Benefits Of Kinnu (Tangerine): किन्नू (किनु) खाने के 5 जरूरी फायदे  

Swati Bundela
30 Oct 2021
Benefits Of Kinnu (Tangerine): किन्नू (किनु) खाने के 5 जरूरी फायदे  


Benefits Of Kinnu (Tangerine): सर्दियों में मौसम में कई फल खाने को मिलते हैं। बाज़ार में संतरे जैसा एक और फल होता है जिससे लोग अक्सर संतरे ही समझ लेते हैं लेकिन हकीकत में वे किन्नू होता है। किन्नू को कई लोग किनू भी कहते हैं। किन्नू हमारे स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है। पंजाब में किन्नू को फलों का राजा के रूप में जाना जाता है।

किन्नू में मौजूद पोषक तत्व 

किन्नू में भरपूर मात्रा में फाइबर, प्रोटीन, विटामिन सी, विटामिन ए, पोटैसियम होता है जो शरीर के लिए लाभदायक साबित होता है। किन्नू को हर व्यक्ति को अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए क्योंकि किन्नू में अधिक मात्रा में पानी होता है जो आपके शरीर में पानी की कमी को पूरा करेगा। किन्नू हमारी सेहत के लिए किस तरह फायदेमंद होता है यह लोगों को नहीं पता। इसलिए जानिए किन्नू के कुछ खास फायदे। 

किन्नू खाने के 5 फायदे (Benefits Of Kinnu/Tangerine) 


1. डाइजेशन और इम्यूनिटी सिस्टम के लिए

किन्नू में भरपूर मात्रा में फाइबर होता है जो डाइजेशन को बढ़ाता है, इसके साथ ही यह पूरे शरीर के कामकाज में भी  सुधार करता है। किन्नू मल त्याग को आसान बनाता है और इंटेस्टाइन के सेल्स को पोषण देता है। किन्नू में विटामिन सी हमारी इम्यून सिस्टम के प्रदर्शन को सुनिश्चित करके सर्दी से लड़ने में उपयोगी है। किन्नू में पाए जाने वाला विटामिन ए पाचन तंत्र को हाइड्रेटेड रख सकता है। इसके साथ ही किन्नू में एंटीमाइक्रोबियल गुण होते हैं जो बैक्टीरिया के कार्यों को रोकने में मदद करते हैं। 

2. त्वचा के लिए 

कीनू विटामिन सी से भरपूर होता है, जो एक अच्छा एंटीऑक्सीडेंट है जो मुक्त कणों से लड़ने में मदद करता है। इसलिए किन्नू खाने से उम्र बढ़ने की प्रक्रिया में देरी होती है। इसके साथ ही यह कोलेजन उत्पादन को भी बढ़ाता है जो हमारी त्वचा को कोमल और चिकना बनती है। इसके साथ ही किन्नू में विटामिन ए भी होता है जो त्वचा की बीमारी को दूर रखता है और झुर्रियों, डैमेज सेल्स को कम करता है और त्वचा को निखारता है। त्वचा से टैनिंग हटाने के लिए किन्नू, शहद और दही को ब्लेंडर में ब्लेंड करें और उस लेप को अपने चेहरे पर 5-10 मिनट के लिए लगाएं। 

3. बालों के लिए 

किन्नू बालों के लिए भी काफी अच्छा साबित होता है। किन्नू में पाए जाने वाले विटामिन बालों के लिए फायदेमंद होते हैं। किन्नू में पाए जाने वाला विटामिन बी बालों को तेज़ी से बढ़ाता है, बाल झड़ना रोकता है और साथ ही बालों का सफेद होना भी कम करता है। विटामिन सी शरीर में आयरन को बढ़ाता है जो बालों के स्वास्थ्य को सपोर्ट करता है। और इसमें पाएं जाने वाला विटामिन ए बालों और स्कैल्प को केमिकल्स और प्रदूषण से बचाता है। विटामिन ए एक एंटीऑक्सिडेंट है जो स्कैल्प और बालों को मॉइश्चराइज करता है। 

4. कोलेस्ट्रॉल कम करता है 

कीनू में फेट की मात्रा कम होती है और हाई फाइबर होता है। इसमें सॉल्युबल और इनसोल्युबल फाइबर भी होते हैं। ये अतिरिक्त फेट के अब्सोरप्शन में सहायता करते हैं और खराब कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करता हैं। किन्नू थोड़ी सी मात्रा में आपका पेट भर देता है जिससे आप कम खाते हैं और आपका वजन नियंत्रित रहता है। इस प्रकार, यह मोटे होने की संभावना को कम करता है। किन्नू कोलेस्ट्रॉल को कम करता है इसलिए किन्नू हार्ट अटैक, स्ट्रोक की संभावनाओं को कम करता है। 

5. आंखों के लिए 

किन्नू हमारी आंखों के लिए भी काफी अच्छा सबूत होता है। किन्नू में विटामिन सी भरपूर मात्रा में होता है जो मोतियाबिंद और उम्र से संबंधित अध: पतन में देरी करता है और आंख के स्वस्थ को बनाए रखता है। इसके साथ ही विटामिन सी एक एंटीऑक्सिडेंट है जो आंखो को लंबे समय तक स्वस्थ रखता है। आंखों के लिए हमेशा किन्नू का सेवन काटकर यां जूस की तरह करना चाहिए। अगर आप किन्नू को पकाएंगे तो विटामिन सी का प्रभाव कम हो जाता है। आंखों की रोशनी को तेज़ करने के लिए भी किन्नू का इस्तमाल करना चाहिए। 


अगला आर्टिकल