाइव करने की ज़्यादा उम्मीद है और ये भी एक कारण है कि आज भी भारत में अरेंज मैरिज लव मैरिज से ज़्यादा पॉपुलर है।

4. आप भी खुश, पैरेंट्स भी खुश।

Advertisment

अरेंज मैरिज में बच्चों पर अपनी पसंद थोपने का ज़माना गया। अब पैरेंट्स अपने बच्चों की ज़रूरतों का खास ध्यान रखते हैं। आप अपने पैरेंट्स को अपनी चॉइसेस और प्रेफरेंसेस के बारे में बता सकते हैं और शादी से पहले पार्टनर को जानने और समझने के लिए डेट कर सकते हैं। आप आगे की लाइफ कैसे चाहते हैं, आपको क्या चाहिए क्या नही,ये सब आप पहले से क्लियर कर सकते हैं। ऐसे में अरेंज मैरिज भी हो जाएगी और आपको किसी तरह का  कंप्रोमाइज भी नहीं करना पड़ेगा।

5. उत्सुकता (excitement) बनी रहती है।

आप शादी के बाद की लाइफ को लेकर काफी एक्साइटेड होते हैं। सब कुछ नया और पहली बार होता है और लगभग सभी अरेंज मैरिजेस में आपको अंत में अपने पार्टनर से प्यार हो जाता है। इस एहसास से आपकी खुशी दोगुनी हो जाती है।


पढ़िए : लव मैरिज करने के 5 फायदे

marriage रिलेशनशिप Arrange marriage