/hindi/media/post_banners/Qz24Ah63pblCTq7rb4Zn.jpg)
Fruits To Avoid In Pregnancy: प्रेग्नेंसी हर महिला के लिए बहुत ही अनमोल पल होता है। प्रेग्नेंसी का समय शारीरिक और भावनात्मक परिवर्तन और चुनौतियों से भरा हुआ होता है इसलिए महिलाएं अपनी आप को स्वस्थ रखने के लिए कई डाइट चार्ट फॉलो करती है। एक हेल्थी रेगनेंसी डाइट में पोष्टिक आहार होता है जिसमे सब्जियां, फल और अनाज होता है। फल खाना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं लेकिन एक प्रेग्नेंट महिला के लिए ऐसे कई फल हैं जो हानिकारक और नुकसानदायक साबित हो सकते हैं। जानिए प्रेग्नेंसी के दौरान कौन से फल भूलकर भी नहीं खाने चाहिए।
इन 5 फलों को प्रेग्नेंसी में नहीं खाना चाहिए: Fruits To Avoid In Pregnancy
1. अनानास
प्रेग्नेंट महिला को अनानास खाने को नहीं देना चाहिए। अनानास में भरपुर मात्रा में ब्रोमलिन होता है जो एक एंजाइम है जो सर्विक्स (cervix) को नरम करता है और यूटरिन कॉन्ट्रैक्शन को भी ट्रिगर करता है। जिसकी वजह से जल्दी लेबर पेन हो सकता है जो मां और बच्चे दोनों के लिए नुकसानदायक हो सकता है। साथ ही ज्यादा अनानास खाने से डिहाइड्रेशन हो सकता है और कहा जाता है की प्रेग्नेंसी में हाइड्रेटेड रहना बहुत जरूरी होता है।
2. पपीता
कच्चे पपीते में एक लेटेक्स नाम का पदार्थ होता है जो यूटरस के कॉन्ट्रैक्शन का कारण बन सकता है जिससे मिसकैरेज का खतरा बढ़ सकता है। पपीते में बड़ी मात्रा में पपैन होता है। पपैन के दुष्प्रभावों में से एक यह है कि लेबर पेन जल्दी होने कि संभावना बढ़ जाती है। पपीते में पाए जाने वाला लेटेक्स एक आम एलर्जेन है। एलर्जी के लक्षणों में नाक बहना, मुंह के क्षेत्र में सूजन और त्वचा पर रैशेज और कभी-कभी सांस लेने में कठिनाई हो सकता है। प्रेग्नेंसी के दौरान वैसे तो पपीते को खाने से परहेज़ करना चाहिए लेकिन प्रेग्नेंसी में कब्ज को दूर करने के लिए इसे थोड़ी मात्रा में खाया जा सकता है।
3. अंगूर
अंगूर वैसे तो सबसे पौष्टिक फलों में से एक है लेकिन प्रेग्नेंट महिला को अंगूर नहीं देने चाहिए। अंगूर में रेसवेरेट्रोल नाम का पदार्थ होता है जो अंगूर की त्वचा पर मिलता है। यह एक जहरीला पदार्थ है जो प्रेग्नेंट महिला की सेहत के लिए हानिकारक साबित हो सकता है। प्रेग्नेंसी के दौरान महिला का पचान तंत्र कमजोर हो जाता है इसी कारण अंगूर को पचाने में दिक्कत होती है। इसलिए प्रेग्नेंट महिला को अंगूर नहीं खाने चाहिए।
4. तरबूज
तरबूज शरीर में पानी की मात्रा को बढ़ाता है जिसे शरीर हाइड्रेटेड रहता है। तरबूज शरीर से हार्मफुल टॉक्सिंस को निकालता है जो कभी के बार शिशु इन टॉक्सिंस के संपर्क में आ जाता है जो उसकी सेहत और उसके लिए अच्छा नहीं होता है। साथ ही तरबूज का अधिक मात्रा में सेवन करने से शुगर लेवल बढ़ता है जिससे मां और शिशु दोनों की सेहत पर असर पड़ता है। इसलिए प्रेग्नेंसी में तरबूज खाने से बचना चाहिए।
5. खजूर
खजूर विटामिन और न्यूट्रिएंट्स के भरपुर होता है, लेकिन प्रेग्नेंट महिला को अक्सर खजूर के सेवन से बचना चाहिए। खजूर को प्रेग्नेंट महिला को नहीं देना चाहिए इसका एक कारण है कि वे शरीर में गर्मी करता है और यह यूटरीन की कॉन्ट्रैक्शन का कारण बन सकता है। इसलिए खजूर को एक या दो की मात्रा से ज्यादा सेवन नहीं करना चाहिए वरना परेशानी बढ़ सकती हैं।