Advertisment

Thyroid Diet: थायरॉइड में क्या खाना फायदेमंद है और क्या खाना नुकसानदायक है 

author-image
Swati Bundela
New Update


Advertisment




Best Thyroid Diet To Have: बहुत से लोग दुनिया भर में थायरॉइड की समस्या से परेशान हैं। थायराइड एक ग्लैंड है जो गर्दन के अंदर और कॉलरबोन के ठीक ऊपर होता है। थायरॉइड लोगों में दो प्रकार का होता है एक में व्यक्ति का वजन बढ़ता है और दूसरे में वजन घटता है। थायरॉइड की दिक्कत ज्यादातर महिलाओं में नजर आएगी लेकिन ये बच्चे और पुरुषों को भी हो सकता है। थायरॉइड कई बार इतना बढ़ जाता है की लोगों को दिन में दो बार दवाई खानी पड़ती है। थायरॉइड को कंट्रोल करने में आपकी डाइट बहुत बड़ा किरदार निभाती है। इसलिए आज हम आपको थायरॉइड में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं खाना चाहिए। 

Advertisment

थायरॉइड में इन चीजों का सेवन करना चाहिए 



1. आयोडीन 

Advertisment

आयोडीन एक आवश्यक मिनरल है जो थायराइड हार्मोन बनाने के लिए आवश्यक है। इसलिए जिन लोगों में आयोडीन की कमी होती है उन्हे हाइपोथायरॉडिज का खतरा बढ़ जाता है। आयोडीन की कमी को पूरा करने के लिए आयोडाइज्ड नमक का सेवन करे और आयोडीन युक्त भोजन जैसे अंडे, मछली, और डेयरी प्रोडक्ट का सेवन ज्यादा से ज्यादा करें। 

2. सेलेनियम 

सेलेनियम, थायरॉइड हार्मोन को एक्टिवेट करने में मदद करता है ताकि शरीर द्वारा उनका उपयोग किया जा सके। सेलेनियम एक एंटीऑक्सीडेंट भी है जो थायरॉइड ग्लैंड को किसी भी प्रकार के नुकसान से बचाता है। सेलेनियम की मात्रा को बढ़ाने के लिए अपनी डाइट में नट्स, टूना मछली, और फलियां को जोड़ें। 

Advertisment

3. जिंक 

सेलेनियम की तरह, जिंक भी शरीर में थायरॉइड ग्लैंड को एक्टिवेट करता है। जिंक शरीर में TSH को रेगुलेट करने में मदद करता है, जो थायराइड ग्लैंड को थायरॉइड हार्मोन जारी करने के लिए कहता है। जिंक की मात्रा को बढ़ाने के लिए शेलफिश, बीफ और चिकन खाएं। 

चीजें आप खा सकते हैं, अंडे, मीट, मछली, सब्जियां, फल, अनाज और बीज, चिया सीड्स, दही, मुलेठी और डेयरी प्रोडक्ट। 

Advertisment

थायरॉइड में किन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए 



1. गोइट्रोजेन्स 

Advertisment

गोइट्रोजन ऐसा कंपाउंड हैं जो थायरॉयड ग्रग्लैंड के सामान्य कार्य में हस्तक्षेप करते हैं और ये थायरॉइड ग्लैंड को बड़ा करते हैं जिसकी वजह से हाइपोथायरायडिज्म की संभावना बढ़ जाती है। इसलिए टोफू, पत्तागोभी, ब्रोकली नहीं खानी चाहिए।

2. ग्लूटेन 

जिन लोगों को थायरॉइड होता है उन्हे ग्लूटेन के सेवन को कम करना चाहिए। ग्लूटेन सूजन को बढ़ा सकता है अगर आपको इसे एलर्जी है जिसकी वजह से थायराइड को नुकसान पहुंचता है। इसलित गेहूं, जौ, राई के सेवन से बचाव करना चाहिए। 

Advertisment

3. फाइबर 

वैसे तो फाइबर वाली चीजें खाने की सलाह दी जाती है लेकिन थायरॉइड के मरीज को फाइबर नहीं खाने की सलाह दी जाती है। अगर आप थायराइड की दवाई खा रहे हैं और उसके बाद आप फाइबर वाले भोजन का सेवन करते हैं तो उसे पाचन में परेशानी आ सकती है और कब्ज और बवासीर की परेशानी भी हो सकती है। 

चीजें जिनका सेवन नहीं करना चाहिए हैं, बाजरा, केक, कुकीज, स्ट्रॉबरीज, कॉफी, एल्कोहल, सोए मिल्क और टोफू।



सेहत फूड
Advertisment