Advertisment

Benefits of Tulsi: क्या तुलसी हमारे स्वास्थ्य के लिये फायदेमंद है?

author-image
Swati Bundela
New Update



Advertisment

Benefits of Tulsi: भारतीय परिवार में शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति होगा जो तुलसी के फायदों के बारे में नहीं जानता हो। भारत में सदियों से तुलसी का अपना रिलीजियस और मेडिकल फायदे हैं। व्यक्ति के स्वास्थ्य के साथ-साथ तुलसी का पौधा पर्यावरण के लिए भी इफेक्टिव होता है। कहते हैं रोज सुबह तुलसी का पत्ता खाने से व्यक्ति हमेशा स्वस्थ रहता है और इससे इम्युनिटी बढ़ती है। फिलहाल तुलसी हमें कोविड-19 के खतरे से बचाने में भी मददगार  हो सकती है

तुलसी के 5 फायदे: Benefits of Tulsi



Advertisment

1. कोविड-19 से बचाव

तुलसी की मजबूत डिसइंफेक्टेंट शक्ति इसे एक जड़ी बूटी बनाती है जो हमारी इम्युनिटी को मजबूत करती है। तुलसी को काली मिर्च और अदरक के साथ मिलाकर एक ऐसा काढ़ा तैयार किया जाता है, जो तुरंत ही इम्युनिटी में सुधर लता है। इससे कोविड-19 के खतरे को कम किया जा सकता है।

2. इन्फेक्शन से बचाव

Advertisment

तुलसी में एंटी बैक्टीरियल, फंगल और एंटीवायरल गुण होते हैं, जो कई तरह के इन्फेक्शन से बचाते हैं। तुलसी के पत्तों का रस घावों को भरने में भी मदद करता है। तुलसी कई तरह के इन्फेक्शन को दूर करने में मदद करती है इसलिए इसका उपयोग हर घर में होता है।   

3. पेट के लिए

तुलसी पेट में गड़बड़ी को रोकने का काम करती है। यह स्वाभाविक रूप से पेट की रक्षा करती है और घावों के उपचार में तेजी लाता है। यह एक बेहतरीन ब्लड पूरिफिएर है और टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करता है। तुलसी आपके इंटरनल सिस्टम को  साफ करने के लिए भी जाना जाता है। 

Advertisment

4. सांस की तकलीफ से राहत

तुलसी के पत्तों में पाए जाने वाले कैम्फीन, यूजेनॉल और सिनियल सांस की तकलीफ से राहत दिलाते हैं। तुलसी मुंह की दुर्गंध को भी दूर करती है। यह अस्थमा के उपचार में भी फायदेमंद है और आराम से सांस लेने में मदद करता है। तुलसी में पाए जाने वाली एंटी इंफ्लेमेटरी गुण, फेफड़ों में सूजन को कम करनेमें मदद करते हैं। तुलसी रेस्पिरेटरी स्वास्थ्य को सपोर्ट करती है, इसलिए यह सर्दी, फ्लू और एलर्जी से लड़ने के लिए काफी अछि मानी जाती है।  

5. आंखों के लिए फायदेमंद

Advertisment

तुलसी के पत्ते आंखों को आराम देते हैं। आयुर्वेद में तुलसी के पत्तों को डुबाकर रखे पानी का इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती है। यह मोतियाबिंद, आंखों का धुंधलापन और अन्य नेत्र रोगों की रोकने में मदद करती है। तुलसी आपकी आंखों पर खिंचाव को कम करता है और उन्हें आराम का अनुभव कराता है। तुलसी आँखों की सूजन, रेडनेस जैसी समस्याओं के लिए भी इस्तेमाल की जाती है।  इसके साथ ही तुलसी आँखों की रौशनी को बढाती भी है।    

Disclaimer: यह सार्वजनिक रूप से एकत्रित जानकारी है। यदि आपको किसी विशिष्ट सलाह की आवश्यकता है तो कृपया डॉक्टर से परामर्श करें।



सेहत फ़ूड
Advertisment