Advertisment

Health Benefits Of Peanuts: जानिए मूंगफली खाने के फ़ायदे

author-image
Swati Bundela
New Update


Advertisment

Benefits Of Peanuts: मूंगफली खाना आखिर किसे पसंद नहीं होता ? मूंगफली बहुत सारे न्यूट्रिएंट्स से भरपूर होती है जिनकी हमारे शरीर को ज़रूरत होती है। हेल्थ और न्यूट्रिशन बेनेफिट्स के अलावा मूंगफली खाने में भी स्वादिष्ट लगती है। इसके अलावा, मूंगफली बाकि नट्स से ज़्यादा सस्ती हैं और बहुत से भोजन बनाने और स्नैक्स के लिए पर्फ़ेक्ट कॉम्पोनेन्ट है। 



Benefits Of Peanuts: मूंगफली खाने के फ़ायदे-

Advertisment


1. दिल



Advertisment

रिसर्चिज़ ने साबित किया है कि मूंगफली खाने से किसी भी तरह की हार्ट प्रॉब्लम होने की संभावना कम हो जाती है। मूंगफली में ऐसे न्यूट्रिएंट्स होते हैं जो हेल्दी हार्ट के लिए ज़रूरी होते हैं। मैग्नीशियम, तांबा, अनसैचुरेटिड फैट्स और रेस्वेराट्रोल जैसे एंटीऑक्सिडेंट आपके दिल को स्वस्थ स्थिति में रखते हैं।



2. प्रोटीन का अच्छा स्रोत

Advertisment


मूंगफली प्रोटीन से भरपूर होती है, जो इसकी टोटल कैलोरी का 22-30% होती है। टोस्ट या क्रैकर्स में डाला गया पीनट बटर एक अच्छा प्री-वर्कआउट या मिड डे स्नैक है। बच्चों के विकास के लिए ज़रूरी प्रोटीन भी मूंगफली से पूरी की जा सकती है। इसलिए मूंगफली खाने से आपको फ़ायदा ही फ़ायदा होगा।



Advertisment

3. वज़न घटाने में मदद करता है



वज़न कम करने की चाह रखने वालों के लिए मूंगफली को मॉडरेशन में जोड़ा जा सकता है। हाई प्रोटीन वज़न घटाने के लिए अच्छे न्यूट्रिएंट हैं। और आमतौर पर इसका कोई साइड इफ़ेक्ट भी नहीं होता।

Advertisment


4. दिमाग को तेज़ बनाता है



Advertisment

स्वस्थ और तेज़ दिमाग के लिए आपको विटामिन बी1, नियासिन और फोलेट जैसे न्यूट्रिएंट्स की ज़रूरत होती है। जब आप मूंगफली खाते हैं तो आपका शरीर इन न्यूट्रिएंट्स से भर जाता है। इससे आपका दिमाग ज़्यादा एक्टिव और तेज़ हो जाता है।



5. मजबूत हड्डियां



बढ़ती उम्र के कारण हमारे शरीर में मौजूद कई हड्डियां कमज़ोर हो जाती हैं। इसलिए, इससे पहले कि आपकी हड्डियां अपनी ताकत खोना शुरू करें, आपको मूंगफली जैसे हेल्दी फ़ूड खाने पर ध्यान देना चाहिए। यह मैंगनीज और फॉस्फोरस रिच फ़ूड है। मूंगफली में मौजूद ये न्यूट्रिएंट्स और बाकि विटामिन आपकी हड्डियों की मज़बूती बनाए रखेंगे, जिससे आपको बुढ़ापे में मदद मिलेगी।



6. हेल्दी स्किन



मूंगफली हमारी स्किन को स्मूद और ग्लोइंग बनाती है। नियासिन, विटामिन बी3 और एंटीऑक्सीडेंट- ओलिक एसिड जैसे न्यूट्रिएंट्स न सिर्फ़ झुर्रियों को रोकने में मदद करते हैं बल्कि कई स्किन डिज़ीज़ से भी बचाते हैं।



7. आँखों की रौशनी में सुधार



जब आंखों की हेल्थ को बनाए रखने की बात आती है, तो कुछ हरी पत्तेदार सब्ज़ियां और मूंगफली सबसे अच्छे फ़ूड आइटम्स हैं जिनका सेवन किया जा सकता है। मूंगफली में मौजूद ज़िंक बॉडी को विटामिन ए को ट्रांसफर करने में मदद करता है जो आँखों की अच्छी रौशनी के लिए ज़रूरी है। साथ ही मूंगफली में मौजूद विटामिन ई उम्र के साथ होने वाले मोतियाबिंद की स्पीड भी कम करने में मदद करता है।



8. कैंसर के खतरे को कम करता है



रिसर्चिज़ से पता चलता है कि मूंगफली खाने से कैंसर के खतरे को कम किया जा सकता है। मूंगफली में मौजूद प्रोटीन और विटामिन ई की वजह से कैंसर का खतरा कम होता है। इसमें रेस्वेराट्रोल हाई क्वांटिटी में होती है, जो कैंसर को रोकने में मदद करती है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि इसमें एंटीऑक्सीडेंट क्षमता होती है।

Disclaimer: यह सार्वजनिक रूप से एकत्रित जानकारी है। यदि आपको किसी विशिष्ट सलाह की आवश्यकता है तो कृपया डॉक्टर से परामर्श करें।



 



 



 



सेहत फ़ूड
Advertisment