Food To Avoid During Periods: पीरियड्स में कौन सी चीजें हो सकती है नुकसानदायक 

author-image
Swati Bundela
New Update


Food To Avoid During Periods:  यह अनुमान लगाना कठिन है कि आप अपनी पीरियड्स के दौरान कैसा महसूस करेंगी। पीरियड्स आसान नहीं होते हैं। पीरियड्स कई महिलाओं में दर्द और गंभीर परेशानी पैदा कर सकते हैं जैसे की क्रैंप्स, सिरदर्द, बॉडी पेन, जिसके कारण बिस्तर से बाहर निकलने में कठिनाई होती है। इस दौरान लड़कियों को अपने खान-पान और साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए। कभी-कभी क्रेविंग की वजह से महिलाएं कई ऐसी चीजें खा लेती हैं जो उनकी सेहत के लिए हानिकारक साबित हो सकती हैं पीरियड्स के दौरान। जानिए वो कौन सी चीजें हैं। 

Advertisment

इन 4 चीजों को नहीं खाना चाहिए पीरियड्स में: Food To Avoid During Periods


1. मसालेदार और नमक वाला खाना

पीरियड्स के दौरान आपको कुछ मसालेदार खाने का मन हो सकता है। आपको मसालेदार और नमकीन खाना खाने से बचना चाहिए क्योंकि अधिक नमक पानी के कम होने का कारण बन सकता है जिसके कारण सूजन हो सकती है। सूजन को कम करने के लिए, अपने खाने में नमक न डालें और अत्यधिक प्रोसेस्ड फूड से बचें क्योंंकि उन्हें अधिक मात्रा में सोडियम होता है।

2. कैफ़ीन

आपको अपने पीरियड्स के दौरान कैफ़ीन की मात्रा को कम करना चाहिए। अत्यधिक कॉफी पीने से वासोकोंस्ट्रिक्शन (vasoconstriction)  हो सकता है- ब्लड वेसल्स को संकुचित करना, जो पीरियड्स के दौरान आपके क्रैंप्स को बढ़ा सकता है और यह बेचैनी और सूजन को भी बढ़ा सकता है। कॉफी, एनर्जी ड्रिंक आदि पीने से बचें क्योंकि वे सिरदर्द भी कर सकते हैं। इसके बजाय अपने आप को ज्यादा से ज्यादा हाइड्रेटेड रखें।

3. शराब

Advertisment

शराब के शरीर पर कई प्रभाव पड़ते हैं जैसे की हैंगओवर से लेकर सिरदर्द। पीरियड्स के दिनों में शराब का सेवन करना उचित नहीं है। शराब आपको डिहाइड्रेट कर सकती है, जिससे सिरदर्द और सूजन हो सकती है। इससे पाचन संबंधी समस्याएं भी हो सकती हैं, जैसे लूज मोशन और नौसिआ। 

4. हाई फेट फूड 

पीरियड्स के दौरान बहुत सारी चीज़ों की क्रेविंग होती है लेकिन आपको हाई फेट फूड से दूर रहना चाहिए क्योंकि वे आपके हार्मोन के साथ छेड़छाड़ कर सकते हैं जिसके कारण पीरियड्स में दर्द और सूजन हो सकती है। फैटी फूड आपके शरीर में प्रोस्टाग्लैंडीन (prostaglandins) की संख्या को बढ़ाता है और आपके यूटरस को सिकोड़ सकता है। यूटरस का सिकुड़ना क्रैंप्स को बढ़ा देता है और पेट के निचले हिस्से में दर्द को भी बढ़ा देता है। 


सेहत फूड