Diet Plan For Periods: पीरियड्स के लिए डाइट प्लान

author-image
Swati Bundela
New Update


हर महिला को पीरियड्स से जूझना पड़ता है। पीरियड्स के दौरान एक महिला थकान, कमजोरी, सुस्ती, क्रैंप्स, सर दर्द, उल्टी यह सभी लक्षणों का सामना करती हैं इसलिए पीरियड्स में एक अच्छी डाइट का पालन करना बहुत जरूरी होता है। पीरियड्स डाइट का सेवन पीरियड्स के दौरान दर्द को कम करने के साथ-साथ बेहतर पोषण प्रदान करने के लिए होता है। पीरियड्स में एक स्वस्थ, पौष्टिक और संतुलित आहार बहुत जरूरी है। आज आपको बताए जा रही हैं पीरियड्स के दौरान किस प्रकार की डाइट का सेवन करना चाहिए और उन चीजों का फायदा क्या हैं।

पीरियड्स में इन 5 चीजों का सेवन जरूर करना चाहिए: Diet Plan For Periods


1.  पानी

Advertisment

पीरियड्स के दौरान खूब सारा पानी पीना चाहिए। पानी हमारे शरीर को हाइड्रेट रखता है और गुनगुना पानी पीने से दर्द से राहत मिलती है। गर्म पानी क्रैंप्स को कम करने के लिए अच्छा माना जाता है। इसलिए पीरियड्स के दौरान पानी पीते रहना चाहिए। हाइड्रेटेड रहने के लिए खूब सरा पानी पिएं। आप नारियल पानी का सेवन भी कर सकते हैं नारियल पानी शरीर के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है।

2. फल 

पीरियड्स में पानी से भरपुर फल खाने चाहिए जैसे की तरबूज, खीरा हाइड्रेशन के लिए बहुत अच्छे होते हैं। यह फल खाने से आपको आपकी मीठा खाने की क्रेविंग को कम करता है। ताजे फलों में विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपुर मात्रा में पाए जाते हैं। 

3. हरी सब्जियां

पीरियड्स के दौरान हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन लाभदायक साबित होता है। हरी सब्जियों में फाइबर और आयरन भरपुर मात्रा में पाया जाता है जिसका सेवन शरीर में खून की कमी को पूरा करता है। सब्जियों में एंटीऑक्सीडेंट्स के गुण भी पाए जाते हैं जो शरीर को तनाव और दर्द से राहत दिलाता है।

4. केले का सेवन

Advertisment

केले में पोटेशियम, फाइबर और विटामिन -B काफी मात्रा में पाया जाता है, को स्वस्थ के लिए काफी फायदेमंद होता है। पीरियड्स में होने वाले दर्द से राहत पाने के लिए रोजाना केले का सेवन करना चाहिए। केले में फाइबर होते हैं जो पाचन को बढ़ा देता है। केले सबसे ज्यादा एनर्जी देते हैं। केले का सेवन स्वस्थ के लिए बहुत फायदेमंद होता है। 

5. डार्क चॉकलेट

डार्क चॉकलेट में एंटीऑक्सीडेंट और मैग्नीशियम होता है जो मूड स्विंग को कम करता है और हैप्पी हार्मोन को रिलीज करता है। पीरियड के दौरान अगर आपको ज्यादा दिक्कत हो रही हो तो आप डार्क चॉकलेट खाएं, इससे आप खुश रहेंगे।


सेहत